एक्सप्लोरर

500ml पेशाब से 45 दिनों तक जलता है ये लालटेन, स्मार्टफोन भी कर सकता है चार्ज

E-Dina Waterlight: E-dina नाम की एक स्टार्टअप कंपनी ने एक ऐसी सिलेंड्रिकल लाइट बनाई है जो बिना बैटरी और बिजली के 45 दिनों तक चल सकती है. जानिए कैसे?

लाइट या बल्ब जलाने के लिए हमे बिजली या बैटरी की आवश्यकता होती है. इसके बिना बल्ब जलना मुश्किल है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे लालटेन के बारे में बताने वाले हैं जो बिना बैटरी और बिजली के जलता है और ये 5,600 घंटे तक आराम से चल सकता है. ये लालटेन 500ml पानी से 45 दिनों तक आपको रौशनी दे सकता है. इस कार्डलेस लालटेन को कोलंबियन रिन्यूएबल स्टार्टअप कंपनी E-Dina ने बनाया है. इस लालटेन को उन लोगों के लिए बनाया गया है जो बिजली के खर्च को नहीं उठा सकते या जहां अभी भी बिजली नहीं पहुंची है. वेबसाइट के मुताबिक, अभी भी करीब 840 मिलियन लोग ऐसे हैं जहां लाइट या बिजली का एक्सेस नहीं है.

इस लालटेन का नाम E-dina Waterlight है. इस वाटरलाइट का डिजाइन सिलेंड्रिकल शेप का है और ये समुद्र के खारे पानी से काम करती है. विषम परिस्थितियों में पेशाब से भी लाइट को जलाया जा सकता है. लाइट को जलाने के लिए आपको 500ml खारे पानी की जरूरत होती है. पानी भरने के बाद लाइट जलने लगती है और ये करीब 45 दिनों तक चल सकती है. आप इस वाटरलाइट से स्मार्टफोन और दूसरे USB पोर्ट से चार्ज होने वाले डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं.

कैसे बनती है बिजली?

इस सिलेंड्रिकल शेप के वाटरलाइट के अंदर मैग्नीशियम और तांबे की प्लेट्स लगी हैं. ये लालटेन आयनीकरण के माध्यम से दिन में 24 घंटे काम करता है, जो खारे पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स को लैंप के अंदरूनी हिस्से पर मैग्नीशियम और तांबे की प्लेटों के साथ प्रतिक्रिया करके बिजली पैदा करता है. बता दें, बिजली पैदा करने का ये एक पुराना तरीका है जो पहले से इस्टैबलिश्ड है. हालांकि E-Dina ने इस केमिकल प्रोसेस को लम्बे समय तक ठहरने के लिए एक तरीका डेवलप किया है जिसकी मदद से ये लालटेन 45 दिनों और रिफिल करते हुए 5,600 घंटो तक जल सकता है. यानि इसका लाइफस्पैन 1 साल से ज्यादा का है.

इस लालटेन का केस उरपैन लकड़ी से बना है जिसके बेस में एक सर्किट इंटीग्रेट होता है और शीर्ष पर एक छिद्रित टोपी है जो पानी को डिवाइस में प्रवाहित करने की अनुमति देती है जबकि आयनीकरण प्रक्रिया के दौरान बनी हाइड्रोजन गैस छेद से बाहर निकल जाती है. जैसे ही नमक के कण वाष्पित हो जाते हैं, इसके बाद लैंप को खाली किया जा सकता है और फिर से भरा जा सकता है. पुराने पानी को आप बर्तन धोने या सफाई के लिए दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं.
वेबसाइट के मुताबिक, आप इस लालटेन को NGO, सरकार और प्राइवेट ऑर्गेनाइजेशन के माध्यम से खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

फोन नंबर दिए बिना दूसरों को वॉट्सऐप में कर पाएंगे ऐड, आ रहा ये मस्त फीचर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
AI समरी के बीच वेबसाइटों को मिलेगी ज्यादा जगह, Google ने किया सर्च अपडेट
AI समरी के बीच वेबसाइटों को मिलेगी ज्यादा जगह, Google ने किया सर्च अपडेट
बार-बार चार्जिंग की टेंशन खत्म! इन 5 लैपटॉप की बैटरी चलती है घंटों
बार-बार चार्जिंग की टेंशन खत्म! इन 5 लैपटॉप की बैटरी चलती है घंटों

वीडियोज

Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget