एक्सप्लोरर

Facebook का ग्रुप वीडियो चैट ‘मैसेंजर रूम’ ग्लोबली लॉन्च, 50 लोगों से एक साथ कर सकते हैं बात

Zoom को टक्कर देने के लिए फेसबुक ने अपना ग्रुप वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम लॉन्च कर दिया है. फेसबुक इसे लोगों तक आसानी से पहुंचाने के लिए WhatsApp के साथ उपलब्ध करा रहा है.

फेसबुक का ग्रुप वीडियो कॉलिंग प्लेटफॉर्म ‘मैसेंजर रूम’आज से शुरू हो गया है. फेसबुक के इस मैसेंजर रूम वीडियो कॉलिंग प्लेटफॉर्म में 50 लोग एक साथ कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं. इसके लिए फेसबुक अकाउंट की जरूरत नहीं है. कॉन्फ्रेंस होस्ट करने वाले यूजर की ओर से भेजे लिंक पर क्लिक कर यूजर्स बिना अकाउंट के भी ज्वाइन कर सकते हैं.

‘मैसेंजर रूम’ की खूबियां फेसबुक मैसेंजर के वाइस प्रेसिडेंट स्टेन चुडनोवस्की ने बताया, "आप न्यूज फीड, ग्रुप्स और इवेंट्स के जरिए फेसबुक पर रूम बना सकते हैं और शेयर कर सकते हैं. इससे बाहर आना भी आसान है. आपके पास ऑप्शन है कि कौन आपके रूम को देख सकता, कौन इसमें शामिल हो सकता है या कौन आपके रूम से किसी को हटा सकता है. अगर आप चाहें तो लॉक भी सकते हैं, तो कोई भी इसमें शामिल नहीं हो सकेगा."

फेसबुक ने इस वीडियो प्लेटफॉर्म को कुछ वक्त पहले ही लॉन्च किया था, लेकिन अब इसे और प्रभावी बनाने के लिए सोशल मीडिया की सबसे बड़ी कंपनी अपने स्वामित्व वाली व्हॉट्सएप वेब के साथ इसे लाया गया है. आने वाले वक्त में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की बढ़ती मांग को देखते हुए और व्हॉट्सएप वेब के इस्तेमाल को देखते हुए कंपनी ने ये कदम उठाया है.

Zoom App को देगा टक्कर फेसबुक ने ग्रुप वीडियो कॉलिंग ऐप ऐसे वक्त में लाया है, जब दुनियाभर में लॉकडाउन की वजह से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप की डिमांड काफी बढ़ी है. कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में लॉकडाउन ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए काम को बढ़ावा दिया है. खासतौर पर घर बैठे ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सबसे ज्यादा देखने को मिली है. एक साथ कई यूजर्स को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल करने वाली एप्लिकेशन कम ही हैं और इनमें सबसे ज्यादा चर्चा इन दिनों जूम और गूगल मीट की रही है. अब इनको चुनौती देने के लिए फेसबुक ने भी अपना ‘मैसेंजर रूम’ वीडियो कॉलिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च कर दिया है.

ये भी पढ़ें-

बदलते वर्क कल्चर की शुरुआत: Twitter, Facebook, गूगल के कर्मचारी जब तक चाहें करें 'Work From home'

फेसबुक की रिपोर्ट में खुलासा, यूजर डेटा के लिए सरकार की ओर से एमरजेंसी रिक्वेस्ट में बढ़ोतरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget