एक्सप्लोरर

गेमिंग फोन Asus ROG Phone 5 की पहली सेल आज, मिल रहे ये शानदार ऑफर्स

Asus ROG Phone 5 की सेल 12 बजे फ्लिपकार्ट पर शुरू हो जाएगी. इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर दिया गया है. साथ ही ये फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है.

Asus के धांसू गेमिंग फोन ROG Phone 5 की भारत में आज पहली सेल है. ये सेल दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी. कंपनी ने इसे हाल ही में लॉन्च किया था. इसमें तीन वेरिएंट्स दिए गए हैं, जिसमें ROG Phone 5, ROG Phone 5 Pro, ROG Phone 5 Ultimate शामिल हैं. Asus ROG Phone 5 Ultimate 18 GB रैम दी गई है, जिसकी वजह से ये फोन काफी पॉपुलर हो गया है. आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन्स की कीमत और ऑफर्स के बारे में.

कीमत और ऑफर
Asus ROG Phone 5 के 8GB रैम +128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है. वहीं इसके 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की प्राइस 57,999 रुपये है. ये फोन फैंटम ब्लैक और स्टॉर्म वाइट कलर ऑप्शन में अवेलेबल है. फ्लिपकार्ट की इस सेल में आपको फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड पर पांच फीसदी का अनलिमिटेड कैशबैक ऑफर दिया जाएगा. साथ ही इसमें 16,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है. 

Asus ROG Phone 5 के स्पेसिफिकेशंस
Asus ROG Phone 5 में 6.78-इंच फुल-एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,448 पिक्सल है. इसकी डिस्प्ले को को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है. फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है. इस फोन में अब तक की सबसे ज्यादा 18 GB रैम दी गई है. साथ ही फोन में 512 GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है.

गेमिंग के लिए है शानदार ऑप्शन
ROG Phone 3 की तरह Asus ROG Phone 5 में भी AirTrigger 5, डुअल फ्रंट-फायरिंग स्पीकर्स, मल्टी-एंटीना वाई-फाई और क्वाड-माइक नॉयस कैंसलिंग सिस्टम फीचर्स दिए गए हैं. गेमिंग के शौकीन लोगों के लिए फोन में अल्ट्रासोनिक बटन दिए गए हैं. आसुस के इस फोन के बैक कवर पर दो एक्स्ट्रा कैपेसिटिव एरिया दिया गया है.

जबरदस्त है कैमरा
कैमरे की बात करें तो Asus ROG Phone 5 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो एफ/1.8 अपर्चर 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सोनी आईएमएक्स 686 सेंसर, एफ/ 2.4 अपर्चर वाले 13-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 5-मेगापिक्सल मैक्रो लेंस के साथ आता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

दमदार है बैटरी
Asus ROG Phone 5 में पावर के लिए 6,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए ROG Phone 5 में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस / ए-जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं.  फोन का डायमेंशन 172.8x77.2x10.29mm और वजन 238 ग्राम है.

iphone 12 से होगा मुकाबला
Asus ROG Phone 5 स्मार्टफोन का भारत में मुकाबला iphone 12 से होगा. इस कीमत के आसपास भारत में आईफोन 12 है. आईफोन 12 की शुरुआती कीमत भारत में 79,900 रुपये है. इस प्राइस में आपको इस फोन का 64 GB वाला वेरिएंट मिलेगा. वहीं इसके 128 GB वाले वेरिएंट मॉडल की कीमत 84,900 रुपये है. इसके अलावा iPhone 12 के 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 94,900 रुपये है.

ये भी पढ़ें

20 हजार रुपए से कम कीमत वाले ये हैं शानदार Smartphone, जानिए फीचर्स

8 हजार रुपये से कम के बजट में बड़ी बैटरी, अच्छा डिस्प्ले और कमाल के कैमरा फीचर्स के साथ पेश है टेक्नो का नया स्पार्क 7 स्मार्टफोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget