एक्सप्लोरर

Facebook और Ray-ben मिलकर लॉन्च करेंगे पहला स्मार्ट ग्लास, मिलेंगे स्मार्टफोन जैसे फीचर्स

फेसबुक इस साल रे बैन कंपनी के साथ मिलकर स्मार्ट ग्लासेस लॉन्च करेगी. फेसबुक के अलावा गूगल और एप्पल जैसी बड़ी कंपनियां भी स्मार्ट ग्लास और AR टेक्नोलॉजी के ग्लासेस पर काम कर रही हैं. स्मार्ट ग्लास की टेक्नोलॉजी क्या है और फेसबुक के स्मार्ट ग्लास कैसे होंगे जानिये इस रिपोर्ट में..

स्मार्ट टीवी, स्मार्ट फोन और स्मार्ट वॉच के बाद अब तैयार हो जाइये स्मार्ट ग्लास खरीदने के लिये. जीहां मार्केट में कई बड़ी कंपनी स्मार्ट ग्लासेस पर काम कर रही हैं. ये चश्मे नॉर्मल चश्मे की जगह टेक्नोलॉजी से लैस होंगे और इनमें स्मार्ट फोन जैसे फीचर होंगे. इन स्मार्ट ग्लासेस को आप अपने फोन से कनेक्ट कर सकते हैं. फेसबुक कंपनी इस साल अपना पहला स्मार्ट ग्लास लॉन्च कर सकती है. इस काम के लिये फेसबुक रे-बैन के मेकर लक्ज़ोटिका के साथ मिलकर काम कर रही है. रे बैन हर तरह के आई वियर बनाने की बड़ी कंपनी है. क्या होते हैं स्मार्ट ग्लास अगर आम भाषा में कहें तो स्मार्ट ग्लास या ऑगमेंटेड रियलिटी स्मार्ट ग्लास एक तरह से टेक्नोलॉजी से लैस चश्मे हैं. सिंपल आई ग्लास की बजाय इन ग्लासेस में वर्चुअल इंफॉर्मेशन होगी. स्मार्टफोन की तरह इनमें फोटो और वीडियो का ऑप्शन होगा, फोन के नोटिफिकेशन पता चलेंगे. नेवीगेशन होगा. इनमें फिटनेस ट्रेकर होंगे और बिना हेडफोन लगाये कोई म्यूजिक सुनने की टेक्नॉलोजी होगी. फेसबुक और रैन बैन के आई ग्लासेस में क्या खास रे-बैन के स्मार्ट ग्लासेज में इंटीग्रेटेड डिस्प्ले होगा और ये वॉयस असिस्टेंस को भी सपोर्ट करेगा. इसे स्मार्टफोन के साथ पेयर किया जा सकेगा. इसका मतलब है कि स्मार्ट ग्लासेज बिल्कुल स्नैप स्पैक्टेक्लस की तरह काम करेगा. फेसबुक कनेक्ट वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में इस प्रोजेक्ट की घोषणा की गयी. हालांकि फेसबुक ने स्मार्ट ग्लासेज के बारे में बहुत ज्यादा इंफोर्मेशन नहीं दी जिसकी वजह से इसके पूरे फीचर्स और कीमत के बारे में पता नहीं चल पाया. इस इवेंट में फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि कि लक्ज़ोटिका की फैक्ट्री विजिट करने और उनकी  टीम के साथ समय बिताने के बाद मुझे लगा कि हम आई ग्लासेज में नई टेक्नोलॉजी ला सकते हैं फेसबुक की ओर से एक ब्लॉग में कहा गया है कि हम 2021 में रे-बैन ब्रांड के साथ स्मार्ट ग्लास लॉन्च करेंगे. ये अभी शुरुआत है फ्यूचर में इसमें और डवलपमेंट होंगे. हम इनोवेटिव टेक्नोलॉजी को फैशन-फॉरवर्ड स्टाइल के साथ जोड़ेंगे और लोगों को फ्रेंड्स और फैमिली के साथ बेहतर कनेक्ट करने में मदद करेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget