एक्सप्लोरर

Free Fire Max में OB45 Update हुआ लाइव, जानें इस लेटेस्ट अपडेट के टॉप-5 फीचर्स

Free Fire OB45 Update Top-5 Features: फ्री फायर मैक्स का लेटेस्ट OB45 Update आज सुबह रिलीज़ कर दिया गया है. आइए हम आपको इस अपडेट के फ्री फायर मैक्स में आने वाले टॉप-5 फीचर्स के बारे में बताते हैं.

Free Fire Max OB45 Update: फ्री फायर मैक्स खेलने वाले लोगों के लिए आज एक बहुत बड़ी खुशखबरी आई है. दरअसल, इस बैटल रॉयल गेम के गेमर्स को हमेशा इस गेम में नए अपडेट के आने का इंतजार रहता है. आज गरेना ने अपने इस गेम में नया अपडेट यानी Free Fire MAX का OB45 अपडेट जारी कर दिया गया है, जिसकी गेमिंग कम्यूनिटी में काफी चर्चाएं हो रही है. कंपनी ने आज यानी 26 जून 2024 की सुबह साढ़े नौ बजे इस अपडेट को रिलीज किया है.

Free Fire MAX OB45 अपडेट के टॉप 5 फीचर्स

अब कोई भी गेमर्स इस अपडेट को डाउनलोड करके नए बदलावों के साथ गेम खेल सकते हैं. आपको बता दें कि फ्री फायर मैक्स में इस नए अपडेट के जरिए बहुत सारे खास बदलाव किए गए हैं और कई नए आइटम्स को भी जोड़ा गया है. हम अपने इस आर्टिकल में आपको इस लेटेस्ट अपडेट के साथ फ्री फायर मैक्स में आए पांच मुख्य बदलाव और फीचर्स के बारे में बताएंगे.

1. नया कैरेक्टर - Kassie

OB45 अपडेट के जरिए इस गेम में एक नए कैरेक्टर को जोड़ा गया है, जिसका नाम Kassie है. इस कैरेक्टर्स के पास कई खास स्किल है, जिसके कारण इस गेम का रोमांच बढ़ने वाला है. इस कैरेक्टर के गेम में आने से गेमर्स को एक नया विकल्प मिला है और नई रणनीति के साथ गेम खेलने का मौका भी मिला है.

2. कैरेक्टर रीवर्क्स 

गरेना ने अपने इस लेटेस्ट अपडेट के जरिए फ्री फायर मैक्स के कई पुराने कैरेक्टर को रीवर्क किया है. इन कैरेक्टर्स की लिस्ट में Olivia, Kapella, Nairi, Skyler, Wukong, Chrono, Alok, Clu, Ford, Shirou और Andrew का नाम शामिल है. गरेना ने इन सभी कैरेक्टर्स की स्किल्स और बैलेंसिंग को बेहतर किया है.

3. गन्समिथ सिस्टम

गरेना ने अपने इस नए अपडेट के साथ फ्री फायर मैक्स में एक नया सिस्टम जोड़ा है, जिसका नाम गन्समिथ सिस्टम है. इस सिस्टम के जरिए गेमर्स अपने हथियारों के लुक्स को कस्टमाइज़ कर सकते हैं. यह एक ऐसा नया सिस्टम है, जिसके जरिए गेमर्स अपने पसंदीदा हथियारों को अपने हिसाब से एक नया, यूनिक और अनोखा लुक दे सकते हैं. इससे उन्हें अपने गेमप्ले में पहले से ज्यादा मजा आ सकता है.

4. नए इवेंट्स और मोड्स

गरेना ने अपने पुराने सभी अपडेट की तरह इस नए अपडेट के साथ भी कई तरह के नए इवेंट्स और मोड्स को एड किया है. इस गेम के बैटल रॉयल मोड में Mini Peak इवेंट और क्लैश स्क्वॉड मोड में Booyah with Nostalgic Weapons इवेंट को शामिल किया गया है. इस इवेंट्स में गेमर्स को अलग-अलग तरह के कई नए चैलेंजेस और रोमांचक अनुभव पाने का मौका मिलेगा.

5. सातवीं सालगिरह इवेंट्स

अगर आप इस बात के बारे में नहीं जानते हैं, तो हम आपको बता दें कि गरेना ने अपने इस नए और लेटेस्ट अपडेट के साथ फ्री फायर मैक्स की सातवीं सालगिरह भी सेलिब्रेट कर रहा है. इस मौके पर गरेना ने कई खास और फ्री में पार्टिशिपेट करने वाले इवेंट्स का आयोजन किया है. इस इवेंट में भाग लेकर गेमर्स बहुत सारे खास रिवॉर्ड्स जीत सकते हैं. आपको बता दें कि ये इवेंट्स 27 जून 2024 से शुरू होने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: Free Fire Max OB45 Update हुआ रिलीज, इंस्टॉल करने से पहले जान लें ये बात, वरना हो जाएगा तगड़ा नुकसान!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना स्क्रीन प्रोटेक्टर के कैसे रखें फोन की डिस्प्ले सुरक्षित? जानें तरीका
बिना स्क्रीन प्रोटेक्टर के कैसे रखें फोन की डिस्प्ले सुरक्षित? जानें तरीका
अगर मिले ये संकेत तो, समझ जाएं लीक हो गया आपका मोबाइल नंबर!
अगर मिले ये संकेत तो, समझ जाएं लीक हो गया आपका मोबाइल नंबर!
क्यों अचानक बढ़ गई RAM की कीमतें? जानें महंगी मेमोरी का कारण
क्यों अचानक बढ़ गई RAM की कीमतें? जानें महंगी मेमोरी का कारण
क्या है Google का ये फीचर? सोते हुए भी रखता है आप पर नजर
क्या है Google का ये फीचर? सोते हुए भी रखता है आप पर नजर

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget