एक्सप्लोरर

चीन ने अमेरिका को दिया बड़ा 'झटका', इस क्षेत्र में रचा इतिहास, US की चिंता बढ़ेगी?

अगर ये तकनीक बड़े स्तर पर लागू हो गई, तो दुनिया में इंटरनेट एक्सेस का तरीका पूरी तरह बदल सकता है. सरकारों की सेंसरशिप, ऐप बैन और नेटवर्क पाबंदियों का असर कम हो जाएगा.

टेक्नोलॉजी की दुनिया में चीन ने एक ऐसा कदम बढ़ा दिया है, जो भविष्य की तस्वीर को पूरी तरह बदल सकता है. चीनी वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक ऐसी तकनीक का सफल परीक्षण किया है, जिसमें स्मार्टफोन सीधे 5G सैटेलाइट से जुड़कर वीडियो कॉल कर सका, वो भी बिना किसी एक्स्ट्रा डिवाइस के. ये कारनामा अब तक सिर्फ साइंस फिक्शन में देखा गया था, लेकिन अब ये हकीकत बन गया है.

अब नेटवर्क नहीं, सैटेलाइट से कनेक्ट होगा फोन

इस नई तकनीक का मतलब है कि स्मार्टफोन अब किसी मोबाइल टावर या नेटवर्क प्रोवाइडर पर निर्भर नहीं रहेगा. सीधे सैटेलाइट से कनेक्शन मिलने का फायदा ये होगा कि दूर-दराज के इलाकों में भी लोग तेज इंटरनेट और कॉलिंग का इस्तेमाल कर सकेंगे. अभी तक ऐसी सुविधा के लिए खास सैटेलाइट फोन की जरूरत होती थी, लेकिन अब आम स्मार्टफोन भी ये काम कर पाएंगे.

अमेरिका की पॉलिसी पर पड़ेगा असर?

यहां से सवाल उठता है कि क्या चीन की ये टेक्नोलॉजी अमेरिका के लिए सिरदर्द बन सकती है? माना जा रहा है कि अगर अमेरिकी सरकार किसी ऐप को बैन करती है, जैसे टिकटॉक को लेकर कई बार चर्चा हो चुकी है तो सैटेलाइट कनेक्शन के जरिए अमेरिकी यूज़र उन ऐप्स तक बिना रुकावट पहुंच सकते हैं. इससे सरकार के ऐप बैन करने जैसे कदमों की असरकारिता पर सवाल उठ सकता है.

चीन की नई चाल स्टारलिंक के खिलाफ?

चीन की इस तकनीकी प्रगति को एलन मस्क की ‘स्टारलिंक’ सेवा के जवाब के तौर पर भी देखा जा रहा है. स्टारलिंक जहां स्पेस-बेस्ड इंटरनेट मुहैया कराने में अग्रणी है, वहीं अब चीन भी उसी रास्ते पर चल पड़ा है. फर्क बस इतना है कि चीन की कोशिश सरकारी स्तर पर हो रही है, जबकि स्टारलिंक एक प्राइवेट इनिशिएटिव है. 

चुनौती सिर्फ टेक्निकल नहीं, कानूनी भी

हालांकि ये तकनीक जितनी एडवांस है, उससे जुड़ी चुनौतियां भी उतनी ही गंभीर हैं. सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट एक्सेस करना कई देशों के नियम-कायदों से टकरा सकता है. चीन के एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि इंटरनेशनल लॉ और साइबर सिक्योरिटी को लेकर कई अड़चनें सामने आ सकती हैं.

भविष्य कैसा होगा?

अगर ये तकनीक बड़े स्तर पर लागू हो गई, तो दुनिया में इंटरनेट एक्सेस का तरीका पूरी तरह बदल सकता है. सरकारों की सेंसरशिप, ऐप बैन और नेटवर्क पाबंदियों का असर कम हो जाएगा. साथ ही, ऐसे इलाकों में भी कनेक्टिविटी मिलेगी जहां आज तक मोबाइल नेटवर्क नहीं पहुंच पाया है.

चीन की यह नई पहल सिर्फ एक तकनीकी उपलब्धि नहीं, बल्कि वैश्विक डिजिटल पावर बैलेंस को बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम है. आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि दुनिया की बड़ी ताकतें इस पर कैसी प्रतिक्रिया देती हैं और टेक्नोलॉजी का ये गेम आगे क्या मोड़ लेता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wired Earphones लगाकर भी चार्ज कर सकते हैं फोन! नहीं ब्लॉक होगा पोर्ट, जानें ट्रिक
Wired Earphones लगाकर भी चार्ज कर सकते हैं फोन! नहीं ब्लॉक होगा पोर्ट, जानें ट्रिक
BLDC या नॉर्मल मोटर? ऐसे चुनें सही Ceiling Fan
BLDC या नॉर्मल मोटर? ऐसे चुनें सही Ceiling Fan
AMOLED Screen वाली स्मार्टवॉच चाहिए? 2000 रुपए में ये बेस्ट ऑप्शन
AMOLED Screen वाली स्मार्टवॉच चाहिए? 2000 रुपए में ये बेस्ट ऑप्शन
WhatsApp में आने वाला है नया AI फीचर! सीधे चैट में Third-Party AI Agents से होगी बात
WhatsApp में आने वाला है नया AI फीचर! सीधे चैट में Third-Party AI Agents से होगी बात

वीडियोज

MP Sagar Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड के तार यूपी से जुड़े !। CM Mohan Yadav। MP Liquor Case
Kharge On PM Modi: विपक्ष पर PM मोदी का बड़ा कटाक्ष, ‘नाराज फूफा’ वाले बयान पर खरगे भड़के
UP-Bihar Flood Alert: रौद्र रूप में गंगा..UP -Bihar -Jharkhand में हाहाकार। Flood Alert
Abhishek Malhan ने खोले Roadies Rebirth के राज, Elvish Yadav और Prince Narula पर कही बड़ी बात
Hanuman Ansh की Producer Anupriya Nagar ने खोले फिल्म की सफलता और Baba के चमत्कार के राज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन संभालेगा देश की बड़ी तेल कंपनी ONGC की कमान? 7 नामों पर फैसला जल्द
कौन संभालेगा देश की बड़ी तेल कंपनी ONGC की कमान? 7 नामों पर फैसला जल्द
दिल्ली में इमारत ढही, सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- सभी एजेंसियां मौके पर
दिल्ली में इमारत ढही, सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- सभी एजेंसियां मौके पर
Watch: दिलीप ट्रॉफी फाइनल देखने के लिए उमड़ी भीड़, खचाखच भरा चेपॉक स्टेडियम 
दिलीप ट्रॉफी फाइनल देखने के लिए उमड़ी भीड़, खचाखच भरा चेपॉक स्टेडियम 
Miss World 2026 Winner: जोहेरी मोल ने जीता ताज, टॉप 20 से बाहर हुईं निकिता पोरवाल
जोहेरी मोल बनीं मिस वर्ल्ड 2026, भारत की निकिता पोरवाल टॉप 20 से बाहर
अमेरिका में दर्दनाक हादसा, रनवे पर लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ प्लेन, 2 की मौत
अमेरिका में दर्दनाक हादसा, रनवे पर लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ प्लेन, 2 की मौत
होर्मुज में घुसपैठ कर रहे अमेरिकी ड्रोन बोट पर हमला, IRGC ने क्या बताया
होर्मुज में घुसपैठ कर रहे अमेरिकी ड्रोन बोट पर हमला, IRGC ने क्या बताया
जर्मन पुलिस के रवैये ने जीता भारतीयों का दिल, वीडियो देख कहेंगे वाह
जर्मन पुलिस के रवैये ने जीता भारतीयों का दिल, वीडियो देख कहेंगे वाह
360 डिग्री के साथ 6 एयरबैग, Tata ने लॉन्च की Osprey SUV, जानें खासियत
360 डिग्री के साथ 6 एयरबैग, Tata ने लॉन्च की Osprey SUV, जानें खासियत
Embed widget