एक्सप्लोरर

Netflix यूजर्स के लिए बड़ा खतरा! इस तरह पर्सनल डेटा हासिल कर रहे हैकर्स, बैंक अकाउंट कर देंगे खाली

Netflix Scam सितंबर से शुरू हुआ था और अभी भी जारी है. इसमें जर्मनी, यूएस समेत 23 देशों के यूजर्स शामिल हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो स्कैमर्स यूजर्स को ईनाम जितने के बहाने फर्जी लिंक भेजते हैं.

Netflix Scam: अगर आप Netflix यूजर हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है. दरअसल, नेटफ्लिक्स यूजर्स के साथ एक बड़ा स्कैम हो रहा है. ब्रिटडिफेंडर के सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने नेटफ्लिक्स स्कैम को लेकर यूजर्स को अलर्ट किया है. रिसर्चर्स के मुताबिक, साइबर क्रिमिनल यूजर्स को फेक मैसेज भेज कर उनके फाइनेंशियल डिटेल्स को एक्सेस कर रहे हैं. ऐसे हैकर्स का निशाना नेटफ्लिक्स यूजर्स के बैंक अकाउंट के साथ साथ क्रेडिट और डेबीट कार्ड की जानकारी को हासिल करना है. आइए, इस फ्रॉड के बारे में डिटेल में जानते हैं. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्कैम सितंबर से शुरू हुआ था और अभी भी जारी है. इसमें जर्मनी, यूएस समेत 23 देशों के यूजर्स शामिल हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो स्कैमर्स यूजर्स को ईनाम जितने के बहाने फर्जी लिंक भेजते हैं. इस स्कैम में नेटफ्लिक्स यूजर्स को एक्सेस खोने जैसी बातें कही जाती है और उन्हें जाल में फंसाया जाता है. 

हैकर्स का यूजर्स को जाल में फंसाने का तरीका अजब है. उन्हें इस तरह के मैसेज आते हैं- 

1. Netflix: There was an issue processing your payment. To keep your services active, please sign in and confirm your details at: http://account-details.com'

2. Netflix: There was a failure in your recent payment, affecting your ongoing services. Check the details at 78hex4w.vitilme.info

Netflix स्कैम की ऐसे करें पहचान 

1. नेटफ्लिक्स यूजर्स हमेशा ध्यान रखें कि नेटफ्लिक्स अकाउंट से जुड़े ऐसे मैसेज मैसेज में नहीं भेजता है. 

2. गलत स्पेलिंग और ग्रामर वाले मैसेज से फेक मेसेज को पहचाना जा सकता है. इस लिंक का नेटफ्लिक्स से कोई कनेक्शन नहीं होता है. 

3. यूजर्स को अकाउंट सेफ्टी को लेकर तुरंत एक्शन लेने के लिए हैकर्स उकसाते हैं और फिर डेटा चोरी करते हैं. 

इन तरीकों से रह सकते हैं सेफ 

1. किसी भी संदिग्ध मैसेज को तुरंत डिलीट कर दें. 

2. अकाउंट की सेफ्टी के लिए मजबूत पासवर्ड बनाएं. 

3. सिक्योरिटी को बेहतर करने के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को इनेबल करें. 

4. नेटफ्लिक्स अकाउंट की जानकारी के लिए केवल कंपनी के ऐप या फिर ऑफिशियल पेज पर जाएं.

ये भी पढ़ें-

सावधान! साल 2024 में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए गए ये Passcode, हैकर्स ने आसानी से कर लिया क्रैक

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना इस्तेमाल खत्म हो रही फोन की बैटरी, चेक करें ये चीजें
बिना इस्तेमाल खत्म हो रही फोन की बैटरी, चेक करें ये चीजें
Apple iPhone Duo की सेल शुरू, क्या फोल्डेबल फोन बदलेगा यूज करने का तरीका?
Apple iPhone Duo की सेल शुरू, क्या फोल्डेबल फोन बदलेगा यूज करने का तरीका?
फोल्डेबल iPhone का क्रेज, पहली सेल से पहले Apple Store के बाहर जुटे लोग
फोल्डेबल iPhone का क्रेज, पहली सेल से पहले Apple Store के बाहर जुटे लोग
एक ही वीडियो की तस्वीर में क्यों आता है अंतर? समझें OLED, QLED और Mini LED
एक ही वीडियो की तस्वीर में क्यों आता है अंतर? समझें OLED, QLED और Mini LED

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget