एक्सप्लोरर

गेमिंग कंसोल में Ray Tracing क्या है? कैसे बदलती है ग्राफिक्स की दुनिया

गेमिंग में Ray Tracing टेक्नोलॉजी रोशनी, परछाइयों और रिफ्लेक्शन को ज्यादा असली बनाती है. जानिए यह कैसे काम करती है और गेम के ग्राफिक्स के साथ परफॉर्मेंस पर क्या असर डालती है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • हालांकि, DLSS जैसी तकनीकें प्रदर्शन सुधारने में सहायक होती हैं.

गेम खेलते समय आपने देखा होगा कि बारिश में सड़क पर लाइट चमकती है, कार के शीशे में आसपास की चीजें नजर आती हैं और खिड़की से आने वाली धूप कमरे में परछाइयां बनाती है. असल लाइफ में रोशनी जिस तरह अलग-अलग जगहों पर पड़ती और टकराकर दूसरी जगह पहुंचती है, उसे गेम में दिखाना आसान नहीं होता है. इसी काम को बेहतर बनाने में Ray Tracing टेक्नोलॉजी मदद करती है, जिससे गेम की दुनिया असली जिंदगी के करीब लगती है.

PlayStation 5 और Xbox Series X/S जैसे नए गेमिंग कंसोल भी इस तकनीक को सपोर्ट करते हैं, हालांकि Ray Tracing से ग्राफिक्स बेहतर होने के साथ गेम की परफॉर्मेंस पर भी असर पड़ सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि गेमिंग कंसोल में Ray Tracing क्या है और इससे कैसे ग्राफिक्स की दुनिया बदलती है. 

Ray Tracing टेक्नोलॉजी क्या है?

Ray Tracing एक ग्राफिक्स रेंडरिंग तकनीक है, जो वर्चुअल दुनिया में रोशनी का हिसाब लगाकर ग्राफिक्स को ज्यादा असली बनाती है. इसमें कंप्यूटर यह हिसाब लगाता है कि रोशनी किसी सतह से टकराकर कैसे लौटती है, कहां से गुजरती है और दूसरी चीजों पर उसका क्या असर पड़ता है. 
 
Ray Tracing से कैसे ग्राफिक्स की दुनिया बदलती है?
 
1. Ray Tracing की मदद से पानी, शीशे और चमकदार फर्श पर आसपास की चीजों की परछाइ असली दिखाई दे सकती है. पुरानी तकनीकों में कई बार वे चीजें रिफ्लेक्शन में नहीं दिखतीं, जो गेम के कैमरे की नजर से बाहर होती हैं. Ray Tracing ऐसी चीजों को भी रिफ्लेक्शन में दिखाने में मदद करती है. 

2. असली दुनिया में रोशनी की दिशा और चीजों की दूरी के हिसाब से परछाइयां बदलती हैं. Ray Tracing गेम में भी इसी तरह परछाइयों को ज्यादा नेचुरल दिखा सकती है. इससे गेम के सीन बनावटी लगने की जगह असली दुनिया जैसे नजर आते हैं. 

यह भी पढ़ें - वॉशिंग मशीन का Eco मोड कैसे बचाता है पानी और बिजली? समझें टेक्नोलॉजी

3. Ray Tracing से यह भी पता चलता है कि रोशनी किसी चीज से टकराने के बाद आसपास की दूसरी चीजों पर कैसा असर डालती है. रोशनी के इस तरह एक जगह से दूसरी जगह पहुंचकर असर डालने को Global Illumination कहते हैं. 

क्या Ray Tracing से गेम स्लो हो सकता है?

Ray Tracing में काफी ज्यादा कैलक्युलेशन करनी पड़ती हैं, जिससे ग्राफिक्स कार्ड पर दबाव बढ़ता है और गेम के FPS यानी फ्रेम रेट में गिरावट आ सकती है. इसी वजह से मॉर्डन GPU में इसे तेज करने के लिए विशेष हार्डवेयर दिया जाता है. NVIDIA DLSS और AMD FSR जैसी अपस्केलिंग तकनीकें कम रिजोल्यूशन पर रेंडर की गई तस्वीर को ज्यादा रिजॉल्यूशन में बदलकर परफॉर्मेंस बेहतर करने में मदद करती हैं.

यह भी पढ़ें - Amazon के नए AI गैजेट्स सुनेंगे आपकी बातें, कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी?

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

आप जो देखते हैं वही बार-बार क्यों दिखता है? Instagram के एल्गोरिदम का पूरा खेल
आप जो देखते हैं वही बार-बार क्यों दिखता है? Instagram के एल्गोरिदम का पूरा खेल
सेंसर से मोटर तक, स्मार्ट फैन खुद कैसे एडजस्ट करता है अपनी स्पीड?
सेंसर से मोटर तक, स्मार्ट फैन खुद कैसे एडजस्ट करता है अपनी स्पीड?
वॉशिंग मशीन का Eco मोड कैसे बचाता है पानी और बिजली? समझें टेक्नोलॉजी
वॉशिंग मशीन का Eco मोड कैसे बचाता है पानी और बिजली? समझें टेक्नोलॉजी
Amazon के नए AI गैजेट्स सुनेंगे आपकी बातें, कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी?
Amazon के नए AI गैजेट्स सुनेंगे आपकी बातें, कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी?
Advertisement

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget