एक्सप्लोरर

ChatGPT vs Google Bard: चैट जीपीटी और गूगल के नए AI टूल  'Bard' में क्या अंतर है? ये जानिए

गूगल पिछले 6 साल से जिस AI टूल पर काम कर रहा था उसे अब जल्द लांच कर सकता है. कंपनी का नया AI टूल गूगल Bard है जो चैट जीपीटी को टक्कर देगा. 

ChatGPT vs Google Bard: ओपन एआई के चैटबॉट 'चैट जीपीटी' ने बाजार में सनसनी मचाई हुई है. जब से ये चैटबॉट लाइव हुआ है तब से लगातार अब तक ये सुर्खियों में रहा है. इस चैटबॉट ने महज 2 महीने से भी कम में वो कर दिखाया जो बड़े-बड़े टेक दिग्गज नहीं कर पाए. इस बीच चैट जीपीटी को टक्कर देने के लिए गूगल जल्द अपना नया AI टूल Bard को लॉन्च करने वाला है. दरअसल, जब से चैट जीपीटी बाजार में सामने आया तब से गूगल और ज्यादा अलर्ट हो गया था और उसने अपने एआई प्रोजेक्ट पर काम तेज कर दिया था. गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने ये पुष्टि की है कि जल्द 'चैट जीपीटी' को टक्कर देने के लिए Bard लाइव किया जाएगा. आज इस लेख के माध्यम से जानिए कि आखिर दोनों AI टूल के बीच क्या अंतर है.


क्या है चैट जीपीटी?

चैट जीपीटी को ओपन एआई ने तैयार किया है. ये एक मशीन लर्निंग पर बेस्ड AI टूल है जिसमें पब्लिकली मौजूद सारा डेटा फीड किया गया है. ये फीडेड डेटा के हिसाब से किसी भी सवाल का जवाब आपको गूगल से बेहतर तरीके से दे सकता है.

क्या है Bard?

बता दें,  गूगल पिछले 6 सालों से अपने इस एआई टूल bard पर काम कर रहा था. अब कंपनी फाइनली इस टूल को जल्द लोगों के सामने रखने वाली है. Bard भी एक AI टूल है जिसे गूगल लैंग्वेज मॉडल फॉर डायलॉग एप्लीकेशन यानी LaMDA से तैयार किया गया है. चैट जीपीटी की तरह ये भी सवालों के जवाब देगा लेकिन इसमें वो जानकारी आपको मिलेगी जो वेब पर मौजूद है. यानी इंटरनेट पर जो भी लेटेस्ट जानकारी आ रही है, ये AI टूल उस हिसाब से आपको सवालों के जवाब देगा जबकि चैट जीपीटी का ज्ञान 2021 तक ही सीमित है. यानी चैट जीपीटी में 2021 तक का डेटा फीड किया गया है और वो उसी हिसाब से आपको सवालों के जवाब देता है. जबकि गूगल के AI टूल के साथ ऐसा नहीं है.

क्या है दोनों के बीच अंतर

-जैसा कि हमने आपको बताया कि चैट जीपीटी वो इंफॉर्मेशन आपको देता है जो उसमें फीड की गई है जबकि गूगल का नया एआई टूल 'Bard' वेब पर मौजूद लेटेस्ट इंफॉर्मेशन के हिसाब से आपको सवालों के जवाब बेहतर तरीके से दे सकता है.

उदाहरण के लिए अगर आप चैट जीपीटी से ये पूछेंगे कि उत्तराखंड का मुख्यमंत्री वर्तमान में कौन है तो ये आपको त्रिवेंद्र सिंह रावत का नाम दिखाएगा जबकि वर्तमान में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी है. आपकी सहूलियत के लिए हम यहां एक तस्वीर भी जोड़ रहे हैं.


ChatGPT vs Google Bard: चैट जीपीटी और गूगल के नए AI टूल  'Bard' में क्या अंतर है? ये जानिए
-चैट जीपीटी जहां आपको इंसानों की तरह सवालों के जवाब टेक्स्ट के फॉर्म में लिख कर देता है तो वही गूगल का नया AI टूल आपके सर्च को और बेहतर बनाएगा और जो लेटेस्ट इंफॉर्मेशन वेब पर मौजूद होगी उस हिसाब से आपको सवाल का जवाब देगा. 

-चैट जीपीटी का इस्तेमाल दुनिया भर में कई लाख लोग कर रहे हैं जबकि गूगल का नया AI टूल शुरुआत में केवल कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया जाएगा. गूगल पहले लोगों से फीडबैक लेगा और फिर इसे आम यूजर्स के लिए जारी करेगा. chatGPT का इस्तेमाल अब तक लाखों लोग कर चुके हैं और इसे एक पॉजिटिव फीडबैक मिला है जबकि गूगल का नया AI टूल Bard लिमिटेड यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा. ऐसे में जो फीडबैक गूगल को मिलेगा उस हिसाब से कंपनी इस AI टूल को लोगों के हिसाब से और बेहतर बनाएगी. 

-बात करें दोनों AI टूल में से एक्यूरेट इंफॉर्मेशन आपको किस टूल में मिलेगी तो वो गूगल का नया एआई टूल है. यानी Bard में आपको एक्यूरेट इंफॉर्मेशन मिलेगी जबकि चैट जीपीटी का ज्ञान 2021 तक सीमित है. आज हर कोई अप टू डेट और लेटेस्ट इंफॉर्मेशन चाहता है इसलिए गूगल का नया AI टूल चैट जीपीटी से इस मामले में बेहतर होगा. 

फिलहाल गूगल का आईआई टूल लाइव नहीं है इसलिए ज्यादा जानकारी इस विषय में अभी उपलब्ध नहीं है. एक बार जब ये आम यूजर्स के लिए लाइव हो जाए तो फिर बेहतर तरीके से दोनों में अंतर समझ आ पाएगा. सरला भाषा में बस आप ये समझ लीजिए कि चैट जीपीटी Feeded डेटा के हिसाब से जवाब देता है जबकि Bard वेब पर बेस्ड लेटेस्ट इनफार्मेशन आपको देता है.  

यह भी पढ़ें: Google ने की ChatGPT को टक्कर देने की तैयारी, जल्द लॉन्च होगा ‘Bard’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyber Attack: लीक हुआ करोड़ों भारतीय यूजर्स का डेटा, AU स्मॉल फाइनेंस बैंक और विजय सेल्स पर साइबर अटैक
लीक हुआ करोड़ों भारतीय यूजर्स का डेटा, AU स्मॉल फाइनेंस बैंक और विजय सेल्स पर साइबर अटैक
कीबोर्ड के साथ माउस भी डेवलपर स्पेशल, Logitech ने पेश किया नया एडिशन
कीबोर्ड के साथ माउस भी डेवलपर स्पेशल, Logitech ने पेश किया नया एडिशन
Diwali 2026: लपलपाती क्यों है दिवाली की झालर, समझें इसके अंदर की टेक्नोलॉजी?
लपलपाती क्यों है दिवाली की झालर, समझें इसके अंदर की टेक्नोलॉजी?
रात को फोन चार्जिंग पर लगाकर सो जाते हैं, आपको भी हो सकता है नुकसान
रात को फोन चार्जिंग पर लगाकर सो जाते हैं, आपको भी हो सकता है नुकसान

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget