एक्सप्लोरर

AI को लेकर तेज हुई लड़ाई, OpenAI और Apple पर इस कारण भड़के Elon Musk, कर दिया मुकदमा

अमेरिकी अरबपति Elon Musk ने Apple और OpenAI के खिलाफ मुकदमा किया है. इसमें आरोप लगाया गया है कि ये दोनों कंपनियां मिलकर AI के क्षेत्र में कंपीटिशन को दबाने की साजिश रच रही हैं.

Elon Musk vs Apple And OpenAI: टेस्ला के सीईओ और अमेरिकी अरबपति Elon Musk पिछले काफी समय से Apple और OpenAI पर भड़के हुए हैं. अब वो इस लड़ाई को कोर्ट ले गए हैं. मस्क के स्टार्टअप xAI ने ऐप्पल और ओपनएआई के खिलाफ मुकदमा दायर किया है. मस्क ने आरोप लगाया है कि तेजी से बढ़ती आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मार्केट में अपना दबदबा बनाए रखने के लिए ऐप्पल और ओपनएआई कंपीटिशन को दबाने की साजिश रच रही हैं. 

मस्क ने कही थी कार्रवाई की बात

मस्क ने हाल ही में सार्वजनिक तौर पर ऐप्पल और ओपनएआई पर कड़े आरोप लगाए थे. उनका कहना था कि ऐप्पल उनकी X और Grok ऐप को अपने ऐप स्टोर के 'मस्ट हैव' सेक्शन से जानबूझकर बाहर रख रही है और वह OpenAI की ChatGPT ऐप को बढ़ावा दे रही है. मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि ऐप्पल ने स्मार्टफोन के क्षेत्र में अपनी मोनोपॉली बचाए रखने के लिए ओपनएआई से साझेदारी की है. मुकदमे में ऐप्पल के सिरी में ChatGPT के इंटीग्रेशन का भी जिक्र किया गया है, जिससे दूसरी कंपनियों के लिए कोई विकल्प नहीं रह गया है. आगे कहा गया है कि तकनीकी तौर पर आईफोन यूजर्स कोई भी चैटबॉट यूज कर सकते हैं, लेकिन इनका ChatGPT जैसा इंटीग्रेशन नहीं मिलता. इस वजह से यूजर्स के पास च्वॉइस नहीं बचती. इस मुकदमे में ऐप्पल और ओपनएआई से मुआवजे की मांग के साथ यह साझेदारी भी खत्म करने की मांग की गई है.

पहले भी ऐसे विवादों में घिरी है ऐप्पल

यह पहली बार नहीं है, जब ऐप्पल किसी ऐसे विवाद में फंसी है. इससे पहले वह एपिक गेम्स और दूसरी कंपनियों से भी ऐसे आरोपों का सामना कर चुकी है. अमेरिका के न्याय विभाग ने भी मार्च, 2023 में ऐप्पल पर स्मार्टफोन मार्केट में मोनोपॉली बनाए रखने को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे. मस्क के नए मुकदमे पर अभी तक ऐप्पल की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.

ये भी पढ़ें-

Smartphone के दीवानों के लिए खास रहेगा सितंबर, iPhone 17 सीरीज समेत लॉन्च होंगे ये मोबाइल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
कितने साल तक चलेगी फोन की बैटरी? Android और iPhone में ऐसे करें चेक
कितने साल तक चलेगी फोन की बैटरी? Android और iPhone में ऐसे करें चेक
Laptop का Fan तेज आवाज कर रहा? सर्विस सेंटर जाने से पहले करें ये काम
Laptop का Fan तेज आवाज कर रहा? सर्विस सेंटर जाने से पहले करें ये काम
नया SIM लेने वालों के लिए बड़ा बदलाव, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी
नया SIM लेने वालों के लिए बड़ा बदलाव, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget