एक्सप्लोरर

भीड़ में बनेगी एक अलग पहचान... अपने Facebook अकाउंट को करें वेरिफाई, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

Facebook Account Verification : आज की इस रिपोर्ट में हम आपको फेसबुक अकाउंट को वेरिफाई करने का तरीका बताने जा रहे हैं. आइए इसका प्रोसेस जानते हैं.

Facebook Account Verification: सोशल मीडिया हम सभी की जिंदगी का अहम हिस्सा बनता जा रहा है. शायद ही कोई शख्स ऐसा हो जो सोशल मीडिया का इस्तेमाल न करता हो. इंटरनेट के विकास ने तो सोशल मीडिया के इस्तेमाल में और तेज़ी ला दी है. सोशल मीडिया पर लोग अपने मोमेंट्स को शेयर करते हैं, वीडियो देखते हैं, कंटेंट क्रिएट करते हैं और एक दूसरे से बातचीत भी करते हैं. सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो अपने कंटेंट या काम से लोगों को प्रभावित करते हैं. लोग उनको देखना या सुनना पसंद करते हैं. इसके अलावा सेलिब्रिटी भी सोशल मीडिया पर होते हैं.

आपके देखा होगा कि सेलिब्रिटी और इनफ्लुएंसर के अकाउंट वेरिफाई होते हैं. ब्लू टिक या वेरिफिकेशन एक खास पहचान है, जिससे लोग असली अकाउंट की पहचान कर पाते हैं. आज की इस रिपोर्ट में हम आपको फेसबुक अकाउंट को वेरिफाई करने का तरीका बताने जा रहे हैं. इससे पहले यह बता दें कि फेसबुक के मामले में वेरिफिकेशन वॉलेंटरी होता है. इसके लिए कुछ शर्तो को पूरा करना पड़ता है.

इन शर्तों को करना होगा पूरा

  • अकाउंट एक वास्तविक व्यक्ति, रजिस्टर्ड बिजनेस या संस्था का हो.
  • अकाउंट किसी व्यक्ति या कंपनी का एकमात्र प्रतिनिधि का हो. 
  • फेसबुक की तरफ से हर व्यक्ति या कंपनी को केवल एक पेज या प्रोफ़ाइल को वेरिफाई कराने की अनुमति है. इसके अलावा, सामान्य रुचि वाले पेज और प्रोफाइल को वेरिफाई नहीं किया जाता है.
  • यूजर की हाल की गतिविधि में कम से कम एक पोस्ट, एक संक्षिप्त विवरण सेक्शन और एक पेज या प्रोफ़ाइल फ़ोटो शामिल हो
  • अकाउंट एक प्रसिद्ध, अक्सर सर्च किए जाने वाले व्यक्ति, ब्रांड या संस्था का हो.
  • ऊपर बताई गई शर्तों को पूरा करने के बाद आप नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो कर अकाउंट वेरिफाई कर सकते हैं

फेसबुक वेरिफिकेशन के लिए फॉलो करें ये स्टेप

  • अपने फेसबुक अकाउंट में लॉग इन कर वेरिफिकेशन बैज रिक्वेस्ट वेबपेज पर जाएं.
  • इसके बाद फॉर्म भरें. सबसे पहले, उस अकाउंट टाइप का चयन करें जिसे आप वेरिफाई करना चाहते हैं. इसमें फेसबुक पेज या प्रोफाइल दोनों शामिल हैं.
  • अब अपनी ऑफिशियल आईडी (ड्राइविंग का लाइसेंस, पासपोर्ट, राष्ट्रीय पहचान पत्र, टैक्स फाइलिंग, हालिया उपयोगिता बिल जैसे डॉक्यूमेंट) अपलोड करके अपनी प्रामाणिकता की पुष्टि करें.
  • अपने अकाउंट की कैटेगरी और एरिया भरकर अपनी नोटिबिलिटी की पुष्टि करें.
  • इसके बाद ऑडियंस सेक्शन में अपने फॉलोअर्स के बारे में बताएं.
  • अब आप पब्लिशर्स या सोशल मीडिया प्रोफाइल के पांच लिंक को एड करें, जो आपके बारे में बताते हों.

नोट: पूरा फॉर्म सबमिट करने के बाद, फेसबुक इसकी जांच करेगा और आपकी रिक्वेस्ट को स्वीकार या अस्वीकार करेगा. इस प्रोसेस को पूरा होने में 48 घंटे से 45 दिन का समय लग सकता है.

यह भी पढ़ें: आसान भाषा में समझिए.. Streaming Devices क्या हैं? जानें इनका काम और इस्तेमाल का तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना स्क्रीन प्रोटेक्टर के कैसे रखें फोन की डिस्प्ले सुरक्षित? जानें तरीका
बिना स्क्रीन प्रोटेक्टर के कैसे रखें फोन की डिस्प्ले सुरक्षित? जानें तरीका
अगर मिले ये संकेत तो, समझ जाएं लीक हो गया आपका मोबाइल नंबर!
अगर मिले ये संकेत तो, समझ जाएं लीक हो गया आपका मोबाइल नंबर!
क्यों अचानक बढ़ गई RAM की कीमतें? जानें महंगी मेमोरी का कारण
क्यों अचानक बढ़ गई RAM की कीमतें? जानें महंगी मेमोरी का कारण
क्या है Google का ये फीचर? सोते हुए भी रखता है आप पर नजर
क्या है Google का ये फीचर? सोते हुए भी रखता है आप पर नजर

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget