एक्सप्लोरर

Tinder पर बने ऑनलाइन बॉयफ्रेंड ने यूं महिला से ठगे 4.5 लाख रुपये, तरीका ऐसा कि शक करना था मुश्किल

Tinder Scam: बेंगलुरु की एक महिला को टिंडर पर मिले एक ऑनलाइन बॉयफ्रेंड ने ठग लिया और 4.5 लाख रुपये लेकर साफ हो गया.

Tinder Scam: ऑनलाइन या डिजिटल स्कैम लगातार बढ़ रहे हैं. साइबर ठग लोगों को ऐसे-ऐसे तरीकों से टारगेट कर रहे हैं कि इन तरीको पर शुरुआत में शक करना एकदम बेवकूफी भरा लगता है और व्यक्ति समझता है कि वह ज्यादा ही कुछ सोच रहा है. एक हैरान करने वाला स्कैम इस बीच सामने आया है. दरअसल, बेंगलुरु की रहने वाली एक महिला को उसके ऑनलाइन बॉयफ्रेंड ने ठग लिया और अकाउंट से 4.5 लाख रुपये लेकर इनविजिबल बन बैठा, यानि गायब हो गया.

कैसे हुआ फ्रॉड?

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, एक 37 साल की महिला जो बेंगलुरु में एक प्राइवेट फर्म में काम करती उसे टिंडर पर मिले एक व्यक्ति ने 4.5 लाख रुपयों की चपत लगा दी. दरअसल, महिला को Advik Chopra नाम का एक शख्स डेटिंग ऐप (टिंडर) पर मिला था. व्यक्ति ने खुद को मेडिकल फील्ड में कार्यरत बताया और कहा कि वह लंदन का रहने वाला है. करीब एक महीने लगातार बात करने पर दोनों काफी क्लोज आ गए एक दिन अचानक चोपड़ा ने महिला से कहा कि वह उससे मिलने आ रहा है. बीते 17 मई को महिला को एक अननोन नंबर से कॉल आया जिसमें कॉलर ने खुद को एयरपोर्ट अथॉरिटी का अधिकारी बताया और कहा कि चोपड़ा को बेहिसाब नकदी के साथ पकड़ा गया है. अधिकारी ने महिला से 68,500 रुपये चोपड़ा को छोड़ने और उसे बेंगलुरू तक पहुंचने के लिए ट्रांसफर करने को कहा. साथ ही 1.8 लाख रुपये प्रोसेसिंग चार्ज के रूप में और अतिरिक्त 2.6 लाख रुपये की भी मांग की.

क्योकि महिला चाहती थी कि उसका टिंडर बॉयफ्रेंड ज्यादा परेशानी में न फंसे और सीधे उससे मिलने आ जाए तो इसके लिए महिला ने बिना किसी को कुछ बताए कॉलर पर भरोसा कर लिया और पैसे ट्रांसफर कर दिए. जब कॉलर ने फिर अतिरिक्त 6 लाख रुपये की मांग की तो महिला को लगा कि ये कोई फ्रॉड है और वह उसमें फंस गई है. महिला ने जैसे ही कॉलर से कुछ सवाल किए तो उसने कॉल काट दी और टिंडर से भी प्रोफाइल डिलीट हो गई.  

दरअसल, स्कैमर ने Advik Chopra नाम से फेक प्रोफाइल टिंडर पर बनाई थी ताकि वह लोगों को टारगेट कर सके. जैसे ही स्कैमर ने अपना काम किया तो उसने प्रोफाइल को डिलीट कर दिया और पैसे लेकर फरार हो गया.

आप खुद को ऐसे रखें सेफ 

अगर आप भी किसी डेटिंग या सोशल मीडिया ऐप पर एक्टिव हैं तो किसी भी व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले उसकी डिटेल्स वेरिफाई करें ताकि आपके साथ ऐसा न हो. समझदारी इसी में है कि जब तक आप किसी से फिजिकली नहीं मिलते तबतक पैसे या निजी डिटेल्स ऑनलाइन भेजने से बचें.    

यह भी पढ़ें:

Jio Cinema ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, कल आईपीएल का आखिरी मैच देखने लाइव आए 3.2 करोड़ से ज्यादा लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Supreme Court Order: सुप्रीम कोर्ट की क्लिप सोशल मीडिया पर डाली तो कितनी मिलेगी सजा? जान लें नियम
सुप्रीम कोर्ट की क्लिप सोशल मीडिया पर डाली तो कितनी मिलेगी सजा? जान लें नियम
Extension Board Overloading Risk: एक ही एक्सटेंशन बोर्ड में न चलाएं ये 7 सामान, बढ़ जाता है ओवरलोडिंग का खतरा
एक ही एक्सटेंशन बोर्ड में न चलाएं ये 7 सामान, बढ़ जाता है ओवरलोडिंग का खतरा
16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं कर पाएंगे Social Media पर पोस्ट? इस देश का बड़ा कदम
16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं कर पाएंगे Social Media पर पोस्ट? इस देश का बड़ा कदम
Wi-Fi की रेंज बढ़ाने की ये ट्रिक है कमाल! 99% लोगों को आज भी नहीं पता ये तरीका
Wi-Fi की रेंज बढ़ाने की ये ट्रिक है कमाल! 99% लोगों को आज भी नहीं पता ये तरीका

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget