एक्सप्लोरर

चीन का नया ब्लैकआउट बम! दुश्मन के पावर प्लांट्स को इस आधुनिक तकनीक से पलभर में कर देगा ठप, जानें कितना खतरनाक

China Blackout Bomb: चीन के सरकारी मीडिया ने एक एनिमेटेड वीडियो जारी किया है जिसमें एक नए तरह के हथियार की झलक दिखाई गई है.

China Blackout Bomb: चीन के सरकारी मीडिया ने एक एनिमेटेड वीडियो जारी किया है जिसमें एक नए तरह के हथियार की झलक दिखाई गई है. यह हथियार ग्रेफाइट बम जैसा बताया जा रहा है जो दुश्मन के पावर स्टेशन को पूरी तरह ठप कर सकता है और टारगेट क्षेत्र में "पूर्ण बिजली कटौती" ला सकता है.

बम की बनावट और काम करने का तरीका

वीडियो के अनुसार, यह हथियार एक ज़मीन से छोड़े जाने वाले वाहन से लॉन्च किया जाता है और इसके बाद यह 90 बेलनाकार छोटे-छोटे सबम्यूनिशन छोड़ता है. ये सबम्यूनिशन ज़मीन से टकराकर ऊपर उछलते हैं और हवा में फटते हैं. विस्फोट के साथ यह रासायनिक रूप से तैयार किए गए बारीक कार्बन फाइबर हवा में फैलाते हैं जो हाई-वोल्टेज ग्रिड में शॉर्ट सर्किट कर बिजली सप्लाई को बाधित कर देते हैं.

10,000 वर्ग मीटर तक फैल सकता है असर

CCTV चैनल के अनुसार, यह हथियार कमांड और कंट्रोल सिस्टम को कमजोर करने के लिए तैयार किया गया है. इसका असर कम से कम 10,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में हो सकता है. हालांकि, हथियार का नाम या उसकी वर्तमान स्थिति के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है. चैनल ने इसे "घरेलू रूप से तैयार किया गया रहस्यमयी मिसाइल हथियार" बताया है.

सीमा, क्षमता और संभावित टारगेट

वीडियो में बताया गया है कि इस बम की रेंज करीब 290 किलोमीटर है और इसका वॉरहेड 490 किलोग्राम वजनी है. इसकी मारक क्षमता इसे सैन्य बिजली केंद्रों और रणनीतिक ग्रिड पर हमला करने के लिए उपयुक्त बनाती है. सोशल मीडिया पर इस हथियार को ताइवान की बिजली व्यवस्था को निशाना बनाए जाने की अटकलों के साथ देखा गया है.

आधुनिक तकनीक से लैस

इन बमों में 'विंड करेक्टेड म्यूनिशन डिस्पेंसर' (WCMD) जैसे गाइडेंस सिस्टम का इस्तेमाल किया जा सकता है जिससे इनकी सटीकता और बढ़ जाती है. WCMD को चीन के BeiDou सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम से जोड़ा जा सकता है जिससे यह हथियार और भी खतरनाक और असरदार बन सकता है.

अमेरिका पहले ही कर चुका है इस्तेमाल

ग्रेफाइट बमों का इस्तेमाल अमेरिका पहले से कर चुका है. इराक में BLU-114/B वॉरहेड वाले टॉमहॉक क्रूज़ मिसाइल ने 85% नेशनल ग्रिड को ठप कर दिया था, जिससे सैन्य और सरकारी सिस्टम अंधकार में डूब गया था. वहीं कोसोवो युद्ध में अमेरिका के F-117 स्टील्थ फाइटर्स ने CBU-102 बम से सर्बिया की 70% बिजली आपूर्ति को खत्म कर दिया था, जिससे बेलग्रेड को नाटो की शर्तें माननी पड़ी थीं.

यह भी पढ़ें:

ईरान की ये नई मिसाइल उड़ा देगी अमेरिका और इजरायल की नींद, जानें क्या है तकनीक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget