एक्सप्लोरर

Android यूजर्स की हुई मौज, अब अपने डिवाइस पर लें Apple TV का मजा, कंपनी ने कर दिया काम

अब एंड्रॉयड यूजर्स भी Apple टीवी की फिल्में और वेब शोज का आनंद उठा पाएंगे. ऐपल ने अपनी टीवी ऐप को आधिकारिक तौर पर एंड्रॉयड डिवाइसेस के लिए उपलब्ध करवा दिया है.

अब Android यूजर्स भी अपने डिवाइस पर Apple TV का मजा ले पाएंगे. Apple TV+ को लॉन्च करने के करीब 5 साल बाद Apple ने अपनी टीवी ऐप को एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स, टैबलेट और फोल्डेबल डिवाइस के लिए लॉन्च कर दिया है. इसके साथ ही एंड्रॉयड फोन पर Apple TV+ का कंटेंट स्ट्रीम करने का आसान रास्ता खुल गया है. 

गूगल प्ले स्टोर पर लाइव हुई ऐप

आज से एंड्रॉयड यूजर्स Apple TV ऐप को अपने डिवाइस पर डाउनलोड कर सकेंगे. यह गूगल प्ले स्टोर पर लाइव हो चुकी है. आज से पहले एंड्रॉयड यूजर्स Apple TV+ का कंटेंट स्ट्रीम कर सकते थे, लेकिन इसके लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ती थी. इसके लिए उन्हें वेब ब्राउजर या प्राइम वीडियो का सहारा लेना पड़ता था, जो यूजर एक्सपीरियंस के हिसाब से काफी झंझट वाला काम है. अब एंड्रॉयड यूजर्स बिना किसी झंझट के अपने डिवाइस से इस सर्विस को स्ट्रीम कर सकेंगे.

ऐपल ने पिछले साल दिया था संकेत

ऐपल पिछले काफी समय से इस दिशा में काम कर रही थी. बीते साल मई में कंपनी की तरफ से एंड्रॉयड के लिए Apple TV+ ऐप लाने का संकेत दिया गया था और अब यह उपलब्ध हो गई है. बता दें कि इससे पहले भी ऐपल की कुछ ऐप्स एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं. इनमें ऐपल म्यूजिक, ऐपल म्यूजिक क्लासिक और ट्रैकर डिटेक्ट आदि शामिल हैं.

नए यूजर्स को मिल रहा एक हफ्ते का फ्री ट्रायल

प्राइसिंग के मामले में नई ऐप में कोई बदलाव नहीं हुआ है. भारत में 99 रुपये के मंथली सब्सक्रिप्शन पर इसे स्ट्रीम किया जा सकता है और नए यूजर्स को एक हफ्ते का फ्री ट्रायल मिल रहा है. इस सब्सक्रिप्शन में यूजर्स को कोई विज्ञापन नहीं दिखाए जाएंगे. ऐप में यूजर्स को ऑफलाइन डाउनलोड, वॉचलिस्ट, कंटिन्यू वॉचिंग जैसे कई फीचर्स मिलेंगे. हालांकि, गूगल कास्ट सपोर्ट के लिए एंड्रॉयड यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें-

Valentine’s Day पर रहें अलर्ट! ऑनलाइन डेटिंग पड़ सकती है भारी, चल रहे हैं कई Scam

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Facebook खोलते ही दिखेंगे फुल-स्क्रीन वीडियो, Meta बदल रहा App का अंदाज
Facebook खोलते ही दिखेंगे फुल-स्क्रीन वीडियो, Meta बदल रहा App का अंदाज
Google Pixel 10a हुआ महंगा, अब खरीदने के लिए देने होंगे 6,000 ज्यादा
Google Pixel 10a हुआ महंगा, अब खरीदने के लिए देने होंगे 6,000 ज्यादा
फोन के Speaker में जमी धूल ऐसे होगी साफ, Sound Quality भी रहेगी बेहतर
फोन के Speaker में जमी धूल ऐसे होगी साफ, Sound Quality भी रहेगी बेहतर
Adobe Photoshop हुआ छात्रों के लिए फ्री, 1 साल तक मिलेगी प्रो एडिटिंग
Adobe Photoshop हुआ छात्रों के लिए फ्री, 1 साल तक मिलेगी प्रो एडिटिंग

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री थे सवार
नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री थे सवार
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
पीएम मोदी की सेहत का क्या है राज? पॉडकास्ट में खुद बताया
पीएम मोदी की सेहत का क्या है राज? पॉडकास्ट में खुद बताया
भीड़ देखकर दूर खड़ी थीं बहन, आकाशवाणी के गेट से राहुल ने लगाई आवाज- 'प्रियंका...'
भीड़ देखकर दूर खड़ी थीं बहन, आकाशवाणी के गेट से राहुल ने लगाई आवाज- 'प्रियंका...'
हर 3 महीने बढ़ेंगे कारों के दाम? Mercedes ने दिया बड़ा संकेत
हर 3 महीने बढ़ेंगे कारों के दाम? Mercedes ने दिया बड़ा संकेत
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
Embed widget