एक्सप्लोरर

न फिंगरप्रिंट, न फेस लॉक, इस मैलवेयर के आगे सबकुछ हो रहा फेल, एंड्रॉइड यूजर्स फटाफट जान लें ये बात 

Chameleon Malware: एंड्रॉइड यूजर्स के लिए सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने एक अलर्ट जारी किया है. एक मैलवेयर एंड्रॉइड फोन की सिक्योरिटी को बायपास कर फोन की डिटेल्स को चोरी कर रहा है.

एंड्रॉइड यूजर्स के लिए सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने एक चेतावनी जारी की है. अगर आपके पास भी एक एंड्राइड फोन है तो इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपने दोस्तों और परिवारजनों को भी शेयर करें. दरअसल, रिसर्चर्स के हाथ ‘Chameleon Trojan' का एक नया वर्जन लगा है जो एंड्रॉइड फोन की सिक्योरिटी को बायपास कर आपके पासवर्ड और दूसरी डिटेल्स को चोरी करता है. इसके लिए ये मैलवेयर एक्सेसिबिलिटी सेटिंग का उपयोग करता है और फोन के फेस आईडी और फिंगरप्रिंट लॉक को डिसेबल कर देता है.

थ्रेट फैब्रिक की रिपोर्ट के अनुसार, ‘Chameleon Trojan' एंड्रॉइड ऐप्स जैसे कि गूगल क्रोम आदि के साथ खुद को अटैच कर लेता है और बैकग्राउंड में काम करता है. बलीपिंग कम्प्यूटर की रिपोर्ट के अनुसार, मैलवेयर पर काम करने वाले थ्रेट एक्टर्स ने ये दावा किया है कि कैमेलियन ट्रोजन बंडल रनटाइम में डिटेक्ट नहीं किया जा सकता जिससे ये डिवाइस पर चल रहे गूगल प्रोटेक्ट अलर्ट और सुरक्षा सॉफ़्टवेयर को बायपास करने की अनुमति देता है. पुराने वर्जन में ये मैलवेयर एक्सेसिबिलिटी सेटिंग के जरिए काम करता था लेकिन नए एंड्रॉइड वर्जन में ये गूगल सिक्योरिटी रेस्ट्रिक्शन की वजह से कुछ अलग तरीके से काम करता है.

अब ये मैलवेयर एक HTML पेज दिखाता है जहां से यूजर्स को ऐप की सर्विस को एनेबल करने का तरीका बताया जाता है. इस तरह ये एंड्रॉइड की सिक्योरिटी को बायपास करता है और ऑन स्क्रीन पासवर्ड और डेटा को चुराता है. ये मैलवेयर बैकग्राउंड में भी काम करता है और आपके पासवर्ड की मदद से सभी सेंसटिव डेटा को कलेक्ट करता है.

ऐसे बच सकते हैं आप 

सिक्योरिटी रिसचर्स ने बताया कि इस मैलवेयर को डिलीवर करने का तरीका Apk फाइल हैं. यानि इस मैलवेयर को थर्ड पार्टी वेबसाइट और ऐप्स के जरिए डिस्ट्रीब्यूट किया जा रहा है. इस मैलवेयर से बचने का एकमात्र तरीका ये है कि आप ऐप्स को थर्ड पार्टी वेबसाइट से डाउनलोड न करें और ऐसे ऐप्स की एक्सेसिबिलिटी सेटिंग को किसी भी चीज का एक्सेस न दें. स्मार्टफोन को अप टू डेट रखें और समय-समय पर गूगल प्ले प्रोटेक्ट को भी रन करते रहें. 

यह भी पढ़ें:

फालतू के प्रोमोशनल मेल्स से अब नहीं भरेगी स्टोरेज, गूगल ने ऐप में दिया नया ऑप्शन   

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर
OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर
गेमिंग कंसोल में Ray Tracing क्या है? कैसे बदलती है ग्राफिक्स की दुनिया
गेमिंग कंसोल में Ray Tracing क्या है? कैसे बदलती है ग्राफिक्स की दुनिया
आप जो देखते हैं वही बार-बार क्यों दिखता है? Instagram के एल्गोरिदम का पूरा खेल
आप जो देखते हैं वही बार-बार क्यों दिखता है? Instagram के एल्गोरिदम का पूरा खेल
सेंसर से मोटर तक, स्मार्ट फैन खुद कैसे एडजस्ट करता है अपनी स्पीड?
सेंसर से मोटर तक, स्मार्ट फैन खुद कैसे एडजस्ट करता है अपनी स्पीड?

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
Embed widget