एक्सप्लोरर

एलन मस्क पर लगा कंपनी के पैसे से अपना ग्लास हाउस बनाने का आरोप!, टेस्ला बोर्ड कर रहा जांच

साल 2021 में मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर पर खुलासा किया था कि वह साउथ टेक्सास में अपनी कंपनी स्पेसएक्स से 50,000 डॉलर के किराए के घर में रहते हैं.

टेस्ला के प्रोजेक्ट 42 (Project 42) के सीईओ और ट्विटर प्रमुख एलन मस्क (Elon Musk) पर कंपनी के फंड से अपना ग्लास हाउस बनाने का आरोप लगा है. टेस्ला बोर्ड अब इस मामले में अपनी तरफ से जांच कर रहा है. बिजनेस टुडे की खबर के मुताबिक, वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है. इसमें कहा गया है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल्स मैनुफैक्चरर के बोर्ड ने ऑस्टिन-क्षेत्र गीगाफैक्ट्री के पास एक ग्लास हाउस बनाने के लिए कथित तौर पर कंपनी के फंड का इस्तेमाल करने के मामले में जांच शुरू हुई है.

इन एंगल से हो रही है जांच

खबर के मुताबिक, टेस्ला बोर्ड (Tesla Board) के मेंबर्स ने यह पता लगाने के लिए एक जांच शुरू की है कि क्या कंपनी के संसाधनों का सही में दुरुपयोग किया गया है और क्या मस्क की इसमें कोई भूमिका थी? एक इंटरनल एनक्वायरी में पूछे गए सवालों में से एक यह है कि प्रोडक्ट पर कर्मचारी का कितना समय खर्च किया गया था. जांच की स्थिति या रिजल्ट अभी तक सामने नहीं आए हैं. पिछले साल, ब्लूमबर्ग ने बताया था कि टेस्ला यह पता लगाने के लिए ग्लास ऑर्डर पर गौर कर रही है कि क्या मस्क के निजी इस्तेमाल के लिए सामग्री सुरक्षित की जा रही थी.

मस्क ने किया ट्वीट

साल 2021 में मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर पर खुलासा किया था कि वह साउथ टेक्सास में अपनी कंपनी स्पेसएक्स से 50,000 डॉलर के किराए के घर में रहते हैं. उन्होंने ट्वीट किया- मेरा वास्तविक घर वैसे बोका चीका/स्टारबेस में $50k का घर है जिसे मैंने स्पेसएक्स से किराए पर लिया है. यह बहुत बढ़िया है. बे एरिया में मेरा एकमात्र घर इवेंट हाउस है. अगर मैंने इसे बेच दिया, तो घर का उपयोग कम हो जाएगा, जब तक कि इसे किसी बड़े परिवार द्वारा न खरीदा जाए, जो किसी दिन हो सकता है.

ग्लास क्यूब के आकार में दिखा स्ट्रक्चर

एक कॉन्सेप्ट में ट्विस्टेड हेक्सागोन या मैनहट्टन में ऐप्पल के स्टोर की याद दिलाने वाले ग्लास क्यूब के आकार में एक स्ट्रक्चर दिखाई गई. रिपोर्ट में कहा गया है कि यह एक पर्सनल जगह हो सकती है, क्योंकि इसमें बेडरूम, टॉयलेट और किचन शामिल हैं. पता चला है कि टेस्ला के कर्मचारी पिछले साल से गुपचुप तरीके से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब अच्छी फोटो के लिए बड़े कैमरे की जरूरत नहीं, यह नई टेक्नोलॉजी बदल देगी पूरा गेम
अब अच्छी फोटो के लिए बड़े कैमरे की जरूरत नहीं, यह नई टेक्नोलॉजी बदल देगी पूरा गेम
आईफोन के इन फीचर्स की ज्यादा लोगों को नहीं है जानकारी, लाइफ बना देंगे आसान
आईफोन के इन फीचर्स की ज्यादा लोगों को नहीं है जानकारी, लाइफ बना देंगे आसान
हर पल रिकॉर्ड होगी आपकी हर एक्टिविटी? नए एआई ग्लासेस लॉन्च करने वाली है मेटा
हर पल रिकॉर्ड होगी आपकी हर एक्टिविटी? नए एआई ग्लासेस लॉन्च करने वाली है मेटा
Dixon और Vivo मिलकर भारत में बनाएंगे फोन, ज्वाइंट वेंचर को सरकार ने दिखाई हरी झंडी
Dixon और Vivo मिलकर भारत में बनाएंगे फोन, ज्वाइंट वेंचर को सरकार ने दिखाई हरी झंडी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget