एक्सप्लोरर

Google Pixel 10a हुआ महंगा, अब खरीदने के लिए देने होंगे 6,000 ज्यादा

Google Pixel 10a खरीदने वालों को अब ज्यादा कीमत चुकानी होगी. भारत में फोन की कीमत 6,000 रुपये बढ़ गई है. वहीं अमेरिका में भी इसके दाम बढ़े हैं. जानिए फोन की नई कीमत, ऑफर्स और खास फीचर्स

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • अमेरिका में भी दाम बढ़े, बैंक ऑफर अभी भी उपलब्ध हैं.

Google Pixel 10a खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो अब इसके लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. Google ने अपने इस किफायती Pixel फोन की कीमत भारत के साथ-साथ अमेरिका और कुछ दूसरे बाजारों में भी बढ़ा दी है. भारत में Pixel 10a की कीमत सीधे 6,000 रुपये बढ़ाई गई है. यह फोन इस साल की शुरुआत में Pixel 10 सीरीज में एंट्री लेवल मॉडल के तौर पर पेश किया गया था. अब कीमत बढ़ने के बाद यह फोन पहले के मुकाबले काफी महंगा हो गया है. तो आइए जानते हैं कि भारत में Pixel 10a की नई कीमत क्या है. 

भारत में Pixel 10a की नई कीमत

Google Pixel 10a को भारत में फरवरी में 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. यह कीमत 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट के लिए थी. अब कंपनी ने इसकी कीमत में 6,000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है. इसके बाद Google India Store पर Pixel 10a की नई कीमत 55,999 रुपये हो गई है.

कीमत बढ़ने के बाद भी फोन खरीदने वालों के लिए कुछ बैंक ऑफर उपलब्ध हैं. योग्य क्रेडिट कार्ड से EMI पर भुगतान करने पर 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक लिया जा सकता है. इसके अलावा नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दिया गया है. फोन Berry, Fog, Lavender और Obsidian चार कलर ऑप्शन में आता है. 

अमेरिका में भी बढ़ी कीमत

Pixel 10a की कीमत में बढ़ोतरी सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है. अमेरिका में भी इसके दाम बढ़ाए गए हैं. 128GB मॉडल की शुरुआती कीमत पहले 499 डॉलर थी, जो अब बढ़कर 599 डॉलर हो गई है. वहीं 256GB मॉडल की कीमत अब 699 डॉलर रखी गई है. नई कीमतें अमेरिका के रिटेलर्स पर भी दिखाई दे रही हैं. 

यह भी पढ़ें - हर महीने 3000 का बिल आता है तो कितने पैनल वाला सोलर लगवाएं? जानें हिसाब

Pixel 10a में मिलते हैं ये फीचर्स

Google Pixel 10a Android 16 पर चलता है और इसमें 6.3 इंच का Actua pOLED डिस्प्ले दिया गया है. स्क्रीन का रेजॉल्यूशन 1,080x2,424 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. डिस्प्ले पर Corning Gorilla Glass 7i की सुरक्षा मिलती है और इसकी पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक है. फोन में Tensor G4 चिपसेट के साथ Titan M2 सिक्योरिटी को-प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है. फोन को IP68 रेटिंग भी मिली है, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा मिलती है. 

कैमरा और बैटरी भी खास

फोटोग्राफी के लिए Pixel 10a में डुअल रियर कैमरा सेटअप है. इसमें 48MP का मेन कैमरा और 13MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में 5,100mAh की बैटरी है, जो 30W वायर्ड और 10W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है. 

यह भी पढ़ें - Vivo S2 FE और V80 आज होंगे लॉन्च, बैटरी से डिस्प्ले तक मिलेगा अपग्रेड

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

अब बदतमीजी बर्दाश्त नहीं करेगा AI, बातचीत ही बंद कर देगा चैटबॉट
अब बदतमीजी बर्दाश्त नहीं करेगा AI, बातचीत ही बंद कर देगा चैटबॉट
टीवी पर Siri से बात करने के लिए रिमोट की जरूरत नहीं, Apple ने बदला तरीका
टीवी पर Siri से बात करने के लिए रिमोट की जरूरत नहीं, Apple ने बदला तरीका
बड़े काम के हैं टीवी के साइड में लगे USB पोर्ट, ऐसे करें इनका इस्तेमाल
बड़े काम के हैं टीवी के साइड में लगे USB पोर्ट, ऐसे करें इनका इस्तेमाल
WhatsApp चैटिंग में ऑटोमेशन की एंट्री, मैसेज और मीडिया होंगे शेड्यूल
WhatsApp चैटिंग में ऑटोमेशन की एंट्री, मैसेज और मीडिया होंगे शेड्यूल
Advertisement

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget