एक्सप्लोरर

Facebook यूज़र्स सावधान! आपके फोन में मौजूद फोटोज तक पहुंच गया Meta AI, जानें कैसे बचें

Meta AI: आज के डिजिटल दौर में डेटा प्राइवेसी सबसे बड़ा मुद्दा बन चुका है, और Meta (Facebook और Instagram की पैरेंट कंपनी) एक बार फिर सुर्खियों में है.

Meta AI: आज के डिजिटल दौर में डेटा प्राइवेसी सबसे बड़ा मुद्दा बन चुका है, और Meta (Facebook और Instagram की पैरेंट कंपनी) एक बार फिर सुर्खियों में है. पहले भी Meta पर हमारे पब्लिक फोटो और डेटा का उपयोग अपने AI मॉडल (Meta AI) को ट्रेन करने के लिए करने का आरोप लगता रहा है. लेकिन अब जो नया खुलासा हुआ है वो कहीं ज़्यादा चिंताजनक है.

क्या हो रहा है?

हाल ही में कुछ Facebook यूज़र्स को एक नया पॉप-अप नोटिफिकेशन दिखा जिसमें “Cloud Processing” नामक फीचर को ऑन करने का सुझाव दिया गया. पहली नजर में यह फीचर काफी सामान्य और सुविधाजनक लगता है. इसमें कहा गया कि यह सेटिंग आपके फोन की कैमरा रोल से फोटो स्कैन करेगी और उन्हें Meta के क्लाउड पर “नियमित रूप से” अपलोड करेगी. इसके बदले कंपनी आपको AI के ज़रिए फोटो कोलाज, इवेंट रिकैप, कस्टम फिल्टर्स और थीम सजेशन जैसी क्रिएटिव चीज़ें ऑफर करेगी.

असल खतरा कहां है?

समस्या ये है कि अगर आपने इस फीचर को ऑन किया तो आप अनजाने में Meta को अपनी अनशेयर की गई निजी फोटो तक लगातार एक्सेस देने की अनुमति दे रहे हैं. ये फोटो आपने Facebook या Instagram पर शेयर नहीं की होंगी फिर भी Meta AI उन्हें स्कैन करेगा चेहरे, चीजें, तारीख और लोकेशन तक की जानकारी निकाली जाएगी.

Meta का कहना है कि यह एक "opt-in" सुविधा है, यानी यूज़र खुद तय कर सकते हैं कि इसका उपयोग करें या नहीं. लेकिन Facebook के अतीत को देखते हुए, कई प्राइवेसी एक्सपर्ट्स और यूज़र्स इस बात से चिंतित हैं कि इस फीचर का इस्तेमाल करके यूज़र्स की निजता को धीरे-धीरे खत्म किया जा रहा है.

2007 से डेटा का इस्तेमाल

Meta पहले ही यह मान चुका है कि उसने 2007 से Facebook और Instagram पर पोस्ट किए गए सभी पब्लिक कंटेंट को अपनी AI ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल किया है. मगर कंपनी यह स्पष्ट नहीं करती कि "पब्लिक" की परिभाषा क्या है, या किस उम्र के लोगों के डेटा को "एडल्ट" मानकर उपयोग किया गया. इसके अलावा, Meta की नई AI शर्तें, जो 23 जून 2024 से लागू हुई हैं, यह नहीं बतातीं कि क्लाउड में प्रोसेस की गई अनशेयर तस्वीरों को AI ट्रेनिंग से बाहर रखा जाएगा या नहीं. इससे संदेह और बढ़ता है.

Meta की सफाई और यूज़र्स का विकल्प

Tech वेबसाइट The Verge ने जब Meta AI के अधिकारियों से इस विषय में बात की तो उन्होंने यह जरूर कहा कि "अभी" Meta उन फोटो का AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल नहीं कर रहा है. मगर यह भी नहीं बताया कि आगे ऐसा किया जाएगा या नहीं. अच्छी बात यह है कि यूज़र्स अपने Facebook सेटिंग में जाकर इस “Cloud Processing” फीचर को बंद कर सकते हैं. Meta का कहना है कि अगर कोई यूज़र यह सुविधा बंद कर देता है, तो 30 दिनों के भीतर उनकी अनशेयर की गई फोटो क्लाउड से हटा दी जाएगी.

कैसे बचें

AI अब हमारे डिजिटल जीवन का अहम हिस्सा बन गया है लेकिन इसके साथ-साथ हमारी निजता खतरे में भी है. Meta जैसे प्लेटफॉर्म लगातार इस सीमारेखा को खींच रहे हैं कि वे कितना डेटा इकट्ठा कर सकते हैं. इस नए फीचर से यूज़र्स को बिना पूरी जानकारी दिए उनके निजी फोटो तक पहुंच बनाई जा रही है. ऐसे में जरूरी है कि हम खुद सतर्क रहें और सेटिंग्स की जांच करते रहें क्योंकि अब फोटो सिर्फ शेयर करने का ज़रिया नहीं रह गई हैं अब वे AI के लिए कच्चा माल बन रही हैं.

यह भी पढ़ें:

क्या Perplexity बन रहा है नया OpenAI? क्यों Meta और Apple इसे खरीदने को हैं बेचैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?
गैजेट्स के बाद अब गरमा-गरम खाना भी डिलीवर करेगा Flipkart
गैजेट्स के बाद अब गरमा-गरम खाना भी डिलीवर करेगा Flipkart

वीडियोज

Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget