एक्सप्लोरर

'सब बन जाएंगे मशीन, रहने लगेंगे उदास', बाबा वेंगा की यह भविष्य इंसानों के लिए डरावनी

Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा की चेतावनी के अनुसार स्मार्टफोन की लत इंसानों को भावनाविहीन मशीनों में बदल सकती है.

Baba Vanga Predictions: 'सब बन जाएंगे मशीन, रहने लगेंगे उदास', यह कोई साइंस फिक्शन फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं, बल्कि विश्वप्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की एक गंभीर चेतावनी है. अपनी रहस्यमयी भविष्यवाणियों के लिए दुनियाभर में पहचानी जाने वाली बाबा वेंगा ने सालों पहले ही एक ऐसे भविष्य की कल्पना कर ली थी, जो आज के समय में काफी हद तक सच साबित होता दिख रहा है. 

उन्होंने सालों पहले ही दुनिया को चेतावनी दे दी थी कि मोबाइल फोन और स्मार्ट डिवाइसेज का ज्यादा इस्तेमाल इंसानों को भावनात्मक रूप से खोखला बना देगा.

मानसिक रूप से हो जाएंगे एक दूसरे से दूर

बाबा वेंगा के अनुसार, मोबाइल फोन का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करना धीरे-धीरे मानव व्यवहार को बदल देगा. लोग शारीरिक रूप से भले साथ हों, पर मानसिक रूप से एक-दूसरे से दूर होते चले जाएंगे.  इंसान अपनी असली भावनाओं को अनुभव करने की क्षमता खो देगा. रिश्तों में गहराई की जगह सतहीपन आ जाएगा. डिजिटल दुनिया में हर समय व्यस्त रहने वाले लोग धीरे-धीरे इस हद तक निर्भर हो जाएंगे कि असली दुनिया उन्हें फीकी लगने लगेगी. 

मशीन की तरह जीने लगेगा इंसान 

उनकी भविष्यवाणी में यह भी था कि इंसान अपनी पहचान को खोते हुए एक 'मशीन' की तरह जीने लगेगा. बिना आत्मीयता, बिना संवेदनाओं के. लोग सोशल मीडिया पर 'लाइक' और 'फॉलोअर्स' के जरिए आत्म-संतुष्टि पाने की कोशिश करेंगे, लेकिन अंदर से खालीपन और अकेलेपन का शिकार होंगे. इमोशनल ब्रेक डाउन, अवसाद और आत्मघात जैसी समस्याएं आम हो जाएंगी.

आज के समय में जब बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक हर कोई मोबाइल की स्क्रीन में डूबा रहता है, बाबा वेंगा की यह बात डराने लगती है. शोध भी दिखाते हैं कि अत्यधिक स्क्रीन टाइम मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है. रिश्ते कमजोर हो रहे हैं, आपसी बातचीत कम हो रही है और अकेलापन बढ़ रहा है.

यह भविष्यवाणी सिर्फ एक चेतावनी नहीं, बल्कि एक आईना है जो हमें दिखाता है कि अगर हमने समय रहते खुद को नहीं बदला, तो वह दिन दूर नहीं जब हम सच में 'मशीन' बन जाएंगे, बिना भावनाओं के, बिना जुड़ाव के और अंत में बिना मानवीयता के.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?

वीडियोज

दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget