एक्सप्लोरर

अगर बजट Smartphone खरीदने का है प्लान, तो ये हो सकते हैं बेस्ट ऑप्शन

बाजार में इस वक्त स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों के बीच कम कीमत और जबरदस्त फीचर वाले स्मार्टफोन की दौड़ चल रही है. त्योहारी सीजन में कंपनियां अच्छे ऑफर दे रही हैं.

नई दिल्ली: होली का त्योहार नजदीक आ चुका है और ऐसे में स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए कई अच्छे ऑफर दे रही हैं. अगर आप इन दिनों बजट स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छा मौका है. बाजार में तमाम स्मार्टफोन ऐसे हैं, जिनकी कीमत कम है और वे जबरदस्त फीचर्स के साथ मिल रहे हैं. आज आपको कुछ ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं, जिनकी कीमत 10 हजार रुपये तक है और फीचर शानदार हैं.

Realme C11

रियलमी कंपनी को शानदार बजट स्मार्टफोन के लिए देशभर में जाना जाता है. इसका यह स्मार्टफोन करीब 7500 रुपये में मिल रहा है. इसमें 2 GB रैम और 32 GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 13MP+2MP का रियर कैमरा सेटअप और 5 MP का फ्रंट कैमरा है. इसमें 6.5 इंच की डिस्प्ले और MediaTek Hello G35 जैसा दमदार प्रोसेसर है. इस स्मार्टफोन में 5000 mAh की बैटरी है.

Redmi 9 Prime

शाओमी का यह स्मार्टफोन काफी पसंद किया जाता है. इसकी कीमत करीब 9500 रुपये है. फीचर्स की बात करें, तो इसमें 4 GB रैम और 64 GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 13MP+8MP+5MP+2MP का रियर कैमरा सेटअप और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है. फोन में 6.5 इंच की डिस्प्ले और MediaTek Hello G80 प्रोसेसर है. इस स्मार्टफोन में 5020 mAh की बैटरी दी गई है.

Samsung Galaxy M01s

सैमसंग के स्मार्टफोन इस वक्त भारतीय बाजार में काफी धूम मचा रहे हैं. सैमसंग के इस स्मार्टफोन की कीमत करीब 9000 रुपये है. इसमें 3 GB रैम और 32 GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है. कैमरे की बात करें तो इसमें 13MP+2MP का रियर कैमरा सेटअप और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है. यह फोन 6.2 इंच की डिस्प्ले और MediaTek | MT6762 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें 4000 mAh की बैटरी दी गई है.

Oppo A5s

ओप्पो के स्मार्टफोन अपनी जबरदस्त कैमरा क्वालिटी के लिए मशहूर हैं. ओप्पो के इस स्मार्टफोन की कीमत करीब 9000 रुपये है. इस स्मार्टफोन में 3 GB रैम और 32 GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है. इस फोन में 13MP+2MP का रियर कैमरा सेटअप और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है. वहीं इसमें 6.2 इंच की डिस्प्ले और MediaTek Hello P 35 प्रोसेसर है. यह फोन 4230 mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
Gmail के डेटा से पर्सनल होंगे Ads? समझें Google की नई पॉलिसी
Gmail के डेटा से पर्सनल होंगे Ads? समझें Google की नई पॉलिसी
Smart TV चलाते वक्त हो जाती है हैंग, इस ट्रिक से हो जाएगी तेज
Smart TV चलाते वक्त हो जाती है हैंग, इस ट्रिक से हो जाएगी तेज
कीपैड फोन में डिजिटल पेमेंट की एंट्री, Itel 2165C में PhonePe सपोर्ट
कीपैड फोन में डिजिटल पेमेंट की एंट्री, Itel 2165C में PhonePe सपोर्ट

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget