एक्सप्लोरर

ChatGPT के इस्तेमाल से सिविल सर्विसेज एग्जाम में करवाई चीटिंग, कमा लिए 1 करोड़ से ज्यादा

ChatGPT : ओपन एआई के चैटबॉट का इस्तेमाल एग्जाम में चीटिंग करने के लिए किया जा रहा है. हाल ही में, इसका यूज सिविल सर्विसेज के एस्पिरेंट ने सिस्टम को धोखा देने के लिए किया है.

ChatGPT Misuse : जब चैट जीपीटी नया नया ट्रेंड में बना था तो हमनें खबरें सुनी थी कि इसका इस्तेमाल स्टूडेंट्स अपने होम वर्क को पूरा करने के लिए कर रहे हैं. इसके बाद, कई स्कूल और यूनिवर्सिटी ने चैट जीपीटी को बैन कर दिया था. फिर कुछ लोगों ने चैट जीपीटी से कठिन पारक्षाओं के प्रश्न पत्र भी सॉल्व करवाए, इसमें एआई ने अच्छा स्कोर किया. यहां तक सब थोड़ा कंट्रोल में था, लेकिन अब सामने आई खबर हैरान करने वाली है. चैट जीपीटी का इस्तेमाल सिविल सर्विसेेज के एस्पिरेंट ने सिस्टम को धोखा देने के लिए किया है. 

सिविल सर्विस एस्पिरेंट ने किया ChatGPT का इस्तेमाल

तेलंगाना पब्लिक सर्विस कमीशन (TSPSC) वर्तमान में एक ऐसे घोटाले की जांच कर रहा है, जो सबसे बड़े धोखाधड़ी घोटालों में से एक हो सकता है. देश में पहली बार, किसी सिविल सर्विस एस्पिरेंट ने सिस्टम को धोखा देने के लिए चैटजीपीटी का इस्तेमाल किया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों में से एक, पूला रमेश (तेलंगाना राज्य के इंजीनियर) ने असिस्टेंट एक्जीक्यूटिव इंजीनियर (AEE) और मंडल लेखा अधिकारी (DAO) के लीक हुए प्रश्न पत्रों का उत्तर देने के लिए ChatGPT का इस्तेमाल किया. शख्स उत्तरी विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के एक डिवीजनल इंजीनियर है. 

चीटिंग के लिए ब्लूटूथ ईयरबड्स का लिया सहारा

रिपोर्ट के अनुसार, चीटिंग के लिए ब्लूटूथ ईयरबड्स का सहारा लिया गया. इस प्लान का रमेश को ही मास्टरमाइंड माना जा रहा है. रिपोर्ट से पता चला है कि उसने 22 जनवरी और 26 फरवरी को आयोजित दो अलग-अलग परीक्षाओं के दौरान सात उम्मीदवारों को उत्तर देने के लिए एक बड़ा प्लान बनाया था. इन सात लोगों ने अपनी सीट को सुरक्षित करने के लिए 40 लाख रुपये की चौंका देने वाली राशि दी थी. कथित अपराधी 35 उम्मीदवारों को उनकी संबंधित परीक्षाओं में नकल करने में मदद करके 10 करोड़ रुपये कमाने का टारगेट बना रहा था.

प्रिंसिपल ने रमेश को लीक किए पेपर

परीक्षा केंद्र में शामिल एक प्रिंसिपल रमेश को प्रश्न पत्रों की फोटो लीक कर रहा था. अब लीक हुए प्रश्नों का सही जवाब निकालने के लिए रमेश ने चैटजीपीटी का इस्तेमाल किया, और ब्लूटूथ ईयरबड के सहारे से पेमेंट करने वाले उम्मीदवारों को उत्तर भेजे. 

यह भी पढ़ें - अगर नया फोन कर रहा है लेट प्रोसेस तो एक बार कर लें ये काम, नए जैसी हो जायेगी स्पीड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई टेक्नोलॉजी से गर्मी होगी छूमंतर! ये गैजेट कमाल
नई टेक्नोलॉजी से गर्मी होगी छूमंतर! ये गैजेट कमाल
Supreme Court Order: सुप्रीम कोर्ट की क्लिप सोशल मीडिया पर डाली तो कितनी मिलेगी सजा? जान लें नियम
सुप्रीम कोर्ट की क्लिप सोशल मीडिया पर डाली तो कितनी मिलेगी सजा? जान लें नियम
Extension Board Overloading Risk: एक ही एक्सटेंशन बोर्ड में न चलाएं ये 7 सामान, बढ़ जाता है ओवरलोडिंग का खतरा
एक ही एक्सटेंशन बोर्ड में न चलाएं ये 7 सामान, बढ़ जाता है ओवरलोडिंग का खतरा
16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं कर पाएंगे Social Media पर पोस्ट? इस देश का बड़ा कदम
16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं कर पाएंगे Social Media पर पोस्ट? इस देश का बड़ा कदम

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
Embed widget