एक्सप्लोरर

क्‍या है जी20 इंडिया ऐप, जिसे डाउनलोड करने की पीएम ने दी सलाह... जानें इसके फीचर्स

'जी-20 इंडिया' ऐप में नेविगेशन, समिट वेन्यू, कैलेंडर, लैंग्वेज ट्रांसलेटर, भारत-मदर ऑफ डेमोक्रेसी और G-20 की पूरी जानकारी दी गई है. इस ऐप की मदद से आप इस शिखर सम्मेलन की सभी जानकारी को हासिल कर सकते हैं.

G20 India App : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को जी-20 शिखर सम्मेलन की बैठक होने जा रही है. जिसमें कई राष्ट्रों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मंत्री शामिल होंगे. ऐसे में केंद्र सरकार इस शिखर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जोर शोर से तैयारी कर रही है.

इस सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'जी 20 इंडिया' नामक मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया और सभी को इसे डाउनलोड करने की सलाह दी है. साथ ही उन्होंने बताया कि इस ऐप की मदद से जी-20 शिखर सम्मेलन की पल-पल की जानकारी आप तक पहुंचेगी. ऐसे में हम आपके लिए 'जी 20 इंडिया' ऐप के फीचर्स और इसे डाउनलोड करने की जानकारी लेकर आए हैं. 

'जी 20 इंडिया' ऐप के फीचर्स

'जी-20 इंडिया' ऐप के जरिए यूजर्स को जी-20 से संबंधित सभी जानकारियां हासिल होगी. इसमें शिखर सम्मेलन से संबंधित एक कैलेंडर, मीडिया और जी-20 के बारे में पूरी जानकारी दी गई है. बता दें इस ऐप को दुनियाभर की 24 भाषाओं में एक्सेस किया जा सकता है, जिससे जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले लोगों को आसानी होगी. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार तक वैश्विक स्तर पर 15000 से अधिक लोग ऐप डाउनलोड कर चुके हैं.

'जी-20 इंडिया' ऐप में नेविगेशन की सुविधा दी है, जो विदेशी प्रतिनिधियों को एक स्थान से दूसरे स्थान और भारत मंडपम तक पहुंचने में मदद करेगा. आपको बता दें ये शिखर सम्मेलन दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित किया जा रहा है. इससे पहले देश के 60 शहरों में जी-20 से संबंधित लगभग 200 बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं.

'जी-20 इंडिया' ऐप कैसे करें डाउनलोड

जी-20 इंडिया ऐप एंडॉयड और IOS वर्जन के लिए गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर मौजूद है. जहां से आप इस ऐप को सर्च मैन्यू में जाकर सर्च करके डाउनलोड कर सकते हैं. इसके बाद आपको इस ऐप को ओपन करना होगा. जहां लॉगिन और रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन मिलेगा. अगर आप पहली बार इसे यूज कर रहे हैं, तो आपको मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करना होगा और अगर आप इसे पहले भी इस्तेमाल कर चुके हैं, तो आप लॉगिन करके इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें : 

G20 Summit 2023: जी-20 समिट से जुड़े सारे सवाल-जवाब, जानें कब और क्यों हुआ गठन, क्या है इसका महत्व

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनरेटर कैसे बनाता है बिजली, इससे कितने एसी चला सकते हैं?
जनरेटर कैसे बनाता है बिजली, इससे कितने एसी चला सकते हैं?
मोटर से लेकर पानी तक, कैसे काम करती हैं फ्रंट लोड और टॉप लोड मशीनें?
मोटर से लेकर पानी तक, कैसे काम करती हैं फ्रंट लोड और टॉप लोड मशीनें?
No-Frost vs Direct-Cool: कौन-सी फ्रिज टेक्नोलॉजी आपके लिए बेहतर है?
No-Frost vs Direct-Cool: कौन-सी फ्रिज टेक्नोलॉजी आपके लिए बेहतर है?
बेकाबू हुए AI एजेंट्स, भारतीय कंपनियों का कर रहे डेटा लीक; CERT-In ने दी चेतावनी
बेकाबू हुए AI एजेंट्स, भारतीय कंपनियों का कर रहे डेटा लीक; CERT-In ने दी चेतावनी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget