एक्सप्लोरर

iPhone का प्रोडक्शन भारत में 5 गुना तक बढ़ाएगी एप्पल, अगले साल से ये गैजेट भी देश में बनेगा 

Made in India iPhone: एप्पल भारत में iPhone के प्रोडक्शन को बढ़ावा दे रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में 7 अरब डॉलर का प्रोडक्शन पार कर लिया है.

Apple to boost iPhone manufacturing: एप्पल भारत में iPhone के प्रोडक्शन को 5 गुना तक बढ़ाना चाहती है. कंपनी प्रोडक्शन को 40 बिलियन डॉलर यानि करीब 3.32 लाख करोड़ के आस-पास अगले 4 से 5 सालों में लाना चाहती है. इस बात की जानकारी पीटीआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से शेयर की है. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में 7 अरब डॉलर का प्रोडक्शन पार कर लिया है. बता दें, फिलहाल कंपनी भारत में केवल iPhone का प्रोडक्शन करती है. इस बार कंपनी ने एक नया रिकॉर्ड भी बनाया है और भारत में iPhone 15 सीरीज की सेल के पहले दिन ही मेड इन इंडिया iPhone बेचे हैं.

अगले साल से ये गैजेट भी भारत में बनेगा 

एप्प्पल अगले साल से AirPods को भी भारत में बनाने की योजना बना रही है. फिलहाल भारत में iPhone 15 और iPhone 15 Plus कंपनी तैयार कर रही है. नए सीरीज का प्रोडक्शन चेन्नई के पास एप्पल के प्लांट में किया जा रहा है.

25 सितंबर 2022 को समाप्त वित्तीय वर्ष में कंपनी ने वैश्विक स्तर पर 191 बिलियन डॉलर के iPhone और वियरेबल बेचे जबकि होम और एक्सेसरीज़ सेगमेंट में 38.36 बिलियन डॉलर के प्रोडक्ट्स कंपनी ने सेल किए. Apple ने चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में iPhone की बिक्री में लगभग 4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 156.77 बिलियन डॉलर जबकि वियरेबल, होम और एक्सेसरीज़ सेगमेंट में मामूली गिरावट के साथ 30.52 बिलियन डॉलर की गिरावट दर्ज की है.

सैमसंग को पीछे छोड़ टॉप पर पहुंची एप्पल 

स्मार्टफोन एक्सपोर्ट के मामले में एप्पल भारत की नंबर 1 कंपनी बन गई है. कोरियन कंपनी को पीछे छोड़ते हुए जून 2023 क्वार्टर में एप्पल ने कुल स्मार्टफोन एक्सपोर्ट में 49% की शिपिंग की है जबकि सैमसंग 45% पर रही है. अप्रैल से जून के बीच भारत ने कुल 12 मिलियन स्मार्टफोन विदेश भेजे जो पिछले क्वार्टर के मुकाबले कम हैं लेकिन एप्पल ने इस बार बाजी मारी है. कंपनी की इस उपलब्धि का कारण लोकल मैन्युफैक्चरिंग को दिया गया बढ़ावा है. हाल ही में ये खबर भी सामने आई थी कि शुक्रवार को लॉन्च के दिन Apple के iPhone 15 सीरीज की बिक्री में iPhone 14 सीरीज की तुलना में 100 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है. 

यह भी पढ़ें:

Festival Sale: सैमसंग और एप्पल समेत इन प्रीमियम स्मार्टफोन पर आपको मिलेगा गजब का डिस्काउंट  
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तबाही से बचा लेगी यह टेक्नोलॉजी, जापान ने बनाया भूकंप आते ही हवा में उठ जाने वाला घर
तबाही से बचा लेगी यह टेक्नोलॉजी, जापान ने बनाया भूकंप आते ही हवा में उठ जाने वाला घर
OLED और QLED को टक्कर देगा Micro RGB TV! जानिए क्या है ये नई टेक्नोलॉजी और कैसे भविष्य में बढ़ेगा इसका इस्तेमाल
OLED और QLED को टक्कर देगा Micro RGB TV! जानिए क्या है ये नई टेक्नोलॉजी और कैसे भविष्य में बढ़ेगा इसका इस्तेमाल
अगर आपके फोन में भी हैं ये Apps तो तुरंत कर दें डिलीट नहीं हो आ सकती है बड़ी मुसीबत
अगर आपके फोन में भी हैं ये Apps तो तुरंत कर दें डिलीट नहीं हो आ सकती है बड़ी मुसीबत
कैसे काम करता है iPhone Reverse Charging फीचर? जानें क्या कोई भी डिवाइस इससे हो सकता है चार्ज
कैसे काम करता है iPhone Reverse Charging फीचर? जानें क्या कोई भी डिवाइस इससे हो सकता है चार्ज

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget