एक्सप्लोरर

Donald Trump के ट्विटर फॉलोअर्स में यह कैसा घोटाला? कहीं कुछ तो कहीं कुछ दिखाई दे रही संख्या

आज सुबह डोनाल्ड ट्रंप की ट्विटर पर वापसी हुई. शुरुआत में ट्रंप के 2,000 फॉलोअर्स दिखाई दे रहे थे. इसके कुछ समय बाद ट्रंप के फॉलोअर्स लाखों में पहुंच गए थे. फिर फॉलोअर्स की संख्या में बड़ा बदलाव देखने को मिला.

Donald Trump on Twitter: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ट्विटर पर ब्लू टिक के साथ वापसी हो चुकी है. ऐसे में, ट्रंप के ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है. ट्रंप का अकाउंट शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद उनके 1 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हो गए. हमने देखा कि सभी डिवाइस पर ये संख्या अलग-अलग दिखाई दे रही थी. कई ट्विटर यूजर्स इसको लेकर ट्रंप के ट्विटर फॉलोअर्स में गड़बड़ी होने की आशंका जता रहे हैं. दूसरी तरफ कुछ लोगों का अनुमान है कि चूंकि ट्रंप का अकाउंट बहाल हुआ है तो उनके पुराने फॉलोवर्स आने में ही समय लगा है. फॉलोअर्स धीरे -धीरे वापस आए हैं, जिसकी वजह से किसी डिवाइस में कुछ तो किसी डिवाइस में कुछ संख्या दिखाई दे रही थी.

शुरुआत में थे 2,000 फॉलोअर्स

आज सुबह ही डोनाल्ड ट्रंप की ट्विटर पर वापसी हुई है. शुरुआत में ट्रंप के 2,000 फॉलोअर्स दिखाई दे रहे थे. इसके कुछ समय बाद ट्रंप के फॉलोअर्स लाखों में पहुंच गए थे. जानकारी के लिए बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप को यूएस कैपिटल हिंसा के बाद 8 जनवरी 2021 को ट्विटर ने ब्लॉक कर दिया था. जब ट्रंप का अकाउंट बैन किया गया तो उस समय उनके 2.3 लाख फॉलोअर्स थे.

87.3 मिलियन दिख रहे ट्रंप के फॉलोअर्स

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फॉलोवर्स अलग-अलग डिवाइस में अलग - अलग दिखाई दे रहे हैं. एक डिवाइस में ट्रंप के ट्विटर फॉलोअर्स 10 मिलियन (यानी 1 करोड़), एक डिवाइस में 15.2 मिलियन (यानी 1.52 करोड़) और एक अन्य डिवाइस पर यह संख्या 59.6 मिलियन (यानी 5 करोड़ 96 लाख) है तो अब एक अन्य डिवाइस में 87.3 मिलियन दिखाई दे रही है.

मस्क से ट्रंप की वापसी का सवाल

डोनाल्ड ट्रंप को यूएस कैपिटल हिंसा के बाद ट्विटर से बैन कर दिया गया था. एलन मस्क 27 अक्तूबर 2022 को ट्विटर के नए बॉस बने. इसे बाद से मस्क से बार-बार सवाल किया जा रहा था कि ट्रंप की ट्विटर पर कब वापसी की जाएगी? एक नवंबर को एलन मस्क ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि अगर मुझे इस सवाल के बदले हर बार एक डॉलर मिलते तो आज ट्विटर के पास खूब पैसा होता. इस कथन के साथ मस्क का इशारा इस तरफ था कि उनसे यह सवाल कई बार पूछा जा चुका है.

मस्क का ट्रंप की वापसी का पोल

ट्रंप के अकाउंट को बहाल करने से एक दिन पहले ही एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर अकाउंट पर से बैन हटाने के लिए एक पोल क्रिएट किया था. इस पोल में 1.50 करोड़ से ज्यादा लोगों ने वोट किया, जिसमें 51.8 % लोगों ने ट्रंप की ट्विटर पर वापसी को लेकर हां में वोट दिया, वहीं 48.2  % लोगों का न में वोट था.

यह भी पढ़ें-

वॉट्सएप ने अपने वेब वर्जन को बनाया सिक्योर, पेश किया यह नया फीचर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Starlink कैसे काम करता है, जानें सैटेलाइट इंटरनेट की टेक्नोलॉजी?
Starlink कैसे काम करता है, जानें सैटेलाइट इंटरनेट की टेक्नोलॉजी?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget