एक्सप्लोरर

iPhone के इन मॉडल्स के लिए आया नया सॉफ्टवेयर अपडेट, लिस्ट में आपका फोन है तो अपडेट ऐसे करें

एपल ने अपने आईफोन, आईपैड और मैक के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट सिक्योरिटी पैच के साथ रोल आउट कर दिया है.

अगर आप एक आईओएस यूजर हैं तो आपके लिए एक जरूरी खबर है. दरअसल, एपल ने अपने प्रोडक्ट्स के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया है. एपल ने आईफोन के लिए आईओएस 16.3.1, आईपैड के लिए iPadOS 16.3.1 और मैक के लिए macOS Ventura 13.2.1 अपडेट सिक्योरिटी पैच के साथ रोल आउट किया है. मैक के लिए कंपनी ने जो अपडेट जारी किया है वो WebKit की कई परेशानियों को ठीक करता है. 

इस तरह करें अपडेट

आईफोन, आईपैड या मैक में नए सॉफ्टवेयर को अपडेट करने के लिए सबसे पहले आप सेटिंग में जाएं. फिर जनरल में जाएं और यहां सॉफ्टवेयर अपडेट के ऑप्शन को चुने. आईफोन का नया आईओएस 16.3.1 अपडेट करीब 331 एमबी का है.  मैक में नए सॉफ्टवेयर को अपडेट करने के लिए आपको एपल मेन्यू को सेलेक्ट करना है और टॉप लेफ्ट में दिख रहे सिस्टम सेटिंग या सिस्टम प्रिफरेंस को चुनना है. अब जनरल को क्लिक करें फिर सॉफ्टवेयर अपडेट के ऑप्शन पर जाएं. इस तरह यहां से आप नए अपडेट को इंस्टॉल कर पाएंगे. 

आईफोन के इन मॉडल्स के लिए आया नया अपडेट

एप्पल ने पिछले साल IOS 16.0 अपडेट रोल आउट किया था. इसी तरह कंपनी ने अब नया 16.3.1 सॉफ्टवेयर अपडेट कुछ सिक्योरिटी पैच के साथ iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro, iPhone 14 Pro Max, iPhone 13, iPhone 13 mini, iPhone 13 Pro, iPhone 13 Pro Max, iPhone 12, iPhone 12 mini, iPhone 12 Pro, iPhone 12 Pro Max, iPhone 11, iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max, iPhone XS, iPhone XS Max, iPhone XR, iPhone X, iPhone 8, iPhone 8 Plus, iPhone SE (3rd जनरेशन) और iPhone SE (2nd जनरेशन) के लिए जारी किया है.

एपल का नया अपडेट आईफोन, आईपैड और मैक में कोई नया फीचर नहीं जोड़ता है लेकिन ये कुछ सिक्योरिटी प्रॉब्लम को जरूर फिक्स करता है. एपल ने बताया कि नया iOS 16.3.1 अपडेट कुछ बग और सिक्योरिटी अपडेट के साथ रोल आउट किया गया है. ये आईक्लाउड इश्यू और Siri से जुड़े कुछ एरर को ठीक करता है. दूसरी तरफ macOS Ventura 13.2.1 अपडेट में कंपनी ने कुछ सिक्योरिटी पैच जोड़े हैं जो webkit और Apple Shortcuts से जुड़े हुए हैं.

यह भी पढें: अप्रैल में लॉन्च हो सकता है नया MacBook Air, कंटेंट क्रिएटर्स को मिलेगा ये फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंटरनेट पर इंसानों से ज्यादा हो गए बॉट, अब नया कैप्चा सिस्टम लेकर आई गूगल
इंटरनेट पर इंसानों से ज्यादा हो गए बॉट, अब नया कैप्चा सिस्टम लेकर आई गूगल
Touchpad Vs Mouse: लैपटॉप यूजर्स के लिए क्या यूज करना रहेगा बेहतर? यहां पता चलेंगी सारी बातें
Touchpad Vs Mouse: लैपटॉप यूजर्स के लिए क्या यूज करना रहेगा बेहतर? यहां पता चलेंगी सारी बातें
Chrome को टक्कर देते हैं ये 4 Web Browser Apps, बदल देंगे इंटरनेट इस्तेमाल करने का आपका तरीका
Chrome को टक्कर देते हैं ये 4 Web Browser Apps, बदल देंगे इंटरनेट इस्तेमाल करने का आपका तरीका
क्या है Loop Engineering, जानें यह कैसे बदल देगा AI इस्तेमाल करने का तरीका?
क्या है Loop Engineering, जानें यह कैसे बदल देगा AI इस्तेमाल करने का तरीका?

वीडियोज

Sansani | Crime News: लखनऊ अग्निकांड...15 बच्चों का कातिल कौन ? | Lucknow Coaching Fire
Lucknow Coaching Center Fire: लखनऊ अग्निकांड पर योगी का सबसे बड़ा फैसला | Yogi | Latest News
Lucknow Coaching Center Fire: दिल्ली से लखनऊ तक...आग का खेल कब रुकेगा? | Yogi | Aliganj News
Lucknow Coaching Fire Tragedy: परिजनों के आंसूओं' का हिसाब कौन देगा ? | CM Yogi | UP News | ABP News
Lucknow Coaching Center Fire | Sandeep Chaudhary: लखनऊ अग्निकांड...15 मासूमों का हत्याकांड? | Yogi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन में PM की रेस में शामिल नाइजेल फराज, पाकिस्तानियों पर आगबबूला, भारत को लेकर क्या रुख?
ब्रिटेन में PM की रेस में शामिल नाइजेल फराज, पाकिस्तानियों पर आगबबूला, भारत को लेकर क्या रुख?
तेज प्रताप यादव के घर में बड़ी चोरी! 20 लाख कैश, 30 ग्राम सोना, 2 लैपटॉप और 4 iPhone... सब गायब
तेज प्रताप यादव के घर में बड़ी चोरी! 20 लाख कैश, 30 ग्राम सोना, 2 लैपटॉप और 4 iPhone... सब गायब
ब्रिटेन के PM कीर स्टार्मर के इस्तीफे पर आया ट्रंप का रिएक्शन, कहा- 'पवनचक्कियों के चक्कर में...'
ब्रिटेन के PM कीर स्टार्मर के इस्तीफे पर आया ट्रंप का रिएक्शन, कहा- 'पवनचक्कियों के चक्कर में...'
Tilak Varma Century: श्रीलंका से लौटते ही तिलक वर्मा का धमाका, 98 तो बस छक्के-चौकों से बना दिए, टोटल स्कोर सुनकर नहीं होगा यकीन
श्रीलंका से लौटते ही तिलक वर्मा का धमाका, 98 तो बस छक्के-चौकों से बना दिए, टोटल स्कोर सुनकर नहीं होगा यकीन
Cocktail 2 BO Day 4: ‘कॉकेटल 2’ ने मंडे को भी मचाई तबाही, शाहिद की बनी 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, कृति के करियर का भी बना ये रिकॉर्ड
‘कॉकेटल 2’ ने मंडे को भी मचाई तबाही, शाहिद कपूर की बनी 8वीं सबसे बड़ी फिल्म
लखनऊ अग्निकांड: शीशे पर पत्थर फेंके और दीवारें तोड़ीं, इस हालत में निकाले गए शव, डरा देंगी ये Photos
लखनऊ अग्निकांड: शीशे पर पत्थर फेंके और दीवारें तोड़ीं, इस हालत में निकाले गए शव, डरा देंगी ये Photos
Mildew Prevention: बारिश में घर को सीलन और फफूंदी से बचाएंगे ये आसान तरीके, आज ही नोट कर लें ये टिप्स
बारिश में घर को सीलन और फफूंदी से बचाएंगे ये आसान तरीके, आज ही नोट कर लें ये टिप्स
क्या काले रंग की कार से होते हैं सबसे ज्यादा एक्सीडेंट, जानिए क्या है इसके पीछे वजह?
क्या काले रंग की कार से होते हैं सबसे ज्यादा एक्सीडेंट, जानिए क्या है इसके पीछे वजह?
Embed widget