एक्सप्लोरर

लोन, किस्त और सरकारी योजनाओं की खबर WhatsApp पर ही मिलेगी, सरकार ला रही ChatGPT जैसा सिस्टम

किसान भाइयों को जल्द वॉट्सऐप पर तमाम सरकारी योजनाओं की खबर मिलेगी. सरकार वॉट्सऐप पर 'चैट जीपीटी' जैसा चैटबॉट लाने जा रही है.

WhatsApp Chatbot For Farmers: ऐसा लग रहा है कि ये साल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का रहने वाला है क्योंकि एक के बाद एक कई टेक दिग्गज और नए स्टार्टअप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ा कोई प्रोडक्ट या सर्विस अपने-अपने प्लेटफार्म पर लांच कर रहे हैं. ओपन एआई के चैटबॉट ने बाजार में सनसनी मचाई हुई है और हर तरफ ये चर्चा का विषय बना हुआ है. बच्चे हो, स्कूल में अध्यापक हो, बड़े-बड़े यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर हो या फिर सरकार, सभी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बात कर रहे हैं और भविष्य के लिहाज से इसे अच्छा बता रहे हैं. इस बीच किसान भाइयों के लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, सरकार जल्द वॉट्सऐप में चैट जीपीटी जैसा चैटबॉट लाने वाली है.

किसानों को इस तरह होगा फायदा

इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक खबर के मुताबिक, आईटी मिनिस्ट्री चैट जीपीटी जैसे चैटबॉट को वॉट्सऐप पर लाने के लिए काम कर रही है. मिनिस्ट्री की एक छोटी टीम इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है जिसे 'भाषिणी' नाम दिया गया है. इस चैटबॉट को वॉट्सऐप पर लाने के बाद किसान भाइयों को सरकार की तमाम योजनाओं की जानकारी एक क्लिक पर मिलेगी. साथ ही किसान भाई वॉइस नोट के माध्यम से भी अपनी परेशानी इस चैटबॉट से पूछ पाएंगे. अगर आपको ये नहीं पता कि चैट जीपीटी क्या है तो बता दें, ये एक मशीन लर्निंग बेस्ड एआई टूल है जिसमें पब्लिकली मौजूद सारा डेटा फीड किया गया है. ये आपके किसी भी सवाल का जवाब आपको गूगल से बेहतर और सरल तरीके से दे सकता है. फिलहाल अभी इस पर काम जारी है तो इसलिए ये चैटबॉट वॉट्सऐप पर कब तक लाइव होगा इसकी जानकारी अभी सामने नहीं है.

उदाहरण से समझिए- अगर आपको पीएम किसान से जुड़ी कोई बात जाननी है या केवाईसी के लिए क्या दस्तावेज चाहिए या किस्त कब तक रिलीज होगी ये जानना है तो ये चैटबॉट आपको ये सभी जानकारी फटाफट सरल शब्दों में बता देगा.

12 भाषाओ में मिलेगा सवाल का जवाब  

वॉट्सऐप में आ रहे इस चैटबॉट की खास बात ये होगी कि ये लोकल और हिंदी लैंग्वेज में भी किसान भाइयों को सवालों के जवाब देगा. सरकार इसमें तमाम भाषाओं का डेटा फीड करेगी. जानकारी के मुताबिक, इस चैटबॉट में 12 भाषाएं होंगी जिसमें इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगू, मराठी, बंगाली, कनाडा, ओड़िआ, असमिया समेत अन्य लोकल भाषाएं होंगी.

ओपेरा में भी आया ChatGPT जैसा फीचर

चैट जीपीटी की पॉपुलैरिटी हाल फिलहाल में जिस तरह बड़ी है इसको देखकर बड़े-बड़े टेक दिग्गज अपने प्लेटफार्म पर ऐसा ही फीचर ला रहे हैं. गूगल चैट जीपीटी को टक्कर देने के लिए Bard पेश कर चुका है तो वहीं ओपेरा ने भी हाल ही में अपने ब्राउज़र पर Shorten नाम का फीचर यूजर्स के लिए लाइव कर दिया है. माइक्रोसॉफ्ट भी Bing में 'Chat mode' अनाउंस कर चुका है.

यह भी पढ़ें: Artifical Intelligence पर सुप्रीम कोर्ट के जज ने कह दी ये बात, आपको भी जरूर पता होनी चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget