एक्सप्लोरर

iPhone की घटती बिक्री से परेशान Apple, इस चीनी कंपनी से किया समझौता, यूजर्स को मिलेगा यह नया फीचर

Apple ने आईफोन में AI फीचर्स देने के लिए अलीबाबा ग्रुप से हाथ मिलाया है. दरअसल, चीन में ChatGPT उपलब्ध नहीं है, ऐसे में आईफोन में AI फीचर्स नहीं मिल पा रहे हैं.

अमेरिकी टेक कंपनी Apple चीन में iPhone की घटती बिक्री से चिंतित है. कई जानकारों का कहना है कि चीन में घटती बिक्री के पीछे iPhone में AI फीचर्स का न होना है. अब इस कमी को दूर करने के लिए Apple ने चीनी कंपनी अलीबाबा से हाथ मिलाने की योजना बनाई है. Apple को उम्मीद है कि इससे उसे चीन में अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी, जहां कई चीनी कंपनियां उसे टक्कर दे रही हैं. आइए, इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

अलीबाबा ग्रुप ने की पुष्टि

ऐपल के साथ समझौते की अलीबाबा ग्रुप के चेयरमैन Joe Tsai ने पुष्टि की है. उन्होंने बताया, "उन्होंने (ऐपल) चीन में कई कंपनियों से बातचीत की थी और आखिर में हमारे साथ बिजनेस करना चुना है. वो अपने फोन्स में हमारी AI यूज करना चाहते हैं. हम ऐपल जैसी बड़ी कंपनी के साथ काम करके खुश हैं." इस पार्टनरशिप के तहत ऐपल चीन में बिकने वाले आईफोन में AI फीचर्स देने के लिए अलीबाबा के AI मॉडल यूज करेगी.

ऐपल को क्यों पड़ी अलीबाबा की जरूरत?

AI फीचर्स के लिए ऐपल ने आईफोन में ChatGPT का इंटीग्रेशन किया हुआ है. चीन में ChatGPT उपलब्ध नहीं है. ऐसे में ऐपल को एक स्थानीय कंपनी की जरूरत पड़ी है. बता दें कि चीन में कंज्यूमर फेसिंग AI-प्रोडक्ट्स को सरकारी मंजूरी की जरूरत होती है. ऐसे में अलीबाबा और ऐपल, दोनों ही कंपनियों ने इसके लिए आवेदन कर दिया है.

चीन में घट रही है आईफोन की बिक्री

चीन में ऐपल की राह मुश्किल होती दिख रही है और यह पिछले साल की बिक्री से साफ नजर आता है. ऐपल के सिर से चीन के सबसे बड़े स्मार्टफोन वेंडर का ताज भी छिन गया है. दिसंबर में खत्म हुई तिमाही के आंकड़े बताते हैं कि पूरे चीन में ऐपल की बिक्री में 11 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है. यहां Huawei से ऐपल को भारी चुनौती मिल रही है.

ये भी पढ़ें-

JioStar ने लॉन्च किया नया स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म JioHotstar, फिल्मों से लेकर स्पोर्ट्स तक सब एक जगह, ये हैं सब्सक्रिप्शन प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget