एक्सप्लोरर

Airtel Xstream AirFiber के दो नए प्लान हुए लॉन्च, मिलेगा 100 MBPS स्पीड डेटा और 350+ लाइव चैनल

Airtel AirFiber: एयरटेल ने अपने एयरफाइबर सर्विस के लिए दो नए प्लान्स का ऐलान किया है. इन प्लान के जरिए यूज़र्स को बहुत सारे खास बेनिफिट्स मिलेंगे और हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा भी मिलेगा.

Airtel Xstream AirFiber: भारत की सबसे लोकप्रिय टेलीकॉम कंपनियों में से एक एयरटेल ने अपनी ब्रॉडबैंड सर्विस के लिए कुछ नए प्लान लॉन्च किए हैं, जिनसे यूज़र्स को इंटरनेट सर्विस का सब्सक्रिप्शन प्लान खरीदने के लिए कुछ नए विकल्प मिल सकते हैं. आइए हम आपको एयरटेल ब्रॉडबैंड सर्विस के नए प्लान्स के बारे में बताते हैं.

दरअसल, एयरटेल कंपनी ने अपनी एयरटेल एक्सट्रीम एयरफाइबर (Airtel Xstream AirFiber) के कुछ नए प्लान्स को लॉन्च किए हैं. इन प्लान्स में एयरटेल के ब्रॉडबैंड यूज़र्स को हाई-स्पीड अनलिमिटेड इंटरनेट डेटा के साथ लाइव चैनल और ओटीटी ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा. इन नए प्लान्स की कीमत 1000 रुपये से भी कम है.

दोनों नए प्लान की लिस्ट

  • पहला नया प्लान: एयरटेल एक्सट्रीम एयरफाइबर का पहला नया प्लान 699 रुपये का है. इस प्लान में यूज़र्स को 40Mbps की हाई स्पीड से 1TB तक का इंटरनेट डेटा मिलेगा. इस प्लान पीरियड से पहले अगर यूज़र्स इंटरनेट डेटा की इस लिमिट को खत्म कर देते हैं, तो उनकी डेटा स्पीड कम हो जाएगी, लेकिन इंटरनेट की सुविधा मिलती रहेगी.
  • दूसरा नया प्लान: एयरटेल एक्सट्रीम एयरफाइबर का दूसरा नया प्लान 999 रुपये का है. इस प्लान में यूज़र्स को 100Mbps की सुपर हाई स्पीड से 1TB तक का इंटरनेट डेटा मिलेगा. इस प्लान पीरियड से पहले अगर यूज़र्स इंटरनेट डेटा की इस लिमिट को खत्म कर देते हैं, तो उनकी डेटा स्पीड कम हो जाएगी, लेकिन इंटरनेट की सुविधा मिलती रहेगी.

दोनों नए प्लान्स के साथ मिलने वाले अन्य फायदे

एयरटेल एक्सट्रीम एयरफाइबर के इन दोनों नए प्लान्स में इंटरनेट डेटा के अलावा भी कई खास बेनिफिट्स यूज़र्स को मिलेंगे. यूज़र्स इन प्लान्स के जरिए एयरटेल एक्सट्रीम प्ले, 4K Android Box के साथ 350 से ज्यादा लाइव चैनल और डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) का फ्री सब्सक्रिप्शन जैसे कई खास बेनिफिट्स मिलेंगे. भारती एयरटेल के द्वारा प्रदान की गई जानकारियों के मुताबिक एयरटेल एक्सट्रीम एयरफाइबर को 6 महीने या 1 साल वाले प्लान पैक के साथ खरीदा जा सकता है.

इन दोनों से किसी भी टाइम पीरियड का प्लान खरीदने पर यूज़र्स को एक्सट्रीम एयरफाइबर का इंस्टॉलेशन कराने के लिए एक भी रुपया नहीं देना होगा. फिलहाल, एयरटेल की एक्सट्रीम एयरफाइबर सर्विस की सुविधा सिर्फ दिल्ली एनसीआर के दो मुख्य इलाके नोएडा और गाजियाबाद में उपलब्ध है. यूजर्स एयरटेल की वेबसाइट पर या अपने एयरटेल नंबर से माय थैंक्स ऐप में जाकर भी इस सर्विस की बुकिंग कर सकते हैं. एयरटेल द्वारा लॉन्च किए गए इन दो नए प्लान्स के बाद जियो की एयरफाइबर (Jio Airfiber) सर्विस को भी इस फील्ड में कड़ी टक्कर मिलनी शुरू हो जाएगी.

यह भी पढ़ें:

Poco X6 Neo की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, कई खास फीचर्स के साथ भारत आएगा स्मार्टफोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फुल चार्ज होने पर कितनी देर तक घर की सप्लाई चालू रख सकता है Solar Panel? जानिए पूरा हिसाब-किताब
फुल चार्ज होने पर कितनी देर तक घर की सप्लाई चालू रख सकता है Solar Panel? जानिए पूरा हिसाब-किताब
iOS 27 beta 3 हो गया रिलीज, आईफोन यूजर्स को मिले ये धांसू नए फीचर्स
iOS 27 beta 3 हो गया रिलीज, आईफोन यूजर्स को मिले ये धांसू नए फीचर्स
कैसे मापी जाती है इंटरनेट की स्पीड? Megabytes या Megabits, जानें सच्चाई
कैसे मापी जाती है इंटरनेट की स्पीड? Megabytes या Megabits, जानें सच्चाई
चलते-चलते अचानक बंद हो गया लैपटॉप का कीबोर्ड? इन आसान तरीकों से हो जाएगा समाधान
चलते-चलते अचानक बंद हो गया लैपटॉप का कीबोर्ड? इन आसान तरीकों से हो जाएगा समाधान

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain News Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget