एक्सप्लोरर

Call of Duty (COD) Warzone Mobile का इंतजार होगा खत्म, जानें लॉन्च डेट और फीचर्स

Call of Duty: अगर आप गेम के शौकीन हैं, और कॉल ऑफ ड्यूटी यानी सीओडी खेलना पसंद करते हैं, तो यह ख़बर आपके लिए काफी काम की है. आइए हम आपको लेटेस्ट मोबाइल वर्ज़न की रिलीज डेट बताते हैं.

Call of Duty (COD) Warzone Mobile: इस मोबाइल गेम का इंतजार दुनियाभर के गेमर्स पिछले कई महीनों से कर रहे थे. अब आखिरकार कंपनी ने इस गेम की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है. Call of Duty Warzone Mobile गेम को डेवलप करने वाली कंपनी एक्टिविज़न (Activision) ने 29 फरवरी, गुरुवार को एक ट्रेलर लॉन्च किया और अपने इस धांसू गेम की लॉन्च डेट का ऐलान भी किया.

कब लॉन्च होगा वारज़ोन मोबाइल गेम?

21 मार्च 2024 को एक्टिविज़न अपने इस शानदार मोबाइल गेम को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइस के यूज़र्स के लिए ग्लोबली लॉन्च करने वाली है. आपको बता दें कि कंपनी ने इस गेम को पिछले साल कुछ चुनिंदा देशों में कुछ चुनिंदा यूज़र्स के लिए उपलब्ध कराया था, लेकिन अब कंपनी इसे ग्लोबली लॉन्च करने जा रही है. इसका मतलब है कि 21 मार्च से दुनियाभर के सभी यूज़र्स इस शानदार मोबाइल गेम को खेल पाएंगे. आइए हम आपको इस गेम के बारे में कुछ खास बाते बताते हैं.

कॉल ऑफ़ ड्यूटी: वारज़ोन मोबाइल फ्री-टू-प्ले टाइटल के रूप में उपलब्ध होगा. लॉन्च के समय गेम में वर्डांस्क (Verdansk) और रीबर्थ (Rebirth) आइलैंड के नक्शे शामिल होंगे. अगर आप  वर्दान्स्क मैप से बाहर हो जाते हैं, तो आपके पास गुलाग (Gulag) में 1v1 फाइट जीतकर बैटल में लौटने का मौका होगा. इसमें जब तक कम से कम एक टीम का साथी जीवित रहता है, तब तक खिलाड़ी पुनर्जन्म ले सकते हैं, जिससे गुलाग की जरूरत खत्म हो जाती है.

कंपनी ने लॉन्च किया ट्रेलर

कंपनी ने इस गेम का ऐलान सितंबर 2022 में किया था और उसके बाद से कॉल ऑफ़ ड्यूटी: वारज़ोन मोबाइल का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, अब आखिरकार गेमर्स का इंतजार खत्म होने वाला है. कंपनी ने इस अपकमिंग गेम का एक धांसू ट्रेलर रिलीज़ किया है, जिसके जरिए कंपनी ने अपने इस गेम की लॉन्च डेट को कंफर्म किया और साथ गेम की कुछ शानदार झल्कियां भी दिखाई.

 

इसके अलावा एक्टिविज़न ने यह भी पुष्टि की है कि वारज़ोन मोबाइल में कुछ क्लासिक सीओडी मल्टीप्लेयर मैप और मोड होंगे. इनमें शिपमेंट, स्क्रैपयार्ड और शूट हाउस शामिल हैं, जो अन्य मल्टीप्लेयर कॉल ऑफ़ ड्यूटी मोड के अलावा टीम डेथमैच, किल कन्फर्म्ड और डोमिनेशन जैसे गेम मोड के लिए उपलब्ध होंगे.

इस मोबाइल गेम के बारे में ध्यान देने योग्य एक और खास बात है कि 21 मार्च को लॉन्च होने वाले कॉल ऑफ़ ड्यूटी: वारज़ोन मोबाइल के साथ-साथ अगर आप कंप्यूटर और कंसोल पर खेलने वाले कॉल ऑफ़ ड्यूटी: मॉडर्न वारफेयर 3 और  कॉल ऑफ़ ड्यूटी: वारज़ोन को एक्टिविज़न की सेम आईडी से खेलेंगे तो आपके लेवल्स, अनलॉक्स, बैटल पास प्रोग्रेस इन तीनों गेम में सेम रहेंगी. इसके अलावा आपने अन्य गेम्स के स्टोर से जो भी गेमिंग आइटम्स खरीदें होंगे, उनमें से ज्यादातर वारज़ोन मोबाइल में भी उपलब्ध होंगे.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp का नया फीचर, अब इस सीक्रेट कोड के बिना नहीं खुलेगी आपकी पर्सनल चैट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चश्मे से ही हो जाएगी UPI पेमेंट, Jio लाया AI स्मार्टग्लास
चश्मे से ही हो जाएगी UPI पेमेंट, Jio लाया AI स्मार्टग्लास
OPPO K14 Plus में 8,000mAh बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस, सेल हुई शुरू
OPPO K14 Plus में 8,000mAh बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस, सेल हुई शुरू
Google Maps में Offline रास्ता कैसे सेव करें? बिना Internet भी मिलेगी मदद
Google Maps में Offline रास्ता कैसे सेव करें? बिना Internet भी मिलेगी मदद
फोन बेचने से पहले ये 5 जरूरी काम करना न भूलें, वरना...
फोन बेचने से पहले ये 5 जरूरी काम करना न भूलें, वरना...

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेलवे ने रद्द कीं दिल्ली आने वाली ट्रेनें तो भड़के अभिजीत दीपके, कहा- 'नरेंद्र मोदी ने...'
रेलवे ने रद्द कीं दिल्ली आने वाली ट्रेनें तो भड़के अभिजीत दीपके, कहा- 'नरेंद्र मोदी ने...'
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, सौरव दास बोले- 'बादशाह इतना डर गए हैं कि...'
दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, सौरव दास बोले- 'बादशाह इतना डर गए हैं कि...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
Embed widget