एक्सप्लोरर

Jio और Airtel से कई गुना सस्ता BSNL का यह प्लान, मात्र ₹166 प्रति महीने में मिलेगा 600GB डेटा

BSNL vs Jio and Airtel: बीएसएनएल के एक सस्ते प्लान से हम जियो और एयरटेल के प्लान की तुलना करने जा रहे हैं. इसे देखकर आप खुद ही समझ जाएंगे कि बीएसएनएल का रिचार्ज प्लान कितना सस्ता है.

BSNL Best Prepaid Plan: भारत की सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल की आजकल खूब चर्चाएं हो रही है. भारत के कई राज्यों में बीएसएनएल ने पिछले एक महीने में लाखों नए ग्राहकों को अपने साथ जोड़ा रहा है.

दरअसल, भारत की 3 प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी- रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने जुलाई 2024 के महीने में अपने-अपने प्रीपेड और पोस्टपेड रिचार्ज प्लान्स की कीमत को बढ़ा दिया.

भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री का हाल

इससे पूरे देश के ग्राहकों की जेब पर अच्छा-खासा असर पड़ा है. लाखों ग्राहकों में काफी नाराजगी भी है, क्योंकि उनके रिचार्ज प्लान्स अब 20-30 प्रतिशत तक महंगे हो गए हैं. बीएसएनएल ने इस दौर को अपने लिए एक बड़ा अवसर समझा और लोगों को अपने सस्ते प्लान्स की ओर आकर्षित करना शुरू कर दिया.

बीएसएनएल को इस प्रयास का फायदा भी हुआ और पिछले एक महीने में लाखों नए यूज़र्स बीएसएनएल की सिम यूज़ करना शुरू कर चुके हैं. इसमें बहुत सारे ग्राहक ऐसे हैं, जो तीन प्राइवेट कंपनियों को छोड़कर बीएसएनएल में आए हैं. बीएसएनएल ने भी अपनी 4जी कनेक्टिविटी को पूरे देश में फैलाने और यहां तक कि BSNL 5G कनेक्टिविटी पर भी तेजी से काम शुरू कर दिया है.

कुछ रिपोर्ट्स में तो यहां तक भी कहा जा रहा है कि बीएसएनएल 5जी की शुरुआत 2025 के अंत तक में हो जाएगी. बहरहाल, इस वक्त यूज़र्स बीएसएनएल के सस्ते प्लान्स की तलाश कर रहे हैं. इसी कड़ी में हम भी एक प्लान लेकर आए हैं, जिसके जरिए आप पूरे एक साल की टेंशन खत्म कर सकते हैं और काफी पैसे भी बचा सकते हैं.

मात्र 166 रुपये प्रति महीने होंगे खर्च

बीएसएनएल का यह प्लान 1999 रुपये का है, जिसकी वैधता 365 दिनों की है. इस प्लान के साथ यूज़र्स को 600GB हाई-स्पीड डेटा, रोज 100SMS और पूरे देश के किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलती है. याद रखें कि यूज़र्स को यह डेटा बिना किसी डेली लिमिट के मिलता है. वह चाहें तो इस डेटा को पूरे साल भी चला सकते हैं और चाहें तो एक दिन में भी खत्म कर सकते हैं. 

हालांकि, 600 जीबी डेटा को अगर 365 दिनों में बराबर बांट तो प्रतिदिन करीब 1.64GB डेटा से ज्यादा होता है. वहीं, 1999 को 12 महीने से भाग देने पर 166.58 रुपये का आंकड़ा आता है. इसका मतलब है कि इस प्लान के जरिए यूज़र्स सिर्फ 166 रुपये प्रति महीने में डेली 1.5GB से ज्यादा डेटा, 100SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा उठा सकते हैं. 

जियो और एयरटेल के प्लान कितने महंगे

रिलायंस जियो की कंपनी 28 दिनों तक 1.5GB डेटा प्रतिदिन और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा देने के लिए 299 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान ऑफर करती है. वहीं, एयरटेल कंपनी इसी सेम प्रीपेड प्लान के लिए 349 रुपये प्रति महीना लेती है. अब आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि बीएसएनएल का रिचार्ज प्लान लेने वाले यूज़र्स का कितना फायदा हो सकता है.

हालांकि, बीएसएनएल के साथ नेटवर्क की समस्या है, लेकिन अगर वो आने वाले समय में अपनी कनेक्टिविटी को बेहतर कर लेती है तो निश्चित तौर पर  सभी प्राइवेट कंपनियों के लिए एक बड़ी टेंशन बन सकती है.

यह भी पढ़ें:

Free Fire Max से अंधाधुंध पैसा कैसे कमाएं? इन 5 ऑनलाइन तरीकों से हर महीने होगी लाखों रुपये की कमाई!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आपका OLED TV जरूरत से ज्यादा हो रहा है गर्म? ये हो सकता है कारण, जानिए क्या करें
क्या आपका OLED TV जरूरत से ज्यादा हो रहा है गर्म? ये हो सकता है कारण, जानिए क्या करें
सावधान! Dehumidifier इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी चेतावनी, ऐसा करने से हो सकता है बड़ा हादसा
सावधान! Dehumidifier इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी चेतावनी, ऐसा करने से हो सकता है बड़ा हादसा
Microphone permission: फोन में कौन-कौन से ऐप्स आपका माइक्रोफोन इस्तेमाल कर रहे हैं? ऐसे करें चेक
फोन में कौन-कौन से ऐप्स आपका माइक्रोफोन इस्तेमाल कर रहे हैं? ऐसे करें चेक
New Gadgets Launched: इस हफ्ते लॉन्च हुए 7 नए गैजेट्स, Samsung से Asus तक कई बड़े ब्रांड शामिल...देखें पूरी लिस्ट
इस हफ्ते लॉन्च हुए 7 नए गैजेट्स, Samsung से Asus तक कई बड़े ब्रांड शामिल...देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget