एक्सप्लोरर

5G Service: बहुत देख लिए 5जी के फायदे, अब आप जान लें 5जी सेवा के 5 नुकसान

5G Disadvantages: क्या आप जानते हैं कि 5जी सेवा के नुकसान क्या है? अगर नहीं तो इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें.

5G Internet Disadvantages: 1 अक्टूबर से भारत में 5जी सेवा की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है. एयरटेल ने देश के 8 शहरों में 5जी इंटरनेट सेवा की शुरुआत की है. इसके अलावा जियो ने 4 शहरों में अपने 5जी नेटवर्क की टेस्टिंग शुरू की है. अब तक हम सभी को इस 5जी सेवा का फायदों के बारे में बताया गया है. लेकिन जिस चीज के फायदे होते हैं, उसके नुकसान भी काफी होते हैं. ऐसे में आज हम आपको 5जी सेवा के 5 नुकसान के बारे में बता रहे हैं. इन नुकसान को जानना आपके लिए बेहद जरूरी है. 

कनेक्टिविटी में बाधा

जानकारों के अनुसार 5G कनेक्टिविटी की रेंज ज्यादा दूर की नहीं होती है. फ्रीक्वेंसी वेव्स केवल थोड़ी दूरी की ट्रेवल करने में समर्थ होती हैं. तथ्य यह है कि 5G फ्रीक्वेंसी पेड़, टावरों, दीवारों और इमारतों जैसे अवरोधों से बाधित हो सकती हैं. इससे बचने का एकमात्र तरीका 5जी टावरों की संख्या को बढ़ाना है, जिससे इस समस्या का समाधान हो सकता है. हालांकि इस समाधान पर काफी खर्चा होता है.

रोलआउट पर बड़ा निवेश जरूरी

5G बुनियादी ढांचे के विकास या मौजूदा सेलुलर बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करने में काफी लागत आती है. हाई-स्पीड कनेक्टिविटी के लिए आवश्यक उपकरणों के रखरखाव पर होने वाले खर्च से यह रकम और भी बढ़ जाती है. इसकी संभावना है कि इस बढ़े हुए खर्च को कंपनियां ग्राहकों से वसूल करेंगी. हालांकि 5जी कंपनियां एक-दूसरे के साथ टाईअप करके और एक-दूसरे के 5जी टॉवर यूज करके अपनी लागत को कम कर सकती हैं.

गांवों में रीच की लिमिटेशन

जैसा कि हम बता चुके हैं कि 5जी इंटरनेट की वेबलेंथ काफी कम होती है, ऐसे में शहरों में घनी आबादी के कारण एक 5जी टावर से काफी लोगों को कवर किया जा सकता है. लेकिन गांवों में स्थिति ठीक इसके उलट है. गांवों में पूरी आबादी को कवर करने के लिए ज्यादा टॉवर लगाना कंपनियों के लिए आसान नहीं होगा. ऐसे में गांवों में काफी कम आबादी को इस 5जी सेवा का लाभ मिलेगा.

5जी इंटरनेट से घटेगी बैटरी लाइफ

5जी स्पीड के कारण मोबाइल के ज्यादातर पार्ट्स काम करेंगे, जिसके कारण मोबाइल में बैटरी की खपत भी पहले के मुकाबले ज्यादा होगी. ऐसे में इसका सीधा असर मोबाइल की बैटरी लाइफ पर पड़ेगा और बैटरी लाइफ घट जाएगी.

अपलोड स्पीड, डाउनलोड स्पीड से काफी कम होगी

5G में डाउनलोड स्पीड काफी ज्यादा होती है. वहीं अपलोड स्पीड काफी कम होती है. जहां एक ओर डाउनलोड स्पीड 1.9Gbps ​​तक मिल सकती है, वहीं अपलोड गति शायद ही कभी 100Mbps से अधिक हो पाए.

ये भी पढ़ें-

MANIT Campus: कैंपस में घुसा टाइगर, संस्थान ने स्थगित कर दीं ऑफलाइन क्लास, अब ऑनलाइन होगी पढ़ाई 

Delhi Detention Policy: अब बिना एग्जाम पास करे अगली क्लास में नहीं प्रमोट होंगे 5 और 8 कक्षा के बच्चे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget