एक्सप्लोरर

Google पर लीक हुईं ChatGPT की निजी चैट्स! कैसे हुआ ये डेटा कांड, क्या बोले OpenAI CEO और यूज़र्स अब क्या करें?

आज के डिजिटल युग में ChatGPT लोगों के लिए इंटरनेट जितना ही ज़रूरी हो गया है. बहुत से यूज़र्स इसे सिर्फ एक एआई टूल नहीं, बल्कि ऐसा दोस्त मानते हैं जिससे वे अपने दिल की बातें बेहिचक शेयर कर सकते हैं.

ChatGPT: आज के डिजिटल युग में ChatGPT लोगों के लिए इंटरनेट जितना ही ज़रूरी हो गया है. बहुत से यूज़र्स इसे सिर्फ एक एआई टूल नहीं, बल्कि ऐसा दोस्त मानते हैं जिससे वे अपने दिल की बातें बेहिचक शेयर कर सकते हैं. चाहे गर्लफ्रेंड से झगड़े हों, करियर की उलझनें, नींद में उलझे 2 बजे के अजीब विचार या कोई ऐसा सवाल जिसे किसी और से पूछना मुश्किल हो ChatGPT हमेशा बिना जज किए सुनता रहा. लेकिन सोचिए, अगर आपके ये बेहद निजी चैट्स अचानक गूगल पर पब्लिक हो जाएं? और पूरी दुनिया उन्हें पढ़ सके? ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है.

Google सर्च में दिखीं ChatGPT की पर्सनल चैट्स

हाल ही में गूगल सर्च में हज़ारों यूज़र्स की ChatGPT चैट्स दिखाई दीं. इनमें कई संवेदनशील और निजी बातें थीं जैसे मानसिक स्वास्थ्य, रिश्तों की समस्याएं, नौकरी का तनाव, या भावनात्मक उलझनें. ये सब तब हुआ जब ChatGPT की एक फीचर के चलते यूज़र्स की शेयर की गई चैट्स गूगल में इंडेक्स हो गईं और वे आम लोगों के लिए सर्च में दिखने लगीं.

कैसे हुआ डेटा लीक?

OpenAI ने ChatGPT में एक “शेयर” बटन दिया था जिसके ज़रिए यूज़र अपनी बातचीत का लिंक बना सकते थे और दूसरों से शेयर कर सकते थे. इस प्रक्रिया के दौरान एक ऑप्शन होता था “Make this chat discoverable” जिसे ऑन करने पर वह चैट गूगल जैसी सर्च इंजनों में दिखने लगती थी. कई यूज़र्स ने इसे समझे बिना ऑन कर दिया उन्हें लगा ये चैट दोस्तों से शेयर करने के लिए ज़रूरी है. इसी कारण लगभग 4,500 चैट्स गूगल पर सार्वजनिक हो गईं जिनमें से कई बेहद निजी थीं.

OpenAI का जवाब

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद OpenAI ने तुरंत उस “discoverable” विकल्प को हटा दिया. कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह एक छोटा सा प्रयोग था जो बाद में गलतफहमी की वजह बन गया. अब ChatGPT की FAQ में साफ़ लिखा गया है कि कोई भी शेयर की गई चैट तब तक सार्वजनिक नहीं होती जब तक यूज़र उसे जानबूझकर डिस्कवर करने लायक न बनाए.

यूज़र्स अब क्या करें?

अगर आपने भी कभी चैट शेयर की है, तो तुरंत ये स्टेप्स फॉलो करें.

  • ChatGPT खोलें और Settings में जाएं.
  • Data Controls सेलेक्ट करें.
  • Shared Links के पास Manage पर टैप करें.
  • यहां आपकी सारी शेयर की गई चैट्स दिखेंगी आप जिन लिंक को हटाना चाहते हैं उन्हें डिलीट कर सकते हैं.

ChatGPT में नहीं है लीगल प्राइवेसी

OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने खुद कहा है कि यूज़र्स को ChatGPT पर कानूनी गोपनीयता की उम्मीद नहीं करनी चाहिए. AI चैट्स को लेकर अभी कोई स्पष्ट कानून मौजूद नहीं है. ऐसे में अगर भविष्य में किसी कानूनी मामला बनता है तो OpenAI को यूज़र की चैट डाटा कोर्ट में सौंपना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें:

भारत में जल्द लॉन्च होगा Starlink इंटरनेट! सरकार की सख्ती के बाद जानें अब कितनी होगी कीमत, स्पीड और कनेक्शन लिमिट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
Gmail के डेटा से पर्सनल होंगे Ads? समझें Google की नई पॉलिसी
Gmail के डेटा से पर्सनल होंगे Ads? समझें Google की नई पॉलिसी
Smart TV चलाते वक्त हो जाती है हैंग, इस ट्रिक से हो जाएगी तेज
Smart TV चलाते वक्त हो जाती है हैंग, इस ट्रिक से हो जाएगी तेज
कीपैड फोन में डिजिटल पेमेंट की एंट्री, Itel 2165C में PhonePe सपोर्ट
कीपैड फोन में डिजिटल पेमेंट की एंट्री, Itel 2165C में PhonePe सपोर्ट

वीडियोज

JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi
Anant Singh Expelled from JDU: अब क्या करेंगे छोटे सरकार अनंत सिंह? | Breaking News | Mokama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget