एक्सप्लोरर

लॉन्च हुआ नया iPad Mini, Apple Intelligence का मिलेगा मजा, फीचर्स से कीमत तक सब जानें

New iPad Mini Launched: एप्पल ने इस मॉडल को तीन साल बाद अपडेट किया है. इस आईपैड में Apple Intelligence की सुविधा मिलेगी, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल है.

iPad Mini New Model: एप्पल ने एप्पल इंटेलिजेंस सपोर्ट के साथ नया आईपैड मिनी लॉन्च कर दिया है. यह 7वीं जनरेशन का आईपैड मॉडल है, जिसे A17 Pro चिपसेट की सपोर्ट के साथ पेश किया गया है. खास बात ये भी है कि इस नए आईपैड मिनी पर एप्पल पेंसिल प्रो से काम किया जा सकता है. एप्पल ने इस मॉडल को तीन साल बाद अपडेट किया है. इस आईपैड में Apple Intelligence की सुविधा मिलेगी, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल है. इसमें कुछ ऐसे भी फीचर्स दिए गए हैं, जो पहली बार आईपैड मिनी में आए हैं. 

आईपैड मिनी में पहली बार के फीचर्स की बात की जाए तो इसमें Apple Intelligence ही है. हाल ही में लॉन्च आईफोन 16 सीरीज में भी Apple Intelligence की सुविधा मिली थी. ये नया आईपैड मिनी एप्पल पेंसिल प्रो को सपोर्ट करता है. इस आईपैड में बेस स्टोरेज के तौर पर 128GB ऑफर किया जा रहा है, जबकि पुराने आईपैड मिनी मॉडल में 64GB था. 

जानें नए आईपैड मिनी के स्पेसिफिकेशन

iPad Mini 7 एप्पल A17 Pro चिपसेट को सपोर्ट करता है. ये वही चिपसेट है जो पिछले साल के एप्पल के फ्लैगशिप iPhone 15 Pro में मिला था. आईपैड मिनी पर चलने वाला iPadOS 18 सबी एप्पल इंटेलिजेंस फीचर्स को सपोर्ट करता है. 

इसके अलावा, इस आईपैड में नए राइटिंग टूल्स और नया Siri सपोर्ट जैसे बेनिफिट्स दिए गए हैं. साथ ही ये पूरे दिन की बैटरी बैकअप भी देता है. बात करें डिस्प्ले की तो इसमें 8.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. एप्पल का ये नए आईपैड Wi-Fi 6E को सपोर्ट करता है, जो पिछली जनरेशन के मुकाबले दोगुनी परफॉर्मेंस देता है.

आईपैड मिनी की कैमरा क्वालिटी

बात करें कैमरे की तो इसमें  12MP का रियर कैमरा शामिल किया है, जो बेहतर डायनेमिक रेंज के साथ आता है. साथ ही फ्रंट में 12MP का कैमरा दिया गया है. इसके अलावा, इसमें स्मार्ट डॉक्यूमेंट स्कैनिंग के लिए SmartHDR 4 की सपोर्ट मिलेगी.

नए आईपैड मिनी की कीमत

एप्पल आईपैड मिनी तीन स्टोरेज में पेश किया गया है. इसमें 128GB, 256GB और 512GB मौजूद है. 128GB वेरिएंट की कीमत 49,900 रुपये, 256GB वेरिएंट की कीमत 59,900 रुपये और 512GB वेरिएंट की कीमत 79,900 रुपये रखी गई है. 

नए आईपैड मिनी: कलर ऑप्शन

नए आईपैड मिनी में चार कलर ऑप्शनंश – ब्लू, वॉयलेट, स्टारलाइट और स्पेस ग्रे हैं. 

नए आईपैड मिनी की उपलब्धता

इस नए आईपैड मिनी को 23 अक्टूबर से एप्पल की ऑफिशियल वेबसाइट और एपल BKC और एप्पल साकेत स्टोर समेत ऑथोराइज्ड रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है. 

ये भी पढ़ें-

Free Fire Max Redeem Codes Today: 16 अक्टूबर 2024 के 100% असली रिडीम कोड! फ्री मिलेंगे ये आइटम्स

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
कॉल पर सामने वाले की आवाज नहीं सुनाई देती? आजमाएं ये आसान तरीके
कॉल पर सामने वाले की आवाज नहीं सुनाई देती? आजमाएं ये आसान तरीके

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Embed widget