एक्सप्लोरर

Flipkart UPI भारत में हुआ लॉन्च, Paytm और PhonePe को मिलेगी कड़ी टक्कर, ऐसे करें एक्टिवेट

UPI Payments: भारत की सबसे लोकप्रिय शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक फ्लिपकार्ट ने भारत में यूपीआई सर्विस लॉन्च कर दी है. आइए हम आपको इस सर्विस को एक्टिवेट करने का तरीका बताते हैं.

Flipkart UPI: भारत में डिजिटल पेमेंट का चलन पिछले कुछ सालों में काफी तेजी से बढ़ा है, और लगातार बढ़ता ही जा रहा है. यही कारण है कि पेटीएम, फोनपे, गूगल पे, अमेज़न पे जैसे प्लेटफॉर्म्स का व्यापार भी तेजी से बढ़ रहा है. इस व्यापार में अब ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने भी कदम रख दिया है. फ्लिपकार्ट ने भी यूपीआई सर्विस लॉन्च कर दी है, जिसके जरिए यूज़र्स अपने सामान, सर्विस के लिए पेमेंट कर पाएंगे. 

फ्लिपकार्ट ने लॉन्च की पेमेंट सर्विस

फ्लिपकार्ट की यूपीआई सर्विस ठीक वैसे ही काम करेगी, जैसे कि ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न की यूपीआई सर्विस करती है. फ्लिपकार्ट भारत के सबसे लोकप्रिय शॉपिंग प्लेटफॉर्म में से एक है, लिहाजा यूज़र्स इस प्लेटफॉर्म से खरीदारी करते हुए पेमेंट करने के लिए दूसरे यूपीआई का इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब फ्लिपकार्ट के अपने यूपीआई के जरिए पेमेंट करना यूज़र्स के लिए काफी आसान हो जाएगा, और संभवत: इस पर उन्हें हमेशा कुछ ना कुछ ऑफर्स भी मिल सकते हैं.

फ्लिपकार्ट ने अपनी यूपीआई सर्विस के लिए एक्सिस बैंक के साथ साझेदारी की है, और अपनी इस सर्विस को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइस पर लॉन्च कर दिया है. अगर आप फ्लिपकार्ट यूपीआई का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आपको गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से इस ऐप का लेटेस्ट वर्ज़न इंस्टॉल करना होगा और उसके बाद नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

फ्लिपकार्ट यूपीआई का कैसे करें इस्तेमाल?

  • फ्लिपकार्ट यूपीआई का इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले अपने फ्लिपकार्ट ऐप का लेटेस्ट वर्ज़न इंस्टॉल करके ऐप खोलना होगा.
  • उसके बाद आपको होमपेज पर 'Scan & Pay' का एक नया ऑप्शन मिलेगा. आपको उस पर क्लिक करना होगा.
  • उसके बाद आपको MY UPI का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करना होगा.
  • अब आपको अपने बैंक का नाम चुनना होगा.
  • उसके बाद आपको अपने बैंक की डिटेल डालनी होगी.
  • उसके बाद आपके बैंक के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे डालते ही आपका अकाउंट वेरीफाई हो जाएगा.
  • उसके बाद आप फ्लिपकार्ट यूपीआई के जरिए पैसों की ट्रांजैक्शन कर सकेंगे.

फ्लिपकार्ट यूपीआई के जरिए यूज़र्स किसी सामान को खरीदने के लिए पेमेंट, बिजली बिल, क्रेडिट कार्ड बिल, पोस्टपेड बिल, मोबाइल रिचार्ज जैसे तमाम काम कर पाएंगे. आपको बता दें कि भारत की सबसे बड़ी पेमेंट कंपनी में से एक पेटीएम आजकल मुश्किलों का सामना कर रही है, क्योंकि रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने पेटीएम पेमेंट बैंक को नियमों का उल्लंघन करने की वजह से बंद कर दिया है. ऐसे में फ्लिपकार्ट इस मौके को भुनाने की पूरी कोशिश कर रहा है और अपनी यूपीआई सर्विस लॉन्च करके यूज़र्स को पेमेंट का एक नया ऑप्शन दे दिया है.

यह भी पढ़ें:

Google Play Store से इंडियन ऐप्स को हटाने के बाद भारत सरकार ने लिया एक्शन, कई Apps की हुई वापसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लीक हो गया कैमरा वाले AirPods का लुक! जानें कब होगा लॉन्च
लीक हो गया कैमरा वाले AirPods का लुक! जानें कब होगा लॉन्च
Induction Working Mechanism: Induction पर सिर्फ बर्तन गर्म होता है, चूल्हा क्यों नहीं? जानें टेक्नोलॉजी
Induction पर सिर्फ बर्तन गर्म होता है, चूल्हा क्यों नहीं? जानें टेक्नोलॉजी
iPhone यूजर्स सावधान! Apple ने जारी किया बेहद जरूरी Security Update
iPhone यूजर्स सावधान! Apple ने जारी किया बेहद जरूरी Security Update
How To Check TV Remote: TV Remote खराब है या बैटरी? मोबाइल कैमरे से ऐसे करें पता
TV Remote खराब है या बैटरी? मोबाइल कैमरे से ऐसे करें पता

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget