एक्सप्लोरर

बाबा वेंगा की चेतावनी हुई सच! बच्चे, जवान और बूढ़े सभी के लिए साइलेंट मौत बन रही यह डिवाइस, तुरंत जान लीजिए

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी सच साबित हुई है, स्मार्टफोन की लत बच्चों की मानसिक और शारीरिक सेहत पर बुरा असर डाल रही है. समय रहते चेतावनी नहीं ली गई, तो ये तकनीक आने वाली पीढ़ियों के लिए खतरा बन सकती है.

बाबा वेंगा, जिनकी भविष्यवाणियां आज भी लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती हैं, उन्होंने बरसों पहले एक ऐसी तकनीक को लेकर आगाह किया था जो आज हर इंसान की जेब में मौजूद है, स्मार्टफोन. उन्होंने कहा था कि एक समय ऐसा आएगा जब लोग छोटे-छोटे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर इस कदर निर्भर हो जाएंगे कि यह इंसानी व्यवहार, सोचने की क्षमता और मानसिक स्वास्थ्य को गहराई से प्रभावित करेगा.

आज के समय में जब हम अपने चारों ओर नजर डालते हैं, तो साफ दिखता है कि उनकी बातों में कितना सच था. खासकर बच्चों और किशोरों की जिंदगी में स्मार्टफोन एक जरूरत नहीं बल्कि आदत बन चुका है.

बच्चों की नींद पर असर

भारत के राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा किए गए एक हालिया अध्ययन से पता चला है कि लगभग 24% बच्चे सोने से ठीक पहले तक मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं. इसका सीधा असर उनकी नींद पर पड़ रहा है. नींद पूरी नहीं होने के कारण बच्चे दिनभर थकावट, चिड़चिड़ेपन और ध्यान की कमी से जूझते हैं.

बढ़ती चिंता और उदासी

स्मार्टफोन की लत न केवल नींद पर असर डाल रही है, बल्कि बच्चों में मानसिक समस्याएं भी बढ़ रही हैं. स्क्रीन पर घंटों बिताने से न केवल आंखों और शरीर को नुकसान होता है, बल्कि इससे बच्चों में चिंता (एंजाइटी), उदासी (डिप्रेशन) और अकेलेपन की भावना भी बढ़ रही है.

ध्यान और याददाश्त हो रही कमजोर

बाबा वेंगा ने जिस खतरे की बात की थी, वह अब हमारे सामने खड़ा है. बच्चों का ध्यान बार-बार भटकता है, वे किसी एक काम पर फोकस नहीं कर पाते. इससे न केवल पढ़ाई में दिक्कत आती है, बल्कि उनकी समस्या सुलझाने की क्षमता भी कमजोर पड़ रही है.

तकनीक वरदान या अभिशाप?

स्मार्टफोन को इंसान ने अपनी सुविधा के लिए बनाया था. लेकिन आज वही डिवाइस एक ऐसी लत बन गया है, जो धीरे-धीरे सभी उम्र के लोगों को मानसिक, शारीरिक और सामाजिक रूप से कमजोर बना रहा है.

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी एक चेतावनी थी, जिसे अब नजरअंदाज करना मुश्किल होता जा रहा है. अगर हमने समय रहते इसका संतुलित उपयोग नहीं सीखा, तो आने वाली पीढ़ियां इसकी कीमत चुकाने को मजबूर होंगी.

समाधान क्या है?

  • बच्चों में स्मार्टफोन के इस्तेमाल को सीमित किया जाए.
  • सोने से एक घंटे पहले मोबाइल का इस्तेमाल पूरी तरह बंद कर दिया जाए.
  • खेलने, बात करने और बाहर वक्त बिताने की आदत को बढ़ावा दिया जाए.

अब वक्त आ गया है कि हम तकनीक के गुलाम बनने की बजाय उसे अपने नियंत्रण में लें, वरना वह दिन दूर नहीं जब एक छोटी सी स्क्रीन हमारी सोच, सेहत और संबंधों को खत्म कर देगी.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget