एक्सप्लोरर

2022 के मुकाबले पिछले साल भारत में 15 प्रतिशत बढ़े साइबर हमले, ये 2 क्षेत्र रहे प्राइम टारगेट   

Cyber attack: एशिया पैसिफिक रीजन में ताइवान के बाद भारत एक ऐसा देश है जहां सबसे ज्यादा साइबर हमले रिपोर्ट किये गए हैं. 2022 के मुकाबले पिछले साल साइबर हमले 15% बढ़े हैं.

साइबर अटैक भारत में साल दर साल बढ़ रहे हैं. अपराधी भारत के अलग-अलग क्षेत्र को अपना टारगेट बनाकर आम लोगों के डेटा को हैक करने में दिन रात लगे हुए हैं. इस बीच साइबर हमलों से जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आई है. साइबर सुरक्षा फर्म चेक प्वाइंट ने बताया कि 2022 के मुकाबले पिछले साल भारत में प्रति सप्ताह औसतन 15% ज्यादा साइबर अटैक दर्ज किए गए हैं और एशिया पैसिफिक रीजन में ताइवान के बाद भारत एक ऐसा देश है जहां सबसे ज्यादा साइबर हमले रिपोर्ट किये गए हैं. 

रिपोर्ट में बताया गया कि दुनिया भर में प्रत्येक संगठन ने औसतन 1,158 वीकली साइबर हमलों का अनुभव किया जो 2022 की तुलना में 1 प्रतिशत की वृद्धि थी.

वीकली हर ऑर्गेनाइजेशन में हुए इतने साइबर अटैक 

चेक प्वाइंट ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 2023 में भारत पर प्रति संगठन 2,138 वीकली हमले हुए जो 2022 के बाद से 15 प्रतिशत की वृद्धि है. एशिया पैसिफिक रीजन में भारत प्रति संगठन 2,138 साप्ताहिक हमलों के साथ दूसरे सबसे लक्षित देश के रूप में उभरा है. पहले स्थान पर ताइवान 3,050 घटनाओं के साथ आगे है. भारत के बाद एशिया पैसिफिक रीजन में कोरिया ऐसा देश है जहां 2022 के मुकाबले पिछले साल 21% हमले बढ़े हैं. 

रिपोर्ट में क्षेत्रीय स्तर का भी जिक्र किया गया, इसमें ये बात निकलकर सामने आई कि एशिया पैसिफिक रीजन वीकली  हमलों की उच्चतम औसत संख्या के साथ सबसे आगे है और प्रति संगठन औसतन 1,930 हमले दर्ज किए गए हैं जो पिछले वर्ष की तुलना में 3 प्रतिशत की वृद्धि है. वहीं, अफ्रीका में वीकली हमलों की औसत संख्या में साल-दर-साल 12 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई और प्रति संगठन औसतन 1,900 हमले दर्ज किये गए हैं. 

ये 2 क्षेत्र रहे प्राइम टारगेट 

चेक प्वाइंट द्वारा शेयर किए गए डेटा में बताया गया कि शिक्षा और अनुसंधान क्षेत्र जो पहले एक प्रमुख लक्ष्य था, उसमें उल्लेखनीय 12 प्रतिशत की कमी देखी गई, हालांकि ये क्षेत्र साइबर हमलों की उच्चतम मात्रा के साथ सूची में शीर्ष पर रहा. इसके अलावा रिटेल और होलसेल सेक्टर में 22 प्रतिशत की वृद्धि 2022 के मुकाबले देखी गई. वहीं, हेल्थ केयर सेक्टर में 3% वृद्धि दर्ज की गई है. 

यह भी पढ़ें:

50MP कैमरा और 128GB स्टोरेज के साथ बजट रेंज में लॉन्च होगा मोटोरोला स्मार्टफोन, जानिए कितनी होगी कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Budget Friendly Laptop: कितने रुपये का आ जाता है सबसे सस्ता और अच्छा लैपटॉप
कितने रुपये का आ जाता है सबसे सस्ता और अच्छा लैपटॉप
4K या 4K Blu-Ray! कौन देता है बेहतर पिक्चर क्वालिटी? कैसे पता करें अंतर
4K या 4K Blu-Ray! कौन देता है बेहतर पिक्चर क्वालिटी? कैसे पता करें अंतर
क्या हैं Flash Drives? जानें क्यों बढ़ रही इनकी डिमांड
क्या हैं Flash Drives? जानें क्यों बढ़ रही इनकी डिमांड
कितने टाइप के होते हैं Bluetooth? जानें कौन-सा वाला किस काम आता है
कितने टाइप के होते हैं Bluetooth? जानें कौन-सा वाला किस काम आता है

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget