एक्सप्लोरर

30 हजार की कीमत में आते हैं ये बेस्ट एयर कंडीशनर, कम खपत में बेहतर कूलिंग का वादा

आजकल मार्केट में नए एयर कंडीशनर (AC) की कई रेंज उपलब्ध हैं, हर जरूरत और बजट के हिसाब से आपको मॉडल्स मिल जायेंगे, लेकिन कौन सा AC अच्छा है इस बारे में जान लेना जरूरी भी है.

नई दिल्ली: गर्मी शुरू हो गई है, धीरे-धीरे तापमान बढ़ रहा है. ऐसे में अब लोग अपने पुराने AC की सर्विस करायेंगे या फिर एक नया AC खरीदने की प्लानिंग करेंगे. यहां हम आपके लिए कुछ खास AC लेकर आये हैं जो बिजली खपत को कम करके बेहतर कूलिंग देंगे. आइये जानते हैं.

Voltas 123 CZA SPLIT AC

कीमत:  25,920 रुपये

वोल्टास के AC क्वालिटी के मामले में अच्छे माने जाते हैं. कंपनी का 123 CZA SPLIT AC जोकि एक टन में उपलब्ध है, इसे 3-स्टार एनर्जी रेटिंग मिली है. जो हर साल करीब 782.62 यूनिट बिजली की खपत का दावा करती है. इस AC की कीमत 25,920 रुपये है. यह बाजार में मिलने वाले अन्य एक टन AC के मुकाबले काफी किफायती है. कंपनी AC के कंप्रेसर पर 5 साल की वारंटी दे रही हैं. एसी कॉपर कंडेनसर कॉइल, एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर और  डस्ट फिल्टर से लैस है.

Whirlpool 3D cool Purafresh इन्वर्टर SPLIT AC

कीमत: 29,790 रुपये

व्हर्लपूल काफी जाना-पहचाना नाम है. भारत में कंपनी ने Purafresh इन्वर्टर SPLIT AC 3D को पेश किया है. इसे BEE एनर्जी रेटिंग में 3 स्टार मिले हैं. यह एक टन क्षमता वाला AC है. कंपनी ने इस AC को 3D कूलिंग, 6th सेंस इंटेलीमफोर्ट और इंटलिसेंस इन्वर्टर जैसी तकनीकों से लैस किया है. कंपनी के मुताबिक यह AC, 40 फीसदी तक फ़ास्ट कूलिंग देगा. इसका ब्लोअर यूनिट 12 मीटर तक हवा फेंकने में सक्षम है.

Godrej GIC 12RTC3-WRA SPLIT AC

कीमत: 28,990 रुपये

गोदरेज का GIC 12RTC3-WRA इन्वर्टर Split AC, 3 स्टार BEE एनर्जी रेटिंग के साथ आता है. यह AC कॉपर कंडेनसर कॉइल के साथ आता है. इसके अलावा इसमें एंटी-बैक्टीरियल कोटिंग और डस्ट फिल्टर की भी सुविधा मिलती है. कंपनी इसके कंप्रेसर पर दस साल की वारंटी दे रही है, जबकि इसके कंडेंसर पर एक साल की वारंटी मिल रही है.

Blue Star 3W18GA window AC

कीमत: 24,890

अगर आप विंडो AC की तलाश में हैं तो Blue Star का 1.5 टन की क्षमता वाला AC आपकी जरूरत को पूरा कर सकता है. इसे BEE एनर्जी रेटिंग में 3 स्टार मिले हैं, यह AC हर साल 1339.2 यूनिट बिजली की खपत का दावा करता है. बेहतर कूलिंग के लिए इसमें कॉपर कॉयल कंडेंसर का इस्तेमाल किया है और यह कम रखरखाव को सुनिश्चित करता है. कंपनी इसके कंप्रेसर पर पांच साल की वारंटी और कंडेंसर पर एक साल की वारंटी दे रही है.

Voltas 123 LYI window AC

कीमत: 21,470 रुपये

Voltas का 123 LYI window AC एक बजट AC है. इसकी कीमत 21,470 रुपये है, लेकिन इसमें बहुत ज्यादा खास फीचर्स नही हैं. यह एक टन क्षमता वाला AC है. एक छोटे कमरे के लिए यह अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. इसे BEE एनर्जी रेटिंग में 3 स्टार मिले हैं जो हर साल लगभग 884.9 यूनिट बिजली की खपत का दावा करता है. इसमें कम रखरखाव के लिए कॉपर कंडेनसर कॉइल, एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर और धूल फिल्टर का इस्तेमाल किया है. कंपनी इसके कंप्रेसर पर पांच साल की वारंटी भी दे रही है.

यह भी पढ़े

ये हैं 15000 रुपये की कीमत में आने वाले बेस्ट स्मार्टफोन, जानें खूबियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget