एक्सप्लोरर

Free Fire Max 7th Anniversary: गरेना ने शुरू किया सातवीं सालगिरह का सेलिब्रेशन, गेमर्स को मिलेंगे ये शानदार इनाम

Free Fire Max Events and Rewards: फ्री फायर मैक्स अपनी सातवीं सालगिरह का सेलिब्रेशन शुरू कर चुका है. इस मौके पर गरेना ने गेमर्स के लिए कई खास तरह के इवेंट्स और रिवॉर्ड्स का इंतजाम किया है.

Free Fire 7th Annivesary: अगर आप फ्री फायर मैक्स खेलते हैं तो आपके लिए आज यानी 26 जून 2024 का दिन काफी खास है और आने वाले दो हफ्ते भी आपके लिए काफी खास होने वाला है. दरअसल, 26 जून की सुबह-सुबह गरेना ने अपने इस गेम यानी फ्री फायर मैक्स में एक नया और लेटेस्ट अपडेट रिलीज किया है, जिसका नाम OB45 Update है.

फ्री फायर मैक्स की सातवीं सालगिरह

इतना ही नहीं, इस मौके पर फ्री फायर मैक्स अपने 7 साल भी पूरे कर रहा है, इसलिए गरेना ने अपनी इस सातवीं सालगिरह को काफी धूमधाम से मनाने का फैसला किया है. फ्री फायर मैक्स की सातवीं सालगिरह का यह जश्न 26 जून यानी आज से 15 जुलाई तक चलेगा. इस दौर में फ्री फायर मैक्स खेलने वाले खिलाड़ियों को कई खास और आकर्षक इवेंट में  भाग लेने का, आसान टास्क को पूरा करने का और कई अनोखे और महंगे आइटम्स को रिवॉर्ड्स के तौर पर जीतने का मौका मिलेगा.

गेमर्स को आएगी पुराने दिनों की याद

इसके अलावा इस जश्न के दौरान गेमर्स को पुराने दिनों की याद दिलाने के लिए पुराने फीचर्स और कुछ नए इनामों का भी इंतजाम किया गया है. गेमर्स को पुराने बरमूडा पीक और क्लासिक वेपन्स का अनुभव करने का मौका मिलेगा. इसके अलावा गेमर्स को सातवीं सालगिरह की थीम पर आधारित पुरस्कार जैसे कि मेल बंडल और ग्लू वॉल भी रिवॉर्ड्स के तौर पर मिलेंगे.

खास गेम मोड्स और इवेंट्स

गरेना ने फ्री फायर मैक्स की सातवीं वर्षगांठ के असवर पर गेमर्स के लिए खास इवेंट्स और गेमिंग मोड्स का भी आयोजन किया है. खिलाड़ियों को बैटल रॉयल और क्लैश स्क्वॉड मोड्स में मिनी पीक का अनुभव मिलेगा. इसके अलावा गेमर्स को इस फ्लोटिंग आइलैंड पर कई आइकॉनिक फीचर्स मिलेंगे. इस दौरान गरेना फ्रेंड्स इकोज नाम के एक इवेंट का भी आयोजन करेगा, जिसमें गेमर्स एक-दूसरे की सिल्हूट्स के सा इंटरैक्ट कर सकते हैं. इस इवेंट के जरिए गेमर्स इन-मैच रिवॉर्ड्स भी कमा सकते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Garena Free Fire India (@freefireindiaofficial)

नए कैरेक्टर और गेमप्ले ऑप्टिमाइजेशन

सातवीं सालगिरह से पहले गरेना ने फ्री फायर मैक्स में नया अपडेट रिलीज किया है. इसके जरिए गेम में कई नए फीचर्स और ऑप्टिमाइजेशन भी जोड़े गए हैं. इस अपडेट के साथ गेम में एक न्यूरोसाइंटिस्ट कैरेक्टर भी शामिल किया गया है, जिसका नाम कैसी है. इसके अलावा फ्री फायर मैक्स के क्लैश स्क्वॉड मोड में एक नया फर्स्ट-पर्सन पर्सपेक्टिव मोड भी शामिल किया गया है, जो शूटिंग मैकेनिक्स को और भी स्मूथ बनाएगा.

खास डॉक्यूमेंट्री और म्यूजिक वीडियो

फ्री फायर मैक्स की सातवीं सालगिरह के मौके पर गरेना ने एक खास डॉक्यूमेंट्री और एक म्यूज़िक वीडियो भी रिलीज़ किया है. इस वीडियो और डॉक्यूमेंट्री में गेमर्स को गेम के सफर और उसकी उपलब्धियों की याद दिलाने की कोशिश की गई है.

यह भी पढ़ें: Free Fire Max में OB45 Update हुआ लाइव, जानें इस लेटेस्ट अपडेट के टॉप-5 फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget