एक्सप्लोरर

Google पर भूलकर भी ये न करें सर्च, उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान

अक्सर कई लोग गूगल को डॉक्टर मानने लगते हैं. कोई भी बीमारी होने पर वे उसके लक्षण डालकर दवाई के बारे में सर्च करने लगते हैं. ऐसा भूलकर भी न करें. इससे आपकी जान को भी खतरा है.

कोरोनाकाल में इंटरनेट के इस्तेमाल में बढ़ोतरी देखी गई है. इसके साथ ही ऑनलाइन फ्रॉड के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. हैकर्स यूजर्स को सबसे ज्यादा शिकार गूगल पर बनाते हैं. गूगल पर हम अक्सर ऐसी जानकारियां सर्च कर लेते हैं जो हमारे लिए नुकसानदायक होती हैं. हैकर्स इन सर्च में ताक लगाए रहते हैं और जैसे ही आप इन्हें सर्च करते हैं आप इनकी ठगी का शिकार हो जाते हैं. हम आपको कुछ ऐसे सर्च के बारे में बता रहे हैं जो कि आपको नहीं करने चाहिए.

बैंक की जानकारी न लें
कोरोना काल में ऑनलाइन बैंकिंग और ट्रांजेक्शन पहले से ज्यादा बढ़ा है. इससे कई फायदे हैं तो नुकसान भी हैं. ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले हैकर्स बैंक की तरह URL बना देते हैं. इसके बाद हम जब भी उस बैंक का नाम डालते हैं तो हम उनके जाल में फंस जाते हैं और हमारे खाते में से पैसे चुरा लेते हैं. इसलिए हमेशा बैंक की जानकारी गूगल से न लेकर बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट से लेनी चाहिए.

नहीं करें सर्च कस्टमर केयर का नंबर
हम अक्सर किसी भी कस्टमर केयर का नंबर गूगल पर सर्च करते हैं. ज्यादातर लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार इसी वजह से होते हैं. हैकर्स कंपनी की नकली वेबसाइट बनाकर उसका नंबर और ईमेल आईडी गूगल पर डाल देते हैं और हम उनको मांगी गई जानकारी दे देते हैं. जिससे वे हमारे खाते में सेंध लगा देते हैं. हमें भूलकर भी किसी कस्टमर केयर का नंबर गूगल पर सर्च नहीं करना चाहिए. कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से ही कस्टमर केयर का नंबर लें.

Google को न मानें डॉक्टर
अक्सर कई लोग गूगल को डॉक्टर मानने लगते हैं. कोई भी बीमारी होने पर वे उसके लक्षण डालकर दवाई के बारे में सर्च करने लगते हैं. ऐसा भूलकर भी न करें. इससे आपकी जान को भी खतरा है. बीमारी के बारे में जानकारी जुटाना गलत नहीं है लेकिन गूगल पर किसी भी वेबसाइट के मुताबिक उसका इलाज या फिर दवाई लेना बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है.

सरकारी वेबसाइट से ही लें योजनाओं की जानकारी
केंद्र सरकार डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देते हुए सभी योजनाओं की जानकारी इंटरनेट पर डालती है. इन योजनाओं की अपनी वेबसाइट होती है, जहां से आप उस योजना से जुड़ी सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं. अक्सर साइबर क्रिमिनल फ्रॉड सरकारी वेबसाइट जैसी नकली वेबसाइट बना देते हैं. इससे भी हमें बचने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें

WhatsApp पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, नहीं तो जेल भी जाना पड़ सकता है

लोकेशन सर्विस ऑफ होने के बाद भी ट्रैक हो सकती है आपकी जगह, जानिए कैसे पूरी तरह बंद करें लोकेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI Search और Google Search में क्या अंतर, किस सवाल के लिए कौन बेहतर?
AI Search और Google Search में क्या अंतर, किस सवाल के लिए कौन बेहतर?
Smartwatch के हेल्थ नंबर कितने सही हैं? क्या हर आंकड़ा होता है सही, जानें सच्चाई
Smartwatch के हेल्थ नंबर कितने सही हैं? क्या हर आंकड़ा होता है सही, जानें सच्चाई
Web Cookies कितने समय तक रहती हैं? जानें लॉगआउट के बाद भी क्यों बना रहता है खतरा
Web Cookies कितने समय तक रहती हैं? जानें लॉगआउट के बाद भी क्यों बना रहता है खतरा
4 साल में बदल गया टीवी देखने का तरीका, इस फॉर्मेट में बढ़े 3 गुना व्यूअर्स
4 साल में बदल गया टीवी देखने का तरीका, इस फॉर्मेट में बढ़े 3 गुना व्यूअर्स

वीडियोज

Delhi Building Collapse: इमारत हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा ! | Breaking News
Chitra Tripathi: हादसा नहीं, हत्या है! | Delhi Building Collapse | Satya Niketan | Delhi | CM Rekha
Delhi Building Collapse: Satya Niketan हादसे के बाद देखिए दिल्ली के अन्य PG की हालत! | Ground Report
Saharanpur Masjid Bulldozer Action: सहारनपुर मस्जिद विवाद में ASI की एंट्री | UP | CM Yogi |Breaking
Moti Bagh Building Collapse | Breaking News: दिल्ली हॅास्टल रेंट एग्रीमेंट आया सामने। Delhi News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
मनोज जरांगे की चेतावनी, 'मुंबई में एक भी युवक का खून बहा तो...'
मनोज जरांगे की चेतावनी, 'मुंबई में एक भी युवक का खून बहा तो...'
'मिर्जापुर द मूवी' बनी बॉलीवुड की 5वीं टॉप ए रेटेड वीकेंड ओपनर, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' बनी बॉलीवुड की 5वीं टॉप ए रेटेड वीकेंड ओपनर, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
ईशान किशन की सेहत पर गर्लफ्रेंड ने जताई चिंता, 'चेन्नई की झुलसा देने वाली गर्मी...'
ईशान किशन की सेहत पर गर्लफ्रेंड ने जताई चिंता, 'चेन्नई की झुलसा देने वाली गर्मी...'
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
मलबे में जिंदगियां और अरमान..., सत्य निकेतन हादसे को लेकर राहुल का हमला
मलबे में जिंदगियां और अरमान..., सत्य निकेतन हादसे को लेकर राहुल का हमला
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
Embed widget