एक्सप्लोरर

लोकेशन सर्विस ऑफ होने के बाद भी ट्रैक हो सकती है आपकी जगह, जानिए कैसे पूरी तरह बंद करें लोकेशन

स्मार्टफोन के जमाने में किसी की भी लोकेशन ट्रैक करना आम बात है. आपके फोन में कई ऐसे एप्स होते हैं जो आपकी लोकेशन पर बेस्ड होते हैं. इसके अलावा गूगल भी यूजर्स की लोकेशन को ट्रैक करता हैं. जानिए कैसे करें अपनी लोकेशन को पूरी तरह ऑफ?

आजकल किसी की भी लोकेशन ट्रैक करना काफी आसान है. आपके स्मार्टफोन में ऐसे कई ऐप होते हैं जो लोकेशन सर्विस पर आधारित होते हैं. कई बार हम अपनी लोकेशन हाइड करना चाहते हैं और हमें लगता है कि सर्विस लोकेशन ऑफ करने से हमारी लोकेशन किसी को पता नहीं चलेगी. लेकिन ये आपकी गलतफहमी है. सर्विस लोकेशन बंद करने के बाद भी आपकी बैकग्राउंड लोकेशन इंफॉर्मेशन गूगल के साथ शेयर होती है. जिससे कोई भी आपकी लोकेशन का पता लगा सकता है.  

आपको बता दें कि गूगल आपके फोन में यूज होने वाली एप्लीकेशन्स और सर्विस के आधार पर लोकेशन ट्रैक करता है. गूगल IP एड्रेसेस से भी लोकेशन टैक करने का काम करता है. ऐसे में सिर्फ आपके स्मार्टफोन की लोकेशन सर्विस ऑफ करने से काम नहीं चलेगा.

लोकेशन सर्विस पूरी तरह कैसे ऑफ करें?

इसके लिए सबसे पहले आपको गूगल को आपकी लोकेशन को ट्रैक करने से बचना होगा. आपको अपने फोन में गूगल अकाउंट से वेब एंड ऐप एक्टिविटी को ऑफ करना होगा. जानिए पूरा प्रोसेस
1- सबसे पहले आप अपने फोन में जाकर गूगल पर https://myactivity.google.com/ पर लॉगिन करें.
2- इसके बाद आप लेफ्ट नेविगेशन पैनल से एक्टिविटी कंट्रोल के विकल्प को चुनें. 
3- अब यहां आपको कई एक्टिविटी दिखाई देंगी. आप इन एक्टिविटीज में से जिसे ऑफ करना चाहते हैं उसे ऑफ कर दें. 
4- इसके बाद ये जरूर देख लें कि आपने वेब एंड ऐप एक्टिविटी और लोकेशन हिस्ट्री की सर्विस को बंद किया है या नहीं.  

इससे आप लोकेशन और गूगल के साथ शेयर की जाने वाली हिस्ट्री डिटेल्स को भी मैनेज कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए आपको वापस My Activity होमपेज पर जाकर Delete Activity का ऑप्शन सेलेक्ट करना पड़ेगा. आपको लास्ट ऑवर, डे, ऑल-टाइम और कस्टम रेंज में से किसी एक ऑप्शन को सलेक्ट करना होगा. अब नेक्स्ट बटन क्लिक करें. आज सर्विस बेस्ड डिटेल्स को भी फिल्टर करके डिलीट कर सकते हैं. इसी सेटिंग से आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स को भी मैनेज कर सकते हैं. आप सेटिंग्स > गूगल > मैनेज योर डेटा एंड पर्सनैलाइजेशन में जाकर अपनी एक्टिविटी कंट्रोल कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां
घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान
घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget