एक्सप्लोरर

अपना फोन या लैपटॉप बेचने से पहले रहें सावधान! आपका जरूरी डेटा हो सकता है लीक

पुराना लेपटॉप या मोबाइल बेचते वक्त रखें इन बातों का खास ख्याल. आपकी जरा सी लापरवाही आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है. जानिए लेपटॉप और फोन बेचने से पहले क्या करें?

अगर आप अपना पुराना फोन या लैपटॉप बेच रहे हैं, तो आपको सावधान होने की जरूरत है. क्योंकि भले ही आपको पुराने फोन या लैपटॉप की अच्छी कीमत मिल रही हो, लेकिन इससे आपकी कई जरूरी इन्फॉर्मेंशन भी लीक होने का खतरा रहता है. दरअसल आपके पुराने फोन, लैपटॉप की हार्ड डिस्क में कई बार ऐसा डेटा रहता है, जिसे डिलीट किए बिना आप अपना गैजेट बेच देते हैं. इससे आपकी जरूरी इन्फॉर्मेंशन किसी ऐसे व्यक्ति के हाथ लग सकती है जो इसका गलत इस्तेमाल कर सकता है.

कई बार लोगों के फोन या लैपटॉप में बैंक से जुड़ी काफी जानकारी होती है, जो लीक होने का खतरा होता है. इसके अलावा अगर आप कभी अपने फोन या लैपटॉप को रिपेयर होने के लिए देते हैं तो भी आपको अपने डेटा को सुरक्षित रखने की जरूरत है. आज हम आपको ऐसी जरूरी बातें बता रहे हैं जिससे आप अपने जरूरी डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं और कई तरह के खतरों से बच सकते हैं.

फोन बेचने से पहले ऐसे करें क्लीन आजकल आप अपने ज्यादातर काम स्मार्टफोन से करते हैं. इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं. जरूरी कॉन्टेक्ट और फोटो शेयर करते हैं. आपके फोन में कई ऐसे ऐप्स भी होते हैं, जिसमें आपका पता, बैंक कार्ड की जानकारी, पैन र्ड, पासपोर्ट और लाइसेंस की जानकारी सेव हो जाती है. ऐसे में जब आप अपना फोन बेचते हैं तो ये जानकारी किसी गलत व्यक्ति के हाथ लग सकती है. और आपको नुकसान हो सकता है. ध्यान रखें आप जब भी अपना फोन सेल करें तो उसे फैक्टरी री-सेट जरूर कर दें. इसके लिए आप फोन की सेटिंग में जाएं और री-सेट ऑप्शन को क्लिक कर दें. कई बार अलग अलग फोन की सैटिंग में बदलाव हो सकता है.

लैपटॉप बेचने से पहले ऐसे करें क्लीन अगर आप सोचते हैं कि लैपटॉप बेचने से पहले पूरा डेटा डिलीट करने पर आप सेफ हैं तो आप गलत हैं. सिर्फ डाटा डिलीट करने से आपका डाटा सुरक्षा नहीं है. कोई भी व्यक्ति रिकवरी सॉफ्टवेयर से आपके डेटा को दोबारा पा सकता है. इंटरनेट पर ऐसे कई फ्री सॉफ्टवेयर हैं, जिनसे आपका डेटा रिकवर हो सकता है. वहीं आपको अपने लैपटॉप को पूरी तरह से क्लीन करने के लिए फाइल शेयरश्रेडर सॉफ्टवेयर डाउनलोड करना होगा.

आप http://www.fileshredder.org/ पर जाकर इसे फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं. इस सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल करने के बाद एक विंडो ओपन होगी इसमें एड फाइल्स, एड फोल्डर और शेर्ड फ्री डिस्क स्पेस ये तीन ऑप्शन नजर आएंगे. लैपटॉप का डेटा डिलीट करने के बाद आपको शेर्ड फ्री डिस्क स्पेस के ऑप्शन को सिलेक्ट करना है. यहा हार्ड डिस्क के अलावा कहीं भी सेव डेटा हमेशा के लिए डिलीट हो जाएगा. इस प्रोसेस में थोड़ा समय जरूर लगता है, लेकिन आपका डेटा पूरी तरह से क्लीन हो जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?

वीडियोज

सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget