एक्सप्लोरर

पुराना फोन या लैपटॉप बेचने से पहले रहें सावधान! आपका जरूरी डाटा हो सकता है लीक

पुराना लेपटॉप या मोबाइल बेचते वक्त रखें इन बातों का खास ख्याल. आपकी जरा सी लापरवाही आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है. जानिए लेपटॉप और फोन बेचने से पहले क्या करें?

अगर आप अपना पुराना फोन या लैपटॉप बेच रहे हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है. क्योंकि भले ही आपको पुराने फोन या लैपटॉप की अच्छी कीमत मिल रही हो लेकिन इससे आपकी कई जरूरी इन्फॉर्मेंशन भी लीक होने का खतरा रहता है. दरअसल आपके पुराने फोन, लैपटॉप की हार्ड डिस्क में कई बार ऐसा डेटा रहता है जिसे डिलीट किए बिना आप अपना गैजेट बेच देते हैं. इससे आपकी जरूरी इन्फॉर्मेंशन किसी ऐसे व्यक्ति के हाथ लग सकती है जो इसका गलत इस्तेमाल कर सकता है. कई बार लोगों के फोन या लैट में बैंक से जुड़ी काफी जानकारी होती है जो लीक होने का खतरा होता है. इसके अलावा अगर आप कभी अपने फोन या लैपटॉप को रिपेयर होने के लिए देते हैं तो भी आपको अपने डेटा को सुरक्षित रखने की जरूरत है. आज हम आपको ऐसी जरूरी बातें बता रहे हैं जिससे आप अपने जरूरी डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं और कई तरह के खतरों से बच सकते हैं. 

फोन बेचने से पहले ऐसे करें क्लीन आजकल आप अपने ज्यादातर काम स्मार्टफोन से करते हैं. इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं. जरूरी कॉन्टेक्ट और फोटो शेयर करते हैं. आपके फोन में कई ऐसे ऐप्स भी होते हैं जिसमें आपका पता, बैंक कार्ड की जानकारी, पैन र्ड, पासपोर्ट और लाइसेंस की जानकारी सेव हो जाती है. ऐसे में जब आप अपना फोन बेचते हैं तो ये जानकारी किसी गलत व्यक्ति के हाथ लग सकती है. और आपको नुकसान हो सकता है. ध्यान रखें आप जब भी अपना फोन सेल करें तो उसे फैक्टरी री-सेट जरूर कर दें. इसके लिए आप फोन की सेटिंग में जाएं और री-सेट ऑप्शन को क्लिक कर दें. कई बार अलग अलग फोन की सैटिंग में बदलाव हो सकता है.

लैपटॉप बेचने से पहले ऐसे करें क्लीन अगर आप सोचते हैं कि लैपटॉप बेचने से पहले पूरा डेटा डिलीट करने पर आप सेफ हैं तो आप गलत हैं. सिर्फ डाटा डिलीट करने से आपका डाटा सुरक्षा नहीं है. कोई भी व्यक्ति रिकवरी सॉफ्टवेयर से आपके डेटा को दोबारा पा सकता है. इंटरनेट पर ऐसे कई फ्री सॉफ्टवेयर हैं जिनसे आपका डेटा रिकवर हो सकता है. वहीं आपको अपने लैपटॉप को पूरी तरह से क्लीन करने के लिए फाइल शेयरश्रेडर सॉफ्टवेयर डाउनलोड करना होगा. आप http://www.fileshredder.org/   पर जाकर इसे फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं. इस सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल करने के बाद एक विंडो ओपन होगी इसमें एड फाइल्स, एड फोल्डर और शेर्ड फ्री डिस्क स्पेस ये तीन ऑप्शन नजर आएंगे. लैपटॉप का डेटा डिलीट करने के बाद आपको शेर्ड फ्री डिस्क स्पेस के ऑप्शन को सिलेक्ट करना है. यहा हार्ड डिस्क के अलावा कहीं भी सेव डेटा हमेशा के लिए डिलीट हो जाएगा. इस प्रोसेस में थोड़ा समय जरूर लगता है लेकिन आपका डेटा पूरी तरह से क्लीन हो जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget