एक्सप्लोरर

Instagram Scam Alert: इंस्टाग्राम अकाउंट वेरिफिकेशन के नाम पर हो रही ठगी, इन बातों का रखेंगे ध्यान तो रहेंगे सेफ

Instagram Scam Alert: इंस्टाग्राम पर अकाउंट वेरिफिकेशन के नाम पर ठगी के मामले बढ़ रहे हैं. ठग कंपनी स्टाफ बनकर लोगों को झांसा दे रहे हैं. हम बता रहे हैं कुछ सावधानियां, जिनसे आप ठगी से बच सकते हैं.

Instagram Scam Alert: इंस्टाग्राम के यूजर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है. वहीं इसकी बढ़ती पॉपुलैरिटी का फायदा अब जालसाज भी उठाने लगे हैं. ठग यूजर्स को अकाउंट वेरिफाई करने के नाम पर चपत लगा रहे हैं. पहले तो ठग कंपनी का अधिकारी बनकर यूजर्स से चैट पर बात करते हैं, इसके बाद उनसे कुछ पर्सनल डिटेल्स मांगते हैं. कुछ देर बाद वह छोटी सी फीस ट्रांसफर करने को कहते हैं. अकाउंट वेरिफाई कराने के चक्कर में लोग आसानी से पैसा ट्रांसफर भी कर दते हैं. इस तरह की ठगी के कई मामले सामने आ चुके हैं. हम आपको बता रहे हैं कैसे ठगते हैं जालसाज और आपको क्या सावधानी बरतनी चाहिए.

इस तरह चल रहा है खेल

सोशल मीडिया के फीचर्स को फॉलो करने वाले Matt Navarra (@MattNavarra) ने अपने ट्वीटर हैंडल पर ठगों से बातचीत का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है. उसमें इन्होंने दिखाया है कि किस तरह जालसाज उनसे अकाउंट वेरिफिकेशन के नाम पर संपर्क करते हैं. ठग पहले आपसे चैट पर संपर्क करते हैं. वह खुद को इंस्टाग्राम का कर्मचारी बताते हैं. फिर वह खास ऑफर के तहत अकाउंट वेरिफिकेशन का झांसा देते हैं. जब वह आपको विश्वास में ले लेते हैं तो फिर आपसे अकाउंट वेरिफिकेशन के लिए पैसे ट्रांसफर करने को कहते हैं. वह इस सर्विस के लिए 150 डॉलर तक चार्ज वसूल लेते हैं. पैसे लेने के बाद वह 2-3 घंटे बाद अकाउंट वेरिफाइड होने की बात कहते हैं.

ये भी पढ़ें : Gmail Alert: जीमेल पर ऐसे ईमेल से है खतरा, जानिए कैसे करें फर्जी Email की पहचान

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप अकाउंट वेरिफिकेशन के लिए अप्लाई करने की सोच रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं कुछ खास बातें जिससे आप ठगी से बचेंगे.

  • अकाउंट वेरिफिकेशन के लिए आपको किसी एजेंट या कंपनी के कर्मचारी की जरूरत नहीं होती. आप इंस्टाग्राम पर जाकर खुद ही इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं.
  • आप इंस्टाग्राम अकाउंट पर लॉगिन करने के बाद सेटिंग पर जाएं.
  • सेटिंग में आपको रिक्वेस्ट वेरिफिकेशन का विल्प दिखेगा. इस पर क्लिक कर दें.
  • इसके बाद आपको एक फॉर्म भरना होगा. इसमें अपनी कुछ जानकारी भरने के बाद उसे सेंड पर क्लिक करके सब्मिट कर दें.
  • अगर आप इंस्टाग्राम की तरफ से तय किए गए क्राइटेरिया को पूरा करते होंगे तो आपका अकाउंट वेरिफाई हो जाएगा.

इन बातों को न करें नजरअंदाज

  • इंस्टाग्राम या कोई अन्य सोशल मीडिया कंपनी अकाउंट वेरिफिकेशन के लिए कभी कोई चार्ज नहीं लेती. ऐसे में अगर कोई आपसे इसके नाम पर पैसे मांगे तो समझिए कि वह फ्रॉड है. फौरन ऐसे मैसेज को इग्नोर करें.
  • अकाउंट वेरिफाइड होने के लिए अकाउंट का यूनीक होना जरूरी है. उस पर ओऱिजनल पोस्ट होते हों.
  • आपका प्रोफाइल कंप्लीट होना चाहिए. यानी आपने सारी जानकारी भर रखी हो.
  • अगर अकाउंट को वेरिफाई कराना चाहते हैं तो अपने अकाउंट को पब्लिक रखना होगा.
  • आपके इंस्टाग्राम पर कम से कम 1 हजार फॉलोअर्स होने चाहिएं.
  • आपके बारे में 3-4 वेबसाइट्स पर कोई खबर या कुछ अन्य जानकारी दी गई हो.

ये भी पढ़ें : Telegram vs WhatsApp: ऐसे प्राइवेसी फीचर्स जो आपको केवल टेलीग्राम में मिलेंगे व्हाट्सऐप में नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Apple ने लॉन्च किया iPad mini 2026, OLED डिस्प्ले से AI तक बड़े बदलाव
Apple ने लॉन्च किया iPad mini 2026, OLED डिस्प्ले से AI तक बड़े बदलाव
फोटो डिलीट करते ही क्लाउड से भी गायब, बैकअप में कहां हुई गलती?
फोटो डिलीट करते ही क्लाउड से भी गायब, बैकअप में कहां हुई गलती?
टैंकलेस गीजर की टेक्नोलॉजी में क्या है कमी? जानें बड़े नुकसान
टैंकलेस गीजर की टेक्नोलॉजी में क्या है कमी? जानें बड़े नुकसान
Snapdragon को टक्कर देगा Samsung का Exynos 2700? रिपोर्ट में बड़ा दावा
Snapdragon को टक्कर देगा Samsung का Exynos 2700? रिपोर्ट में बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget