एक्सप्लोरर

कम नहीं हो रहा DeepSeek चैटबॉट का क्रेज, 140 देशों में टॉप पर पहुंचा, भारत से सबसे ज्यादा नए यूजर्स

चीनी स्टार्टअप DeepSeek का AI चैटबॉट लगातार नए यूजर्स को आकर्षित कर रहा है. यह 140 देशों में सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली ऐप्स में सबसे ऊपर बना हुआ है.

DeepSeek के AI चैटबॉट ने टेक जगत में धूम मचा रखी है. एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, यह 140 देशों में सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली ऐप्स की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गया है. कंपनी को सबसे ज्यादा नए यूजर्स भारत से मिले हैं. बता दें कि DeepSeek ने सस्ती लागत में AI मॉडल बनाकर दुनिया को हैरान कर दिया था. कंपनी के लेटेस्ट मॉडल ने कई मामलों में अमेरिकी कंपनियों के AI मॉडल्स से बेहतर प्रदर्शन किया है.

कम नहीं हो रहा क्रेज

DeepSeek का AI चैटबॉट अपनी लॉन्चिंग के हफ्तेभर बाद ही Apple के ऐप स्टोर पर सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली फ्री ऐप्स में शीर्ष पर पहुंच गया था. 26 जनवरी से यह लगातार उसी स्थान पर बना हुआ है. DeepSeek को मिलने वाले दुनियाभर के नए यूजर्स में से 15.6 प्रतिशत अकेले भारत से हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत में भी बड़ी संख्या में लोग इसे डाउनलोड कर यूज कर रहे हैं. अमेरिका की बात करें तो यहां यह गूगल प्ले स्टोर पर 28 जनवरी से पहले स्थान पर बना हुआ है. पहले 18 दिनों में इस चैटबॉट को 1.6 करोड़ बार डाउनलोड किया गया था. इसकी तुलना OpenAI के ChatGPT से करें तो उसे पहले 18 दिनों में 90 लाख डाउनलोड मिले थे.

DeepSeek के लिए आगे समय चुनौतीपूर्ण

अभी तक DeepSeek का AI चैटबॉट तेजी से नए यूजर्स जोड़ रहा है, लेकिन आने वाला समय इसके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है. दरअसल, कई सरकारों और कंपनियों ने साइबर सुरक्षा को खतरा देखते हुए इस पर बैन लगा दिया है. दूसरी तरफ DeepSeek पर जानकारी सेंसर करने के भी आरोप लग रहे हैं. यह चीन की आलोचना समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों के जवाब देने में हाथ खड़े कर देता है, जिससे भी यूजर्स का मोहभंग हो रहा है. 

ये भी पढ़ें-

WhatsApp यूजर्स हो जाएं सावधान, इजरायली स्पाईवेयर कर रहा डेटा चोरी, कई यूजर्स को बना चुका निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Instagram की पसंदीदा Reels अब WhatsApp पर भेजना होगा आसान, जानें कैसे
Instagram की पसंदीदा Reels अब WhatsApp पर भेजना होगा आसान, जानें कैसे
स्क्रीन से लेकर AI प्रोसेसिंग तक, Lenovo के नए Yoga लैपटॉप में क्या खास?
स्क्रीन से लेकर AI प्रोसेसिंग तक, Lenovo के नए Yoga लैपटॉप में क्या खास?
iPhone Duo हुआ खराब तो कितना आएगा खर्चा, जानें हिसाब-किताब?
iPhone Duo हुआ खराब तो कितना आएगा खर्चा, जानें हिसाब-किताब?
Samsung W27 की लॉन्चिंग की तैयारी, चीन में होने वाला है खास इवेंट
Samsung W27 की लॉन्चिंग की तैयारी, चीन में होने वाला है खास इवेंट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड', हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
'नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड', हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
शरीर में विटामिन D की कमी से दिखते हैं ये लक्षण, ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी से दिखते हैं ये लक्षण, ऐसे करें पहचान
बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा
बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा
Embed widget