एक्सप्लोरर

Website Domain: भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिर्फ 75 रुपये में खरीदें डोमेन

यह पहल MSME (Ministry of Micro, Small and Medium Enterprises), स्टार्टअप, टेक्नोलॉजी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्रों सहित उद्योगों में डिजिटलीकरण को बढ़ाने में भी सहायक होगी.

Independence Day 2022: भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NIXI) ने ‘हर घर डिजिटल, हर जीवन डिजिटल’ नाम से एक अभियान की घोषणा की है. National Internet Exchange of India के इस अभियान के तहत आप मात्र 75 रुपये में एक वर्ष के लिए .IN और .भारत जैसे डोमेन खरीद सकते हैं. यह स्पेशल ऑफ़र 5 अगस्त से 20 अगस्त, 2022 तक ही उपलब्ध रहेगा. इस पहल का उद्देश्य .IN डोमेन और .भारत डोमेन नामों के उपयोग और इंटरनेट पर स्थानीय भाषा की सामग्री (कंटेंट) के प्रसार का प्रोत्साहन करना है.

इससे फायदा क्या होगा?

यह पहल MSME (Ministry of Micro, Small and Medium Enterprises), स्टार्टअप, टेक्नोलॉजी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्रों सहित उद्योगों में डिजिटलीकरण को बढ़ाने में भी सहायक होगी. इस पहल को प्रत्येक नागरिक को सबसे सस्ती डोमेन दर पर डिजिटल पहचान को अपनाने और उन्हें सक्षम बनाने के हिसाब से डिज़ाइन किया गया है. इस पहल से उन्हें डिजिटल स्वतंत्रता प्राप्त करने और देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था में योगदान करने की अनुमति मिलेगी. डोमेन के साथ ग्राहक अपनी पसंद की एक अनुकूलित (customize) मुफ़्त ईमेल आईडी भी प्राप्त कर सकते हैं, जो उन्हें अपनी ऑनलाइन उपस्थिति बढ़ाने में सहायक होगी.

लाखों में यूजर्स है .IN domain के

भारत के भीतर और बाहर लगभग 3 मिलियन (करीब 30 लाख) लोग अपने व्यवसाय और व्यक्तिगत डिजिटल पहचान के प्रचार के लिए .IN / .India डोमेन का इस्तेमाल कर रहे हैं. गौरतलब है .IN डोमेन एशिया प्रशांत में सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाला डोमेन है.

NIXI क्या है ?

NIXI का पूरा नाम नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया (National Internet Exchange of India) है. यह इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत एक गैर-लाभकारी संस्था (Not For Profit Organization) है, जो भारत के नागरिकों के लिए इंटरनेट टेक्नोलॉजी विस्तार के लिए 2003 से लगातार काम कर रही है.

Domain क्या होता है?

सरल शब्दों में समझा जाए तो डोमेन एक वेबसाइट का पता (Address) होता है, जिसके बिना वेबसाइट शुरू नहीं हो सकती है. पूरी दुनिया में .com डोमेन सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है.

Instagram: फिर टिकटॉक की कॉपी करेगा इंस्टाग्राम, आ रहा ये नया फीचर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget