एक्सप्लोरर

Google पर भूलकर भी न करें ये चीजें सर्च! नहीं तो पहुंच जाएंगे जेल

आज के डिजिटल दौर में कोई भी जानकारी चाहिए होती है, तो सबसे पहले हम Google का सहारा लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिन्हें गूगल पर सर्च करना आपको सीधा जेल तक पहुंचा सकता है?

Google Search: आज के दौर में इंटरनेट हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. कोई भी जानकारी चाहिए होती है, तो सबसे पहले हम Google का सहारा लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिन्हें गूगल पर सर्च करना आपको सीधा जेल तक पहुंचा सकता है? कई मामलों में गूगल पर की गई गलत सर्चिंग कानूनी मुसीबत का कारण बन सकती है. इसलिए यह जानना जरूरी है कि किन चीजों को गूगल पर भूलकर भी सर्च नहीं करना चाहिए.

बम बनाने या आतंकी गतिविधियों से जुड़ी जानकारी

अगर आप गूगल पर बम बनाने के तरीके, आतंकी संगठनों की जानकारी या उनसे जुड़े किसी भी विषय पर सर्च करते हैं, तो सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सतर्क हो जाती हैं. ऐसी गतिविधियों को देशद्रोह माना जाता है और इसके कारण आपको जेल हो सकती है.

चाइल्ड पोर्नोग्राफी या अवैध कंटेंट

गूगल पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी या आपत्तिजनक वीडियो सर्च करना कानूनी अपराध है. भारत सहित कई देशों में इस पर सख्त प्रतिबंध है. अगर आप ऐसी कोई सामग्री डाउनलोड या शेयर करते हैं, तो आईटी एक्ट 2000 के तहत आप पर मुकदमा चल सकता है और जेल की सजा भी हो सकती है.

हैकिंग और साइबर क्राइम से जुड़ी चीजें

अगर आप गूगल पर "किसी का फेसबुक अकाउंट कैसे हैक करें" या "वाई-फाई पासवर्ड कैसे चुराएं" जैसी चीजें सर्च करते हैं, तो यह साइबर क्राइम के दायरे में आता है. साइबर पुलिस इस तरह की गतिविधियों पर नजर रखती है और पकड़े जाने पर आपको जेल हो सकती है.

ड्रग्स या अवैध हथियारों की खरीद

गूगल पर अगर आप ड्रग्स, हथियार या किसी अवैध चीज की खरीदारी से जुड़ी जानकारी खोजते हैं, तो यह गैरकानूनी है. नारकोटिक्स डिपार्टमेंट और पुलिस ऐसे मामलों की निगरानी करती है, और पकड़े जाने पर लंबी सजा हो सकती है.

किसी व्यक्ति की निजी जानकारी सर्च करना

अगर आप किसी व्यक्ति का मोबाइल नंबर, घर का पता या बैंक डिटेल्स निकालने की कोशिश करते हैं, तो यह अपराध माना जाता है. किसी की प्राइवेसी का उल्लंघन करने पर आपको आईटी एक्ट 2000 के तहत जेल हो सकती है.

गूगल हमारी जिंदगी को आसान बनाता है, लेकिन गलत चीजों की सर्चिंग आपको जेल पहुंचा सकती है. इसलिए सोच-समझकर गूगल का इस्तेमाल करें और कानूनी दायरे में रहकर ही इंटरनेट का उपयोग करें.

यह भी पढ़ें:

M5 चिप के साथ जल्द एंट्री मार सकता है MacBook Pro! जानें पूरी जानकारी

स्मार्टफोन, गैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट टेक्नोलॉजी की दुनिया में मेरा इंटरेस्ट काफी ज्यादा है. मैं यानी हिमांशु तिवारी, ABP LIVE में टेक और डिजिटल सेक्शन का हिस्सा हूं. मैं नई टेक्नोलॉजी को आसान और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाने का काम करता हूं. स्मार्टफोन लॉन्च, वायरल टेक ट्रेंड्स, AI अपडेट्स, सोशल मीडिया फीचर्स और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर मेरी पकड़ मजबूत है.

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों को सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें आम लोगों की जरूरत और रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर पेश करता हूं. खासतौर पर ऐसी खबरों पर काम करना पसंद करता हूं, जो लोगों के डिजिटल एक्सपीरियंस को सीधे प्रभावित करती हैं.

इसके अलावा मुझे नई टेक्नोलॉजी एक्सप्लोर करना, स्मार्टफोन फीचर्स को समझना और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च करना पसंद है. मैं आसान भाषा और आकर्षक अंदाज में लिखने के लिए जाना जाता हूं, जिससे कठिन टेक्निकल बातें भी पाठकों के लिए समझना आसान हो जाती हैं. मैंने परास्नातक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोन जेब में, कॉल और मैसेज PC पर! Android-Windows कनेक्शन ऐसे करें
फोन जेब में, कॉल और मैसेज PC पर! Android-Windows कनेक्शन ऐसे करें
कमरा जल्दी गर्म करेगा ब्लोअर या ऑयल हीटर? दोनों की टेक्नोलॉजी समझें
कमरा जल्दी गर्म करेगा ब्लोअर या ऑयल हीटर? दोनों की टेक्नोलॉजी समझें
बिना तार कैसे गर्म होती है कॉर्डलेस प्रेस? जानें इसकी टेक्नोलॉजी
बिना तार कैसे गर्म होती है कॉर्डलेस प्रेस? जानें इसकी टेक्नोलॉजी
स्मार्टफोन में डुअल डिस्प्ले का नया अंदाज, Lava Aura Curve भारत में लॉन्च
स्मार्टफोन में डुअल डिस्प्ले का नया अंदाज, Lava Aura Curve भारत में लॉन्च

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget