एक्सप्लोरर

ChatGPT के हेड भी AI के जोखिमों से परेशान? रेगुलेट करने के लिए की ग्लोबल एजेंसी की मांग

Sam Altman on AI : चैटजीपीटी को बनाने वाली कंपनी ओपन एआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन एआई के जोखिमों को लेकर चिंतित हैं. उन्होंने एआई को कंट्रोल करने के लिए यह सुझाव दिया है.

Artificial Intelligence : चैटजीपीटी बनाने वाली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी के हेड एआई को कंट्रोल करने के लिए सरकार की इन्वॉल्वमेंट चाहते हैं. सैम ऑल्टमैन ने कांग्रेस को बताया कि तेजी से बढ़ रहे पावरफुल एआई सिस्टम के जोखिमों को कम करने के लिए सरकार का हस्तक्षेप जरूरी है. उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे यह तकनीक आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इस बात की चिंता बढ़ रही है कि AI कैसे लोगों के जीवन को प्रभावित कर सकता है. एआई पर कंट्रोल करने के लिए 

ऑल्टमैन ने एक अमेरिकी या ग्लोबल एजेंसी के गठन का प्रस्ताव रखा जो सभी पावरफुल एआई सिस्टम को लाइसेंस देगी. सैम ने कहा कि इस एजेंसी के पास उस लाइसेंस को वापस लेने का अधिकार भी होना चाहिए.

चैटजीपीटी ने बहुत कुछ बदल दिया

सैन फ्रांसिस्को स्थित स्टार्टअप OpenAI ने पिछले साल के अंत में चैटजीपीटी जारी करने के बाद लोगों का ध्यान आकर्षित किया. यह एक फ्री चैटबॉट टूल है, जो मानव-जैसी प्रतिक्रियाओं के साथ सवालों के जवाब देता है. चैटजीपीटी को लेकर चिंता तब शुरू हुई, जब पता चला कि यह AI चैटबोट छात्रों का होम वर्क कर रहा है. बस इसके बाद, लोगों को गुमराह करने, झूठ फैलाने और कुछ नौकरियों को खत्म करने के लिए ChatGPT और AI को लेकर लगातार लोगों के बीच चिंता बनी हुई है.

ऑल्टमैन और अन्य टेक सीईओ पहुंचे थे व्हाइट हाउस 

इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि एआई को लाइसेंस देने वाली कोई एजेंसी बनाई जाएगी या नहीं. एआई को लेकर सामाजिक चिंताओं ने इस महीने की शुरुआत में ऑल्टमैन और अन्य टेक सीईओ को व्हाइट हाउस में लाया था. यहां टेक सीईओ ने हानिकारक एआई प्रोडक्ट पर नकेल कसने का वादा किया था. बता दें कि सैम ऑल्टमैन ने इस और भी इशारा किया था कि अगर एआई का गलत इस्तेमाल किया जाए तो यह काफी खतरनाक हो सकता है. 

यह भी पढ़ें - 3 सालों बाद इतने करोड़ हो जाएंगे Jio के यूजर्स, VI और Airtel का होगा यह हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 1980s AI रेट्रो सेल्फी की कीमत कितनी? ChatGPT पर आपकी फोटो से होते ये काम
1980s AI रेट्रो सेल्फी की कीमत कितनी? ChatGPT पर आपकी फोटो से होते ये काम
अमेरिका से कितना अलग है भारत में बिकने वाला iPhone 18 Pro Max? जानें अंतर
अमेरिका से कितना अलग है भारत में बिकने वाला iPhone 18 Pro Max? जानें अंतर
ChatGPT हिस्ट्री डिलीट करने पर डेटा कहां जाता है? समझें AI चैट का पूरा सिस्टम
ChatGPT हिस्ट्री डिलीट करने पर डेटा कहां जाता है? समझें AI चैट का पूरा सिस्टम
फोन में अचानक दिखने लगा No Service, चेक करें ये चीज
फोन में अचानक दिखने लगा No Service, चेक करें ये चीज

वीडियोज

Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम की फीयर फाइल्स ! | ABP News | Sansani
Gujarat के Vadodra से कंपा देने वाली खबर..पानी से भरा सड़क.. गड्ढे में गिरी महिला और फिर..
Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम में ना महिलाएं सुरक्षित ना 'वॉर वेटरन'! | Janhit | Delhi
Jaipur में चमत्कारी मेंहदी के लिए मारामारी !। Janhit With Chitra Tripathi
BRICS Summit के घोषणा पत्र का असर !, पीछे हटा चीन !। ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी के भारत की मजबूत
'मोदी के भारत की मजबूत "कन्वेनिंग पावर"', ब्रिक्स समिट की सफलता पर बोले जयशंकर
वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार का एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड
वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार का एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड
'कलेश बाधा ना आए...', गोविंदा ने बच्चों संग की गणपति बप्पा से प्रार्थना, सुनीता नहीं दिखीं साथ
'कलेश बाधा ना आए...', गोविंदा ने बच्चों संग की गणपति बप्पा से प्रार्थना, सुनीता नहीं दिखीं साथ
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव; जानें डिटेल
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव
TMC के बागी मुस्लिम सांसद का बड़ा खेल, कहा- 'न BJP में शामिल होंगे और न...'
TMC के बागी मुस्लिम सांसद का बड़ा खेल, कहा- 'न BJP में शामिल होंगे और न...'
इस्लामाबाद में SCO की बैठक, किसने की भारत की अगुआई?
इस्लामाबाद में SCO की बैठक, किसने की भारत की अगुआई?
सीमा हैदर ने सचिन के साथ खेला क्रिकेट- छक्का मार खुशी से झूम उठी
सीमा हैदर ने सचिन के साथ खेला क्रिकेट- छक्का मार खुशी से झूम उठी
NTA ने शिफ्ट किया अपना ऑफिस, अब ये है नया पता
NTA ने शिफ्ट किया अपना ऑफिस, अब ये है नया पता
Embed widget