एक्सप्लोरर

फ्लिपकार्ट इलेट्रॉनिक सेल में सस्ते में मिल रहें Realme के 5G स्मार्टफोन, हजारों की कर सकते हैं बचत

सस्ते में अगर आप अपने लिए 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो फ्लिपकार्ट पर इलेक्ट्रॉनिक सेल चल रही है. 5G स्मार्टफोन्स को आप कुछ हजार रुपयों में अपना बना सकते हैं. 

ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर 'फ्लिपकार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स सेल' चल रही है. इस सेल की शुरुआत 24 जनवरी से हो चुकी है जो 31 जनवरी तक चलेगी. इस सेल के तहत आप इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी आदि कई चीजें डिस्काउंट में खरीद सकते हैं. अगर आप अपने लिए एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो ये समय एकदम परफेक्ट है. फ्लिपकार्ट पर रियल मी के कुछ स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है. यहां कुछ ऑफर्स के बारे में हम आपको बता रहे हैं.

रियल मी के इन स्मार्टफोन पर मिल रहा जबरदस्त ऑफर

रियल मी 9 5G

फ्लिपकार्ट पर रियल मी 9 5जी के 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट को 15,499 रुपये में बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है. अगर आप इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट करके खरीदते हैं तो आपको 5% का कैशबैक मिलेगा. इसके अतिरिक्त मोबाइल फोन पर 14,850 रुपये का एक्सचेंज ऑफर का लाभ भी दिया जा रहा है. यदि आपको सभी ऑफर का लाभ मिलता है तो आप एकदम सस्ते में ये स्मार्टफोन खरीद सकते हैं. रियल मी 9 5G, 6.5 इंच फुल एचडी प्लस डिस्पले के साथ आता है जो मीडियाटेक डाइमेंसिटी 810 प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें आपको 5000 एमएएच की बैटरी मिलती है.

रियल मी 10 प्रो 5G

रियल मी 10 प्रो 5G के 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है. अगर आप इसे फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट करके खरीदते हैं तो आपको 5% का कैशबैक मिलेगा. इसके अलावा मोबाइल फोन पर 17,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है. रियल मी 10 प्रो 5G में आपको 6.2 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्पले मिलती है. ये स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 695 5G प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें आपको 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है.

रियल मी जीटी neo 3T

रियल मी जीटी neo 3T के 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट को फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए 31,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. इस स्मार्टफोन पर आपको 25,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर और 5% का कैशबैक फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर दिया जा रहा है. रियल मी जीटी neo 3T में आपको 6.62 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्पले मिलती है. स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 870 प्रोसेसर एसओसी पर काम करता है.

कुल मिलाकर रियल मी के स्मार्टफोन पर इस वक्त अच्छी डील फ्लिपकार्ट पर दी जा रही है. अगर आप एक्सचेंज ऑफर के तहत नया स्मार्टफोन खरीदते हैं तो एकदम सस्ते में आप नए फोन को अपना बना सकते हैं.

1 फरवरी को लॉन्च होगी सैमसंग s23 सीरीज

कोरियन कंपनी सैमसंग 1 फरवरी को सैमसंग गैलेक्सी S23 सीरीज से पर्दा उठा सकती है. इस सीरीज के तहत 3 स्मार्टफोन कंपनी लॉन्च करेगी जिसमें सैमसंग गैलेक्सी S23, सैमसंग गैलेक्सी S23 प्लस और तीसरा सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा है. इस सीरीज के टॉप वैरिएंट को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 200 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: Gmail अकाउंट हैक है या नहीं ये 2 मिनट में पता कर सकते हैं आप, प्रोसेस ये रहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flipkart दिवाली सेल में Phone से लेकर गैजेट्स तक पर 70% तक का बंपर डिस्काउंट
Flipkart दिवाली सेल में Phone से लेकर गैजेट्स तक पर 70% तक का बंपर डिस्काउंट
Samsung W27 Launch : ब्लू बॉडी और गोल्डन फ्रेम, Samsung W27 बना लग्जरी फोल्डेबल ; जानें कीमत
ब्लू बॉडी और गोल्डन फ्रेम, Samsung W27 बना लग्जरी फोल्डेबल ; जानें कीमत
Karbonn Smartphone:15 साल बाद Karbonn की वापसी, Gen Z के लिए लाएगा नए स्मार्टफोन
15 साल बाद Karbonn की वापसी, Gen Z के लिए लाएगा नए स्मार्टफोन
ऑनलाइन लिकर बुकिंग ऐप में तमाम खामियां, लोडिंग से लेकर शॉप चुनने तक में दिक्कत
ऑनलाइन लिकर बुकिंग ऐप में तमाम खामियां, लोडिंग से लेकर शॉप चुनने तक में दिक्कत

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget