एक्सप्लोरर

भारत में अमेरिका जैसी AI ट्रैफिक तकनीक की एंट्री, गोवा और चेन्नई में लगेंगे स्मार्ट सिग्नल, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

भारत में गोवा और चेन्नई जैसे शहरों में ट्रैफिक जाम कम करने के लिए जल्द ही AI आधारित स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएंगे.

अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में लगे AI ट्रैफिक सिग्नलों ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है. अब भारत भी इसी दिशा में कदम बढ़ा चुका है. जल्द ही गोवा और तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में AI बेस्ड स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएंगे, जिनका मकसद शहरों के ट्रैफिक जाम को कम करना और ट्रैवल टाइम को घटाना है.

गोवा और चेन्नई में बड़े स्तर पर तैयारी

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ऐलान किया है कि राज्य के 91 स्थानों पर AI ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएंगे. वहीं, चेन्नई में 165 प्रमुख चौराहों पर ये स्मार्ट सिस्टम लागू होगा. पहले फेज में चेन्नई के अन्ना सलाई, जवाहरलाल नेहरू सलाई, सरदार पटेल रोड, कमराजर सलाई, राजाजी सलाई और टेलर्स रोड पर सिग्नल लगाए जाएंगे.

कैसे काम करेंगे ये AI ट्रैफिक सिग्नल?

AI सिग्नल पारंपरिक ट्रैफिक लाइट्स से कई मायनों में अलग हैं. ये सिस्टम 3 प्रमुख हिस्सों में काम करता है:

  1. सड़क पर लगे सेंसर - गाड़ियों की स्पीड और ट्रैफिक फ्लो को मॉनिटर करते हैं.

  2. AI कैमरे - गाड़ियों की गिनती, डायरेक्शन और व्हीकल टाइप (कार, बाइक आदि) की पहचान करते हैं.

  3. कंट्रोल यूनिट - कैमरों और सेंसर से मिली जानकारी को प्रोसेस करके रियल-टाइम में सिग्नल का टाइम एडजस्ट करती है.

ट्रैफिक कम होने पर हरी बत्ती जल्दी मिलेगी, जबकि अधिक भीड़ होने पर सिग्नल का समय बढ़ा दिया जाएगा. यह समय 30 से 120 सेकंड के बीच बदल सकता है.

इमरजेंसी और VIP मूवमेंट में भी फायदेमंद

हालांकि यह सिस्टम पूरी तरह ऑटोमैटिक होगा, लेकिन पुलिस मैन्युअली भी कंट्रोल कर सकेगी, ताकि एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड या VIP काफिलों को प्राथमिकता दी जा सके.

क्या है 'ग्रीन कॉरिडोर' योजना?

चेन्नई ट्रैफिक पुलिस की योजना है कि सभी सिग्नलों को एक केंद्रीय सिस्टम से जोड़कर 'ग्रीन कॉरिडोर' तैयार किया जाए. इससे शहर की मेन रोड्स पर लगातार ग्रीन लाइट मिलती रहेगी, जिससे बिना रुके सफर किया जा सकेगा.

शुरुआती ट्रायल रहे सफल

चेन्नई के EVR सलाई के 6 चौराहों पर इस सिस्टम का ट्रायल चल रहा है और शुरुआती नतीजे काफी सकारात्मक रहे हैं. लोगों का मानना है कि ट्रैफिक जाम में अब पहले के मुकाबले काफी कमी आई है और दफ्तर या घर पहुंचने का समय घटा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google Firebase पर सरकार का बड़ा एक्शन, सैकड़ों अकाउंट होंगे बंद
Google Firebase पर सरकार का बड़ा एक्शन, सैकड़ों अकाउंट होंगे बंद
OpenAI बिना डेटा देखे AI मिसयूज पर रखेगा नजर, जानें कैसे?
OpenAI बिना डेटा देखे AI मिसयूज पर रखेगा नजर, जानें कैसे?
Gemini Free Student Plan: कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए Google का बड़ा ऑफर, 1 साल के लिए AI प्लान बिल्कुल फ्री
कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए Google का बड़ा ऑफर, 1 साल के लिए AI प्लान बिल्कुल फ्री
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget