एक्सप्लोरर

BSNL ने उड़ाई Jio और Airtel की नींद, अब 336 दिनों तक यूजर्स को मिलेंगे इतने सारे बेनिफिट्स

BSNL New Plan: पिछले साल जब प्राइवेट टेलीकॉंम कंपनियों ने रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में इजाफा किया था. तब से ही कई यूजर्स सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल की ओर शिफ्ट हुए हैं.

BSNL New Plan: पिछले साल जब प्राइवेट टेलीकॉंम कंपनियों ने रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में इजाफा किया था. तब से ही कई यूजर्स सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल की ओर शिफ्ट हुए हैं. अब बीएसएऩएल अपने यूजर्स के लिए कई नए प्लान्स पेश कर रही है. हाल ही में कंपनी ने 336 दिनों की वैलिडिटी वाला एक नया प्लान पेश किया है. ये प्लान एयरटेल और जियो जैसी बड़ी टेलीकॉम कंपनियों को सीधी टक्कर देने में सक्षम है.

कम कीमत में लंबी वैधता

BSNL का यह नया प्लान सिर्फ 1499 रुपये में उपलब्ध है और पूरे 336 दिनों तक वैध रहता है. मतलब, एक बार रिचार्ज कर देने के बाद पूरे साल भर तक दोबारा रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यह उन यूजर्स के लिए खासतौर पर फायदेमंद है जिन्हें कॉलिंग ज्यादा करनी होती है और इंटरनेट की जरूरत कम होती है.

मिल रहे इतने बेनिफिट्स

इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग का फायदा मिलता है. इसके अलावा यूजर्स को प्लान में रोजाना 100 फ्री SMS का लाभ सभी नेटवर्क पर दिया जाता है. प्लान में कुल मिलाकर 24GB डेटा मिलता है जो पूरी वैधता में इस्तेमाल किया जा सकता है.

Airtel का नया प्लान

एयरटेल ने भी हाल ही में नया प्लान उतारा है जिसकी कीमत 4000 रुपये है. इसमें यूजर्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 5GB डेटा और कुल 100 मिनट तक इनकमिंग और आउटगोइंग कॉलिंग की सुविधा मिलती है. इतना ही नहीं, फ्लाइट में सफर करते वक्त भी 250MB डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं, हालांकि यह सुविधा चुनिंदा एयरलाइंस में ही उपलब्ध होगी. अगर भारत में इसके फायदे देखें तो इस प्लान के तहत पूरे एक साल तक अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 1.5GB हाई-स्पीड डेटा और रोजाना 100 मुफ्त SMS मिलते हैं. यानी यूजर को बार-बार रिचार्ज करने या अलग-अलग पैक ढूंढने की झंझट से छुटकारा मिल जाता है.

Jio का 365 दिनों वाला रिचार्ज प्लान

रिलायंस जियो की बात करें तो यह कंपनी भी यूजर्स को 3599 रुपये में 365 दिनों की वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान ऑफर करती है. हालांकि इस प्लान में यूजर्स को डेली 2.5GB इंटरनेट डेटा मिलता है. वहीं, इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ही 100SMS प्रति दिन भी दिए जाते हैं. इस प्लान में यूजर्स को जियो हॉटस्टॉर का भी सब्सक्रिप्शन मिल जाता है.

यह भी पढ़ें:

Jio, Airtel और Vi में कौन दे रहे फ्री Netflix सब्सक्रिप्शन? यहां जानें किसमें है ज्यादा बेनिफिट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोबाइल रिचार्ज फिर हो सकता है महंगा! ये बताई जा रही वजह
मोबाइल रिचार्ज फिर हो सकता है महंगा! ये बताई जा रही वजह
Budget Friendly Laptop: कितने रुपये का आ जाता है सबसे सस्ता और अच्छा लैपटॉप
कितने रुपये का आ जाता है सबसे सस्ता और अच्छा लैपटॉप
4K या 4K Blu-Ray! कौन देता है बेहतर पिक्चर क्वालिटी? कैसे पता करें अंतर
4K या 4K Blu-Ray! कौन देता है बेहतर पिक्चर क्वालिटी? कैसे पता करें अंतर
क्या हैं Flash Drives? जानें क्यों बढ़ रही इनकी डिमांड
क्या हैं Flash Drives? जानें क्यों बढ़ रही इनकी डिमांड

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget